Sri Lanka vs New Zealand 2nd T20I 2024 Key Players To Watch Out: दूसरे टी20 मुकाबले में श्रीलंका को कड़ी टक्कर देने उतरेगी न्यूजीलैंड, इन खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

पहले टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड के कप्तान मिशेल सैंटनर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की पूरी टीम 19.3 ओवरों में महज 135 रन बनाकर सिमट गई. लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका के टीम की शुरूआत अच्छी नहीं रहीं और महज तीन रन पर टीम को पहला बड़ा झटका लगा.

Sri Lanka National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team 2nd T20I Match: श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच दो मैचों की टी20 सीरीज (T20 Series) का दूसरा मुकाबला आज यानी 10 नवंबर को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दांबुला (Dambulla) के रांगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम (Rangiri Dambulla International Stadium) में शाम सात बजे से खेला जाएगा. इस मुकाबले में श्रीलंका ने न्यूजीलैंड को चार विकेट से हरा दिया हैं. इसके साथ ही श्रीलंका की टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त भी बना ली हैं. इस सीरीज में श्रीलंका की अगुवाई चरित असलांका (Charith Asalanka) कर रहे हैं. जबकि, न्यूजीलैंड (New Zealand) की कमान मिशेल सैंटनर (Mitchell Santner) के हाथों में हैं. SL vs NZ 2nd T20I 2024 Preview: श्रीलंका बनाम न्यूजीलैंड दूसरे टी20 में खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल और स्ट्रीमिंग समेत सारे डिटेल्स

पहले टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड के कप्तान मिशेल सैंटनर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की पूरी टीम 19.3 ओवरों में महज 135 रन बनाकर सिमट गई. लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका के टीम की शुरूआत अच्छी नहीं रहीं और महज तीन रन पर टीम को पहला बड़ा झटका लगा. श्रीलंका की टीम ने 19 ओवर में छह विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया.

हेड टू हेड रिकॉर्ड (SL vs NZ Head To Head Record)

श्रीलंका और न्यूजीलैंड की टीमों के बीच अब तक कुल 24 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान न्यूजीलैंड की टीम ने 13 मुकाबलों में जीत दर्ज की हैं. जबकि, श्रीलंका ने 10 मुकाबले अपने नाम किए हैं. वहीं, एक मैच का कोई परिणाम नहीं निकला.

इन खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

कुसल मेंडिस: श्रीलंका के स्टार बल्लेबाज कुसल मेंडिस ने पिछले 10 मैचों में 41.33 की औसत से 372 रन बनाए हैं. इस दौरान कुसल मेंडिस की स्ट्राइक रेट 127.39 की है. श्रीलंकाई बल्लेबाजी को मज़बूती देने में कुसल मेंडिस का रोल अहम रहा है.

पाथुम निसांका: श्रीलंका के दिग्गज बल्लेबाज पाथुम निसांका ने अपने पिछले 9 मैचों में 32.33 की औसत और 133.48 की स्ट्राइक रेट से 291 रन बनाए हैं. पाथुम निसांका की तकनीक और संयम ने उन्हें बल्लेबाजी क्रम में एक स्थिरता प्रदान की है.

वनिंदु हसरंगा: श्रीलंका के दिग्गज आलराउंडर वनिंदु हसरंगा ने पिछले 10 मैचों में 8.15 की इकॉनमी से 17 विकेट चटकाए हैं. 12.82 की स्ट्राइक रेट वनिंदु हसरंगा को विरोधी टीम के खिलाफ एक प्रमुख हथियार बनाती है.

मार्क चैपमैन: न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज मार्क चैपमैन ने हालिया 7 मैचों में शानदार प्रदर्शन किया है. 36.75 की औसत और 145.54 की स्ट्राइक रेट के साथ 147 रन बनाकर मार्क चैपमैन ने मध्यक्रम को संबल दिया है.

ग्लेन फिलिप्स: न्यूजीलैंड के घातक बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स ने भी अपनी स्किल्स से काफी ज्यादा प्रभावित किया है. ग्लेन फिलिप्स 5 मैचों में 130.66 की स्ट्राइक रेट के साथ 98 रन बनाकर 49 की औसत से बल्लेबाजी की है.

लॉकी फर्ग्यूसन: न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज फर्ग्यूसन ने न्यूज़ीलैंड की गेंदबाजी को मजबूती प्रदान की है. लॉकी फर्ग्यूसन 4 मैचों में 4 की इकॉनमी से 7 विकेट अपने नाम किए थे.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर

श्रीलंका: चरित असलंका (कप्तान), पथुम निसांका, कुसल मेंडिस, कुसल परेरा, भानुका राजपक्षे, वनिन्दु हसरंगा, कमिंदु मेंडिस, महेश तीक्ष्णा, मथीशा पथिराना, नुवान तुषारा, दुनिथ वेलालगे.

न्यूजीलैंड: मिशेल सैंटनर (कप्तान), ग्लेन फिलिप्स, टिम रॉबिन्सन, मिचेल हे, मार्क चैपमैन, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, माइकल ब्रेसवेल, लॉकी फर्ग्यूसन, जेकब डफी, जोश क्लार्कसन, इश सोढ़ी, ज़क फोल्क्स.

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा वेस्टइंडीज बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला टी20 मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

BAN vs NZ ODI And T20I Series 2026 Schedule And Full Details: इस दिन से बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेली जाएगी वनडे और टी20 इंटरनेशनल सीरीज, बस एक क्लिक पर देखें शेड्यूल और अन्य अहम जानकारी

West Indies Women vs Australia Women T20 And ODI Series Schedule And Full Details: इस दिन से वेस्टइंडीज बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जाएगी व्हाइट बॉल सीरीज, बस एक क्लिक पर देखें टीमें, शेड्यूल और अन्य अहम आंकड़े

New Zealand vs South Africa, 3rd T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका तीसरा टी20 मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\