Sri Lanka vs England, 2nd ODI Match Colombo Weather Report: श्रीलंका बनाम इंग्लैंड के बीच दूसरे वनडे मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें कैसा रहेगा कोलंबो के मौसम का हाल

पथुम निसांका, कुसल मेंडिस, चरिथ असलंका, वानिन्दु हसरंगा, जो रूट, हैरी ब्रूक और सैम करन ये कुछ ऐसे खिलाड़ी है जो मैच का रुख बदलना जानते है. जिनपर सबकी निगाहें रहेगी. इंग्लैंड के विस्फोटक बल्लेबाज जोस बटलर और वानिन्दु हसरंगा के बीच की टक्कर रोमांचक हो सकती है. वहीं कुसल मेंडिस और सैम करन के बीच की भिड़ंत भी इस मुकाबले के नतीजे पर असर डाल सकती है.

कोलंबो (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Sri Lanka National Cricket Team vs England National Cricket Team, 2nd ODI Match Colombo Weather Report: श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज यानी 24 जनवरी को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलंबो (Colombo) के आर प्रेमदासा स्टेडियम (R Premadasa Stadium) में भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे से खेला जाएगा. पहले वनडे मुकाबले में श्रीलंका की टीम ने इंग्लैंड की टीम को 19 रनों से हरा दिया था. इसके साथ ही श्रीलंका की टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली हैं. अब दूसरे वनडे मुकाबले में श्रीलंका की टीम सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बनाना चाहेगी. जबकि, इंग्लैंड की टीम सीरीज में वापसी करना चाहेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीरीज में इंग्लैंड की कमान हैरी ब्रूक (Harry Brook) के हाथों में हैं. जबकि, श्रीलंका की अगुवाई चरित असलांका (Charith Asalanka) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें:  India vs New Zealand 2nd T20I Match Live Score Update: रायपुर में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा हैं दूसरा टी20 इंटरनेशनल मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

पथुम निसांका, कुसल मेंडिस, चरिथ असलंका, वानिन्दु हसरंगा, जो रूट, हैरी ब्रूक और सैम करन ये कुछ ऐसे खिलाड़ी है जो मैच का रुख बदलना जानते है. जिनपर सबकी निगाहें रहेगी. इंग्लैंड के विस्फोटक बल्लेबाज जोस बटलर और वानिन्दु हसरंगा के बीच की टक्कर रोमांचक हो सकती है. वहीं कुसल मेंडिस और सैम करन के बीच की भिड़ंत भी इस मुकाबले के नतीजे पर असर डाल सकती है. दोनों टीमों के पास कई प्रभावशाली युवा खिलाड़ियों के साथ संतुलित लाइनअप है.

मौजूदा सीरीज का पिछला मुकाबला भी कोलंबो के मैदान पर ही खेला गया था जहां मेजबान टीम श्रीलंका ने 272 रनों का टारगेट डिफेंड किया और इंग्लिश टीम को 252 रनों पर ऑल आउट करके 19 रनों से जीत हासिल की. इसी के साथ उन्होंने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. श्रीलंका टीम से पथुम निसांका, चरिथ असलंका, और कुसल मेंडिस स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी. वहीं बात करें अगर इंग्लैंड टीम की तो जो रूट, बेन डकेट, और आदिल राशिद अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं.

श्रीलंका बनाम इंग्लैंड वनडे हेड-टू-हेड (SL vs ENG ODI Head To Head Record)

श्रीलंका बनाम इंग्लैंड के बीच अबतक 80 वनडे इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान इंग्लैंड की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. इंग्लैंड की टीम ने 38 मुकाबलों में जीत दर्ज की हैं. जबकि, श्रीलंका की टीम को महज 38 मैचों में जीत नसीब हुई है. वहीं, तीन मैच बेनतीजा रहा और एक मैच टाई रहा है.

कोलंबो के मौसम का हाल (Colombo Weather Report)

श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज यानी 24 जनवरी को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा. कोलंबो में मौसम गर्म और उमस भरा रहने की उम्मीद है, तापमान करीब 29°C रहेगा. जनवरी आमतौर पर सूखा महीना होता है, लेकिन तटीय नमी खिलाड़ियों की फिटनेस की परीक्षा लेगी. हल्की बारिश की संभावना है, लेकिन पूरा मैच होने की उम्मीद है. पिच धीमी और नीची रहने की संभावना है, जिससे बड़े शॉट खेलना मुश्किल हो जाता है. इस मैदान पर अक्सर पावर हिटर अक्सर संघर्ष करते हैं, जबकि स्ट्राइक रोटेट करने वाले बल्लेबाज़ सफल रहते हैं. यह मैदान स्पिनरों और स्पिन ऑल-राउंडरों के लिए बेहद अनुकूल है.

हाल ही में दोनों टीमों का वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में प्रदर्शन खराब रहा है. श्रीलंका को पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में 3-0 से करारी हार का सामना करना पड़ा, जबकि इंग्लैंड को भी न्यूजीलैंड के खिलाफ 3-0 से निराशा झेलनी पड़ी है. दोनों टीम इस सीरीज में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेंगी.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (Sri Lanka vs England 2nd ODI Probable Playing XI)

श्रीलंका: पथुम निसांका, कामिल मिशारा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), धनंजय डी सिल्वा, चरिथ असलंका, जनिथ लियानागे, पवन रत्नायके, डुनिथ वेलालागे, प्रमोद मदुशन, जेफ्री वेंडरसे, असीथा फर्नांडो.

इंग्लैंड: जैक क्रॉली, बेन डकेट, जो रूट, जैकब बेथेल, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम करन, रेहान अहमद/विल जैक्स, जेमी ओवरटन, लियाम डॉसन, आदिल राशिद.

नोट: श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Match Winner Prediction: तीसरे टी20 मुकाबले में जीत से दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज में बढ़त हासिल करना चाहेगी न्यूजीलैंड, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Pitch Report: तीसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाज मचाएंगे कहर? यहां जानें बे ओवल की पिच रिपोर्ट

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 3rd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\