क्रिकेट

Sri Lanka vs Bangladesh, 1st T20I Match 2025 Live Toss And Scorecard: पहले टी20 मुकाबले में श्रीलंका के कप्तान चरित असलांका ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

श्रीलंका के लिए चरिथ असालंका, कुसल मेंडिस और पथुम निसांका जैसे बल्लेबाज़ महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे, जबकि घायल वनिंदु हसरंगा की जगह टीम में शामिल किए गए जेफ्री वांडरसे पर निगाहें टिकी होंगी. दूसरी ओर, बांग्लादेश ने हाल ही में पाकिस्तान के खिलाफ लाहौर में तीन मैचों की टी20 श्रृंखला खेली थी, जिसमें उसे 3-0 से करारी हार का सामना करना पड़ा.

Sri Lanka vs Bangladesh, 1st T20I Match 2025 Live Toss And Scorecard: पहले टी20 मुकाबले में श्रीलंका के कप्तान चरित असलांका ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड
बांग्लादेश बनाम श्रीलंका(Photo Credit: X Formerly)

Sri Lanka National Cricket Team vs Bangladesh National Cricket Team, 1st T20I Match 2025 Live Toss And Scorecard Update: श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज (T20I Series) का पहला मुकाबला आज यानी 10 जुलाई को खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह रोमांचक मुकाबला पल्लेकेले (Pallekele) के पल्लेकेले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम (Pallekele International Cricket Stadium) में खेला जा रहा हैं. श्रीलंका ने बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज़ 1-0 से और तीन मैचों की वनडे सीरीज़ 2-1 से अपने नाम की, अब वह टी20 सीरीज में भी दबदबा कायम रखने के इरादे से मैदान में उतरेगा. हालांकि बांग्लादेश की टीम भले ही पिछली श्रृंखलाओं में संघर्ष करती नज़र आई हो, लेकिन उसके पास युवा और जोशीले खिलाड़ी मौजूद हैं जो अपने प्रदर्शन से फैंस के चेहरों पर मुस्कान ला सकते हैं. इस टी20 सीरीज में श्रीलंका की कमान चरित असलांका (Charith Asalanka) के कंधों पर हैं. जबकि, बांग्लादेश की अगुवाई लिटन दास (Litton Das) कर रहे हैं. इस रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका के कप्तान चरित असलांका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया हैं. पहले टी20 मुकाबले में दोनों टीमें इन धुरंधर खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर रहीं हैं. यह भी पढ़ें: Sri Lanka vs Bangladesh, 1st T20I Match Winner Prediction: बांग्लादेश को हराकर सीरीज में बढ़त बनाना चाहेगी श्रीलंका, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

श्रीलंका ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन पर एक नजर

श्रीलंका: पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कुसल परेरा, अविष्का फर्नांडो, चैरिथ असलांका (कप्तान), दासुन शनाका, चमिका करुणारत्ने, महीश थीक्षाना, जेफरी वेंडरसे, बिनुरा फर्नांडो, नुवान तुषारा.

बांग्लादेश: तंज़ीद हसन तमीम, परवेज़ हुसैन इमोन, लिटन दास (विकेटकीपर/कप्तान), मोहम्मद नईम, तौहीद हृदोय, शमीम हुसैन, मेहदी हसन मिराज, तंज़ीम हसन साकिब, रिशाद हुसैन, तस्कीन अहमद, मोहम्मद सैफुद्दीन.

श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड

श्रीलंका के लिए चरिथ असालंका, कुसल मेंडिस और पथुम निसांका जैसे बल्लेबाज़ महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे, जबकि घायल वनिंदु हसरंगा की जगह टीम में शामिल किए गए जेफ्री वांडरसे पर निगाहें टिकी होंगी. दूसरी ओर, बांग्लादेश ने हाल ही में पाकिस्तान के खिलाफ लाहौर में तीन मैचों की टी20 श्रृंखला खेली थी, जिसमें उसे 3-0 से करारी हार का सामना करना पड़ा. टीम की बल्लेबाज़ी लाइनअप खास प्रभाव नहीं छोड़ सकी और शुरुआती ओवरों में लगातार विकेट गिरते रहे. ऐसे में पावरेन हुसैन एमोन और तंजीद हसन तमिम जैसे ओपनर्स पर अच्छी शुरुआत दिलाने की ज़िम्मेदारी होगी. वहीं, अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज़ लिटन दास को फ्रंट से टीम का नेतृत्व करना होगा ताकि बांग्लादेश प्रतिस्पर्धी स्कोर बना सके और श्रृंखला में वापसी कर सके.

नोट: श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 10, 2025 06:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).