SL vs BAN 3rd T20I 2025 Dream11 Team Prediction: श्रीलंका बनाम बांग्लादेश तीसरे टी20 में होगा रोमांचक भिड़त, जानिए कैसे चुने बेस्ट ड्रीम11 फैंटेसी प्लेइंग इलेवन
श्रीलंका बनाम बांग्लादेश तीसरे टी20 2025 मैच की ड्रीम11 टीम प्रेडिक्शन टीम का कप्तान लिटन दास(BAN) को बनाया जा सकता है, जबकि इन-फॉर्म पथुम निसांका(SL) को उप-कप्तान चुना जा सकता है. इस कॉम्बिनेशन में बनाए गए टीम के साथ आप जीतकर मोटी रकम जीतने का सपना पूरा कर सकते है.
Sri Lanka National Cricket Team vs Bangladesh National Cricket Team Dream11 Team Prediction: श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज(T20I Series) का तीसरा मुकाबला 16 जुलाई(बुधवार) को कोलंबो (Colombo) के आर.प्रेमदासा स्टेडियम(R.Premadasa Stadium) में खेला जाएगा. बांग्लादेश ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे मुकाबले में शानदार जीत दर्ज कर सीरीज को 1-1 की बराबरी पर ला दिया है. दूसरे मैच में बांग्लादेश की टीम ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 177 रन बनाए और फिर श्रीलंका को सिर्फ 94 रन पर ऑलआउट कर 83 रनों से बड़ी जीत दर्ज की. इस जीत के साथ ही बांग्लादेश को न केवल सीरीज में वापसी करने का मौका मिला, बल्कि वनडे सीरीज में मिली हार का बदला लेने का सुनहरा अवसर भी मिल गया है. अब उनकी निगाहें तीसरे और निर्णायक मुकाबले पर टिकी होंगी, जिसे जीतकर वे सीरीज पर कब्जा जमाना चाहेंगे. यह भी पढ़ें: बांग्लादेश बनाम श्रीलंका आखिरी टी20 होगा निर्णायक मुकाबला, जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल और लाइव स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स
यह मैच दोनों टीमों के लिए बेहद अहम होगा, खासतौर पर कप्तानों चारिथ असलंका और लिटन दास के लिए, जिन पर अपनी-अपनी टीमों को जीत दिलाने की जिम्मेदारी होगी. बांग्लादेश के कप्तान लिटन दास ने पिछले मैच में 50 गेंदों में 76 रनों की तेजतर्रार पारी खेली थी, जिससे टीम को मज़बूत स्कोर खड़ा करने में मदद मिली थी. अब तीसरे मैच में भी उनके बल्ले से ऐसी ही पारी की उम्मीद रहेगी, वहीं श्रीलंका की टीम घरेलू दर्शकों के सामने वापसी करने और सीरीज जीतने की पूरी कोशिश करेगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 15, 2025 07:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

