Sri Lanka Beat West Indies, 3rd T20I Scorecard: निर्णायक मुकाबले में श्रीलंका ने वेस्टइंडीज को 9 विकेट से रौंदा, कुसल मेंडिस और कुसल परेरा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें SL बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज 2024 का तीसरा और निर्णायक मुकाबला आज खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दांबुला के रंगीरी दांबुला अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेला गया. तीसरे टी20 मुकाबले में श्रीलंका की टीम ने वेस्टइंडीज को नौ विकेट से हराकर 2-1 से सीरीज पर कब्जा कर लिया हैं.

कुसल मेंडिस और कुसल परेरा (Photo Credits: Twitter)

Sri Lanka National Cricket Team vs West Indies National Cricket Team 3rd T20I Match Scorecard: श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज 2024 (T20 Series 2024) का तीसरा और निर्णायक मुकाबला आज यानी 17 अक्टूबर को खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दांबुला (Dambulla) के रंगीरी दांबुला अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम (Rangiri Dambulla International Stadium) में खेला गया. तीसरे टी20 मुकाबले में श्रीलंका की टीम ने वेस्टइंडीज को नौ विकेट से हराकर 2-1 से सीरीज पर अपना कब्जा जमा लिया हैं. इस सीरीज में श्रीलंका की अगुवाई चरिथ असलांका (Charith Asalanka) कर रहे थे. जबकि, वेस्टइंडीज (West Indies) की कमान रोवमैन पॉवेल (Rovman Powell) के कंधों पर थे. Sri Lanka vs West Indies, 3rd T20I 1st Inning Scorecare: तीसरे टी20 मुकाबले में वेस्टइंडीज ने श्रीलंका को दिया 163 रनों का लक्ष्य, महेश थीक्षाना और वानिंदु हसरंगा ने मचाया कोहराम; यहां देखें SL बनाम WI मैच के पहली पारी का स्कोरकार्ड

इस बीच सीरीज के तीसरे और निर्णायक मुकाबले में वेस्टइंडीज के कप्तान रोवमैन पॉवेल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम का आगाज बढ़िया नहीं रहा और महज पांच रन के स्कोर पर टीम को पहला बड़ा झटका लगा. वेस्टइंडीज की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट खोकर 162 रन बनाए. वेस्टइंडीज की तरफ से कप्तान रोवमैन पॉवेल ने सबसे ज्यादा 37 रनों की शानदार पारी खेली. रोवमैन पॉवेल के अलावा गुडाकेश मोती ने 32 रन बनाए.

यहां देखें SL बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

श्रीलंका की टीम को महेश थीक्षणा ने पहली कामयाबी दिलाई. श्रीलंका की ओर से महेश थीक्षाना और वानिंदु हसरंगा ने सबसे ज्यादा दो-दो विकेट अपने नाम किए. महेश थीक्षाना और वानिंदु हसरंगा के अलावा नुवान तुषारा, कामिन्दु मेंडिस, कप्तान चैरिथ असलांका और मथीशा पथिराना ने एक-एक विकेट लिए. श्रीलंका की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 163 रन बनाने थे.

लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम का आगाज शानदार रहा और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए महज 32 गेंदों पर 60 रन बोर्ड पर लगा दिए. श्रीलंका की टीम ने महज 18 ओवर में एक विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. श्रीलंका की तरफ से कुसल मेंडिस ने सबसे ज्यादा नाबाद 68 रनों की धमाकेदार पारी खेली. कुसल मेंडिस के अलावा कुसल परेरा ने नाबाद 55 रन बनाए.

वेस्टइंडीज की टीम को गुडाकेश मोती ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. वेस्टइंडीज की ओर से गुडाकेश मोती ने सबसे ज्यादा एक विकेट अपने नाम किए. गुडाकेश मोती के अलावा किसी भी गेंदबाज को सफलता नहीं मिली. टी20 सीरीज के बाद 20 अक्टूबर से दोनों टीमों के बीच वनडे सीरीज खेली जाएगी.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड