Sri Lanka vs Australia 1st Test 2025 Day 1 Scorecard: लंच ब्रेक तक ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 2 विकेट पर 145 रन, उस्मान ख्वाजा और ट्रेविस हेड ने जड़ा अर्धशतक
श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पहला टेस्ट का पहला दिन आज यानी 29 जनवरी को गॉल के गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया.
Sri Lanka National Cricket Team vs Australia National Cricket Team 1st Test 2025 Day 1 Scorecard: श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पहला टेस्ट का पहला दिन आज यानी 29 जनवरी को गॉल के गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. इस बीच लंच ब्रेक तक ने ऑस्ट्रेलिया ने 32 ओवर 2 नुकसान पर 145 रन बनाए हैं. ऑस्ट्रेलिया की ओर से फिलहाल उस्मान ख्वाजा ने 98 गेंदों में 65 रन और स्टीवन स्मिथ 5 गेंदों में 2 रन बनाकर नाबाद हैं. इसके अलावा ट्रेविस हेड 40 गेंदों में ताबड़तोड़ 57 रन और मार्नस लाबुशेन 50 गेंदों में 20 रन बनाकर आउट गए. दूसरी ओर, श्रीलंका की ओर से प्रभात जयसूर्या ने 13 ओवर में 44 रन देकर 1 विकेट चटकाए हैं. जबकि जेफ़री वैंडर्से को भी 1 विकेट मिला.
बता दें की इस मैच में स्टीव स्मिथ ने टेस्ट क्रिकेट में अपने 10,000 कर लिए हैं. स्मिथ को 10,000 रन पूरा करने के लिए सिर्फ एक रन की जरुरत थी. बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में वह आखिरी टेस्ट में भारत के खिलाफ यह कीर्तिमान करने से चूक गए थे. स्टीव स्मिथ ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट क्रिकेट में 10,000 पूरा करने वाले चौथे खिलाड़ी बन गए हैं.
फिलहाल श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बल्ले से रन देखने को मिल सकतें हैं. क्योंकि वह इस समय शानदार फॉर्म में हैं. पहले टेस्ट ऑस्ट्रेलिया की नजरें बड़े स्कोर पर होगी। जबकि श्रीलंका की टीम मेहमान टीम को जल्दी ऑल आउट करने चाहेगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 29, 2025 12:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

