Shikhar Dhawan ने बजाया मुरली तो Prithvi Shaw ने किशोर कुमार के इस सुपरहिट गानें से बांधा समां, वीडियो देखकर आप भी हो जाएंगे इनके दीवाने

सलामी बल्लेबाज शिखर धवन की अगुवाई में टीम इंडिया की बी टीम श्रीलंका के खिलाफ सीमित ओवरों के प्रारूप के लिए श्रीलंका दौरे पर है. भारतीय टीम को यहां मेजबान टीम के साथ क्रमशः तीन-तीन मैचों की वनडे और T20I श्रृंखला खेलनी है.

शिखर धवन और पृथ्वी शॉ (Photo Credits: Instagram/shikhardofficial)

कोलंबो, 15 जुलाई: सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (Shikhar Dhawan) की अगुवाई में टीम इंडिया की बी टीम श्रीलंका (Sri Lanka) के खिलाफ सीमित ओवरों के प्रारूप के लिए श्रीलंका दौरे (Sri Lanka Tour) पर है. भारतीय टीम को यहां मेजबान टीम के साथ क्रमशः तीन-तीन मैचों की वनडे और T20I श्रृंखला खेलनी है. दौरे की शुरुआत वनडे श्रृंखला से होगी. इस श्रृंखला का पहला मुकाबला 18 जुलाई को भारतीय समयानुसार दोपहर तीन बजे से कोलंबो (Colombo) स्थित आर प्रेमदास स्टेडियम (R. Premadasa International Cricket Stadium) में खेला जाएगा.

वनडे सीरीज शुरू होने से पहले भारतीय टीम के कप्तान शिखर धवन ने अपने सलामी जोड़ी पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) के साथ एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. इस वीडियो में धवन जहां मुरली बजा रहे हैं, वहीं शॉ, किशोर कुमार (Kishore Kumar) के सुपरहिट सांग 'ये शाम मस्तानी मदहोश किए जाए...' को गाते हुए नजर आ रहे हैं. धवन ने इस वीडियो को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर करते हुए लिखा है, 'हमारे इन-हाउस सुपरस्टार सिंगर पृथ्वी शॉ.'

यह भी पढ़ें- Aakash Chopra का बड़ा बयान, कहा- जब यह पाकिस्तानी बल्लेबाज मैदान में गेंदबाजों की करता है कुटाई तो लगता है 'मुगले आजम'

बता दें कि धवन और शॉ की दोस्ती जगजाहिर है. दोनों खिलाड़ी अक्सर सोशल मीडिया पर एक साथ नजर आ जाते हैं. आईपीएल के दौरान भी दोनों खिलाड़ी मौका मिलने पर अपना सिंगिंग टैलेंट दिखाने से नहीं चुकते. धवन और शॉ देश की प्रतिष्ठित टूर्नामेंट आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की टीम का प्रमुख हिस्सा हैं.

श्रीलंका दौरे का शेड्यूल इस प्रकार है:

श्रीलंका दौरे की शुरुआत वनडे सीरीज से होगी. इस सीरीज का पहला मुकाबला 18 जुलाई, दूसरा 20 और तीसरा 23 जुलाई को खेला जाएगा. तीनों ही मैच भारतीय समयानुसार दोपहर तीन बजे से कोलंबो स्थित आर प्रेमदास स्टेडियम में खेले जाएंगे.

यह भी पढ़ें- SL vs IND: श्रीलंका दौरे पर Yuzvendra Chahal और Kuldeep Yadav के पास दिग्गजों को पछाड़ने का मौका

इसके बाद 25 जुलाई को पहला T20I मैच खेला जाएगा. वहीं 27 और 29 जुलाई को दूसरा और तीसरा T20I मैच खेला जाएगा. T20I सीरीज के सभी मैच भारतीय समयानुसार रात आठ बजे शुरू होंगे. ये सभी मैच भी कोलंबो में ही खेले जाएंगे.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से रौंदा, सीरीज में 2-0 की बनाई बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 181 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 2nd T20I Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड