SL vs NZ 2nd T20I 2024 Preview: श्रीलंका बनाम न्यूजीलैंड दूसरे टी20 में खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल और स्ट्रीमिंग समेत सारे डिटेल्स
श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम 2 मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला 10 नवंबर(रविवार) को दांबुला के रांगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में भारतीय समयानुसार 7:00 PM से खेला जाएगा.
Sri Lanka National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team 2nd T20 2024 Preview: श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम 2 मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला 10 नवंबर(रविवार) को दांबुला (Dambulla) के रांगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम (Rangiri Dambulla International Stadium) में खेला जाएगा. श्रीलंका के कप्तान चरिथ असलंका की 28 गेंदों में 35* रन की पारी की बदौलत दांबुला में चार विकेट से पहला टी20 मैच जीता, जहां कुसल परेरा, कामिंडु मेंडिस, और वानिंदु हसरंगा ने भी शानदार बल्लेबाजी की. गेंदबाजी में डुनिथ वेलालेज और मथीशा पथिराना ने मेहमान टीम की बल्लेबाजी को कमजोर किया. दूसरी ओर, इस सीरीज में 0-1 से पिछड़ रहा है. सीरीज बराबरी के लिए न्यूजीलैंड सीनियर खिलाड़ियों मिशेल सेंटनर, ईश सोढ़ी और ग्लेन फिलिप्स से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद करेगा. यह भी पढ़ें: पहले टी20 में श्रीलंका ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से रौंदा, चरित असलांका ने खेली कप्तानी पारी; यहां देखें SL बनाम NZ मैच का स्कोरकार्ड
श्रीलंका बनाम न्यूज़ीलैंड हेड टू हेड रिकॉर्ड(NZ vs SL Head To Head Records): टी20 क्रिकेट में अब तक श्रीलंका और न्यूजीलैंड की टीमें 24 बार आमने-सामने आ चुकी हैं, जिसमें न्यूजीलैंड का पलड़ा भारी रहा है. कीवी टीम ने इनमें से 13 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि श्रीलंका 10 मैचों में विजयी रहा है, और एक मैच बेनतीजा रहा. हालांकि, पहले मैच में श्रीलंका ने घरेलू मैदान पर न्यूजीलैंड को हराकर अपनी ताकत का परिचय दिया है, जिससे सीरीज का दूसरा मुकाबला काफी रोमांचक होने की उम्मीद है. कीवी टीम का श्रीलंका की घरेलू परिस्थितियों में खेलना उनके लिए चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है.
श्रीलंका बनाम न्यूजीलैंड दूसरे टी20 मैच में मुख्य खिलाड़ी(NZ vs SL Key Players To Watch Out): चैरिथ असलांका, कामिंडु मेंडिस, मथीशा पथिराना, विल यंग, माइकल ब्रेसवेल, जैकरी फॉल्क्स ये कुछ ऐसे खिलाड़ी है जो मैच का रुख बदलना जानते है. जिनपर सबकी निगाहें रहेगी.
वैसे खिलाड़ी जो मिनी बैटल में एक दुसरे को कर सकते है परेशान(Mini Battle): श्रीलंका के स्टार बल्लेबाज़ चैरिथ असलांका बनाम न्यूज़ीलैंड के युवा गेंदबाज जैकरी फॉल्क्स की टक्कर रोमांचक हो सकती है. वहीं, माइकल ब्रेसवेल और मथीशा पथिराना के बीच की भिड़ंत भी इस मुकाबले के नतीजे पर असर डाल सकती है. दोनों टीमों के पास कई प्रभावशाली युवा खिलाड़ियों के साथ संतुलित लाइनअप है.
श्रीलंका बनाम न्यूजीलैंड दूसरा टी20 मैच 2024 कब और कहां खेला जाएगा?
श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम 2 मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला 10 नवंबर(रविवार) को दांबुला के रांगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में भारतीय समयानुसार 7:00 PM से खेला जाएगा. जिसका टॉस 06:30 PM को होगा.
श्रीलंका बनाम न्यूजीलैंड दूसरे टी20 मैच 2024 का टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग कहां और कैसे देखें?
भारत में श्रीलंका बनाम न्यूजीलैंड टी20 सीरीज 2024 का प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के टीवी चैनलों पर किया जाएगा. फैंस इस रोमांचक मुकाबले का लुत्फ सोनी लिव ऐप और फैनकोड ऐप पर लाइव स्ट्रीमिंग के माध्यम से भी उठा सकते हैं. इस सीरीज के पहले टी20 मैच को लेकर प्रशंसकों में उत्साह है, और वे इन प्लेटफॉर्म्स पर आसानी से लाइव एक्शन का आनंद ले सकते हैं.
श्रीलंका बनाम न्यूजीलैंड दूसरे टी20 मैच के लिए संभावित प्लेइंग
श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम: पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कुसल परेरा, कामिन्दु मेंडिस, चैरिथ असलांका (कप्तान), भानुका राजपक्षे, वानिंदु हसरंगा, डुनिथ वेलालेज, महीश थीक्षाना, मथीशा पथिराना, नुवान तुषारा
न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम: टिम रॉबिन्सन, विल यंग, मार्क चैपमैन, ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिच हे (विकेटकीपर), जोश क्लार्कसन, मिशेल सेंटनर (कप्तान), ईश सोढ़ी, जैकरी फॉल्क्स, जैकब डफी
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 10, 2024 09:51 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

