श्रीलंका को अब भी अगस्त में भारत के साथ क्रिकेट सीरीज की उम्मीद

श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) ने गुरुवार को कहा कि भारत के साथ जून में प्रस्तावित सीमित ओवरों की सीरीज कोरोनावायरस के कारण स्थगित कर दी गई है, लेकिन उसे अभी भी उम्मीद है कि यह सीरीज अगस्त में खेली जाएगी क्योंकि बीसीसीआई भविष्य दौरा कार्यक्रम को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है.

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड (Photo Credits: PTI)

श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) ने गुरुवार को कहा कि भारत के साथ जून में प्रस्तावित सीमित ओवरों की सीरीज कोरोनावायरस के कारण स्थगित कर दी गई है, लेकिन उसे अभी भी उम्मीद है कि यह सीरीज अगस्त में खेली जाएगी क्योंकि बीसीसीआई भविष्य दौरा कार्यक्रम को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है. एसएलसी ने एक बयान में कहा, "भारत का जून में श्रीलंका का प्रस्तावित दौरा तय कार्यक्रम के अनुसार नहीं हो पाएगा.

बीसीसीआई ने श्रीलंका क्रिकेट को बताया है कि कोविड 19 महामारी की वजह से मौजूदा हालात में ये क्रिकेट सीरीज करना संभव नहीं है, जिसमें तीन मैचों की वनडे और इतने ही मैचों की टी 20 सीरीज खेली जानी थी."

एसएलसी ने बीबीसीसीआई से अनुरोध किया था कि दौरे को तय कार्यक्रम पर किया जाए. बीसीसीआई के एक अधिकारी ने आईएएनएस से 17 मई को कहा था कि जून में श्रीलंका का दौरा असंभव होगा.

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Women's Asia Cup 2026 Semi Final Match Dubai Pitch Report: दुबई में बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या गेंदबाजों का होगा जलवा? सेमीफाइनल मुकाबले से पहले जानें पिच रिपोर्ट

IND W vs BAN W, Women's Asia Cup 2026 Semi Final Match Winner Prediction: क्या सेमीफाइनल में बांग्लादेश को हराकर फाइनल में जगह बनाएगी टीम इंडिया? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Dubai Weather Update: दुबई में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पूरे मुकाबले का लुत्फ? पहले सेमीफाइनल से पहले जानें मौसम और पिच का हाल

India Women vs Bangladesh Women Semi Final Match Preview: दुबई में आज होगा भारत और बांग्लादेश महिला टीम के बीच महामुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सभी डिटेल्स