क्रिकेट

Eng vs SL 1st Test Scorecard: इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में लड़खड़ाती पारी को श्रीलंका ने संभाला, चाय ब्रेक तक 8 विकेट के नुकसान पर जोड़ें 178 रन

श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम पहले टेस्ट मैच में चाय ब्रेक तक श्रीलंका ने लड़खड़ाती हुई 8 विकेट के नुकसान पार 178 रन तक पहुंच गई है. श्रीलंका(SL) ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया जिसके बाद इंग्लैंड(ENG) के तेज गेंदबाजों ने सातवें ओवर में ही मेहमान टीम का स्कोर छह रन पर तीन विकेट कर दिया.

Eng vs SL 1st Test Scorecard: इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में लड़खड़ाती पारी को श्रीलंका ने संभाला, चाय ब्रेक तक 8 विकेट के नुकसान पर जोड़ें 178 रन
दिनेश चांडीमल(Photo credit: X @SkyCricket)

England National Cricket Team vs Sri Lanka National Cricket Team 1st Test Scorecard: श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम पहले टेस्ट मैच में चाय ब्रेक तक श्रीलंका ने लड़खड़ाती हुई 8 विकेट के नुकसान पार 178 रन तक पहुंच गई है. श्रीलंका(SL) ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया जिसके बाद इंग्लैंड(ENG) के तेज गेंदबाजों ने सातवें ओवर में ही मेहमान टीम का स्कोर छह रन पर तीन विकेट कर दिया. लेकिन धनंजय डी सिल्वा(74), मिलन प्रियनाथ रथनायके(32*) रन बनाकर कर पारी को संभाला था लेकिन शोएब बशीर ने धनंजय डी सिल्वा को आउट कर इंग्लैंड को आठवीं सफलता दिला कर इस साझेदारी को तोड़ दिया है. यह भी पढ़ें: इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में श्रीलंका की खराब शुरुआत, लंच ब्रेक तक 5 विकेट के नुकसान पर जोड़ें 80 रन

दिनेश चांदीमल (17) और कप्तान धनंजय डिसिल्वा ने पारी को संभालने की कोशिश की लेकिन लंच से ठीक पहले ऑफ स्पिनर शोएब बशीर की नीची रहती गेंद पर चांदीमल LBW हो गए. लंच के समय धनंजय 28 रन बनाकर खेल रहे थे जबकि कामिंदु मेंडिस पांच रन बनाकर उनका साथ निभा रहे हैं. श्रीलंका की शुरुआत बेहद खराब रही. गस एटकिंसन छठे ओवर में दिमुथ करूणारत्ने (02) को विकेटकीपर जेमी स्मिथ के हाथों कैच कराके टीम को पहली सफलता दिलाई. 

इंग्लैंड के लिए क्रिस वोक्स 3, गस एटकिंसन 2, मार्क वुड 1, शोएब बशीर 2 सफलता दिला कर श्रीलंका की कमर तोड़ दी है. क्रिस वोक्स ने अगले ओवर में निशान मदुष्का (04) और एंजेलो मैथ्यूज (00) को पवेलियन भेजकर श्रीलंका को दोहरा झटका दिया. कुसाल मेंडिस (24) ने कुछ अच्छे शॉट खेले लेकिन मार्क वुड की उछाल लेती गेंद उनके दाएं हाथ के अंगूठे को छूकर दूसरी स्लिप में हैरी ब्रूक के हाथों में चली गई.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 21, 2024 08:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).