Sri Lanka vs England, 3rd ODI Match Key Players To Watch Out: श्रीलंका बनाम इंग्लैंड के बीच आज खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

श्रीलंका बनाम इंग्लैंड के बीच अबतक 81 वनडे इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान इंग्लैंड की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. इंग्लैंड की टीम ने 39 मुकाबलों में जीत दर्ज की हैं. जबकि, श्रीलंका की टीम को महज 38 मैचों में जीत नसीब हुई है. वहीं, तीन मैच बेनतीजा रहा और एक मैच टाई रहा है.

श्रीलंका बनाम इंग्लैंड (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Sri Lanka National Cricket Team vs England National Cricket Team, 3rd ODI Match Key Players To Watch: श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला आज यानी 27 जनवरी को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलंबो (Colombo) के आर प्रेमदासा स्टेडियम (R Premadasa Stadium) में भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे से खेला जाएगा. दूसरे वनडे मुकाबले में इंग्लैंड की टीम ने श्रीलंका की टीम को पांच विकेट से हरा दिया था. इसके साथ ही श्रीलंका की टीम ने सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली हैं. अब तीसरे वनडे मुकाबले में दोनों टीमें जीतकर सीरीज पर अपना कब्जा जमाना चाहेंगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीरीज में इंग्लैंड की कमान हैरी ब्रूक (Harry Brook) के हाथों में हैं. जबकि, श्रीलंका की अगुवाई चरित असलांका (Charith Asalanka) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: Sri Lanka vs England ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं श्रीलंका बनाम इंग्लैंड का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

मौजूदा सीरीज का पिछला मुकाबला भी कोलंबो के मैदान पर ही खेला गया था जहां इंग्लैंड की टीम ने 219 रनों का टारगेट चेस किया और श्रीलंका की टीम को पांच विकेट से हरा दिया. इसी के साथ इंग्लैंड ने सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है. श्रीलंका टीम से पथुम निसांका, चरिथ असलंका, और कुसल मेंडिस स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी. वहीं बात करें अगर इंग्लैंड टीम की तो जो रूट, बेन डकेट, और आदिल राशिद अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं.

श्रीलंका की टीम से पथुम निसांका, चरिथ असलंका, और वानिन्दु हसरंगा स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी. वहीं इंग्लैंड की टीम से रूट, जोस बटलर, और सैम करन अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं. दोनों टीमें हाल के मैचों में संघर्ष करती दिखी हैं और अपनी पिछली पाँच में से कई मैच हार चुकी हैं, ऐसे में यह मुकाबला मोमेंटम हासिल करने के लिए बेहद अहम है. यह मुकाबला 300 रन का हाई-स्कोरिंग मुकाबला नहीं है. इस मैदान पर स्पिन, धैर्य और ऑल-राउंड प्रदर्शन को समझना ही जीत की कुंजी होगी.

श्रीलंका बनाम इंग्लैंड वनडे हेड-टू-हेड (SL vs ENG ODI Head To Head Record)

श्रीलंका बनाम इंग्लैंड के बीच अबतक 81 वनडे इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान इंग्लैंड की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. इंग्लैंड की टीम ने 39 मुकाबलों में जीत दर्ज की हैं. जबकि, श्रीलंका की टीम को महज 38 मैचों में जीत नसीब हुई है. वहीं, तीन मैच बेनतीजा रहा और एक मैच टाई रहा है.

इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर होगी निगाह (Key Players To Watch)

पाथुम निसांका (Pathum Nissanka): पाथुम निसांका श्रीलंका के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाजों में से एक हैं. हालिया स्कोर 122 और 76 पाथुम निसांका के शानदार फॉर्म को दर्शाते हैं. कठिन पिच पर पाथुम निसांका पारी को संभालने की पूरी क्षमता रखते हैं. इस मुकाबले में भी पाथुम निसांका से बड़ी पारी की उम्मीद होगी.

वानिंदु हसरंगा (Wanindu Hasaranga): वानिंदु हसरंगा इस मुकाबले में विरोधी टीम के बल्लेबाजों को दिन में तारे दिखा सकते हैं. कोलंबो जैसी टर्निंग पिच पर वानिंदु हसरंगा बल्लेबाज़ों के लिए सबसे बड़ा खतरा साबित हो सकते हैं. इसके अलावा वानिंदु हसरंगा लोअर आर्डर में बल्लेबाज़ी भी कर सकते हैं.

जो रूट (Joe Root): इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जो रूट इस मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी कर सकते हैं. जब पिच घूमती है, तब तकनीक काम आती है. रूट स्पिन के लिए शानदार बल्लेबाज हैं और पारी को संभालने में माहिर हैं. पिछले 5 मैचों में जो रूट का फैंटेसी औसत 63.2 पॉइंट्स है.

आदिल राशिद (Adil Rashid): इंग्लैंड के स्टार गेंदबाज आदिल राशिद कोलंबो की पिच के लिए एकदम फिट हैं. आदिल राशिद ने पिछले पांच मैचों में 10 विकेट अपने नाम किए हैं. इस मुकाबले में भी आदिल राशिद अपनी गेंदबाजी से बल्लेबाजों को परेशान कर सकते हैं.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (Sri Lanka vs England 3rd ODI Probable Playing XI)

श्रीलंका: पथुम निसांका, कामिल मिशारा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), धनंजय डी सिल्वा, चरिथ असलंका, जनिथ लियानागे, पवन रत्नायके, डुनिथ वेलालागे, प्रमोद मदुशन, जेफ्री वेंडरसे, असीथा फर्नांडो.

इंग्लैंड: जैक क्रॉली, बेन डकेट, जो रूट, जैकब बेथेल, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम करन, रेहान अहमद/विल जैक्स, जेमी ओवरटन, लियाम डॉसन, आदिल राशिद.

नोट: श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Streaming: आज पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): गुजरात टाइटंस से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची KKR, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी