Sri Lanka vs New Zealand 2nd T20I Match 1st Inning Scorecard: दूसरे टी20 में श्रीलंका ने न्यूजीलैंड को 108 रनों पर समेटा, वानिंदु हसरंगा और मथीशा पथिराना ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच दो मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज यानी 10 नवंबर को खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दांबुला के रांगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. पहले मुकाबले में श्रीलंका ने न्यूजीलैंड को चार विकेट से हरा दिया हैं. इसके साथ ही श्रीलंका की टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त भी बना ली हैं.

श्रीलंका क्रिकेट टीम (Photo Credits: Twitter)

Sri Lanka National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team 2nd T20I Match Scorecard: श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच दो मैचों की टी20 सीरीज (T20 Series) का दूसरा मुकाबला आज यानी 10 नवंबर को खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दांबुला (Dambulla) के रांगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम (Rangiri Dambulla International Stadium) में खेला जा रहा हैं. पहले मुकाबले में श्रीलंका ने न्यूजीलैंड को चार विकेट से हरा दिया हैं. इसके साथ ही श्रीलंका की टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त भी बना ली हैं. इस सीरीज में श्रीलंका की अगुवाई चरित असलांका (Charith Asalanka) कर रहे हैं. जबकि, न्यूजीलैंड (New Zealand) की कमान मिशेल सैंटनर (Mitchell Santner) के हाथों में हैं. Sri Lanka vs New Zealand 2nd T20I Match Live Playing XI Update: रोमांचक मुकाबले में इन धुरंधर खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर रही हैं दोनों टीमें, प्लेइंग इलेवन पर एक नजर

इससे पहले दूसरे टी20 में श्रीलंका के कप्तान चरित असलांका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम का आगाज निराशाजनक रहा और महज 45 रन के स्कोर पर टीम के पांच मुख्य बल्लेबाज पवेलियन लौट गए.

यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड:

न्यूजीलैंड की पूरी टीम ने 19.3 ओवरों में महज 108 रन बनाकर सिमट गई. न्यूजीलैंड की तरफ से सलामी बल्लेबाज विल यंग ने सबसे ज्यादा 30 रनों की शानदार पारी खेली. इस धमाकेदार पारी के दौरान विल यंग ने 32 गेंदों पर तीन चौके लगाए. विल यंग के अलावा जोश क्लार्कसन ने 25 रन बनाए.

दूसरी तरफ, श्रीलंका की टीम को तेज गेंदबाज नुवान तुषारा ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. श्रीलंका की ओर से वानिंदु हसरंगा ने सबसे ज्यादा चार विकेट अपने नाम किए. वानिंदु हसरंगा के अलावा मथीशा पथिराना ने तीन विकेट लिए. श्रीलंका की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 109 रन बनाने हैं. श्रीलंका की टीम यह मुकाबला जीतकर सीरीज पर कब्जा जमाने के लिए उतरेगी.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs England, 4th T20I Match Scorecard: ब्रिस्टल में इंग्लैंड ने टीम इंडिया को 9 विकेट से दी पटखनी, हैरी ब्रूक और फिलिप सॉल्ट ने खेली धमाकेदार पारी, सीरीज पर किया कब्जा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs England, 4th T20I Match Scorecard: ब्रिस्टल में टीम इंडिया ने इंग्लैंड के सामने रखा 159 रनों का लक्ष्य, श्रेयस अय्यर ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs England, 4th T20I Match Live Score Update: ब्रिस्टल में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है करो या मरो का मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs England, 4th T20I Live Toss And Scorecard: ब्रिस्टल में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड