क्रिकेट

PAK vs SL 2019: श्रीलंका ने पहले T20 मुकाबले में पाकिस्तान को 64 रनों से हराया

मैन ऑफ द मैच दानुष्का गुणातिल्का (57) के बाद अपने गेंदबाजों के बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर दुनिया की आठवें नंबर की टीम श्रीलंका ने दुनिया की नंबर वन टीम पाकिस्तान को यहां खेले गए पहले टी-20 मैच में 64 रनों से करारी शिकस्त दी.

PAK vs SL 2019: श्रीलंका ने पहले T20 मुकाबले में पाकिस्तान को 64 रनों से हराया
श्रीलंका टीम (Photo Credits: Twitter/ICC)

मैन ऑफ द मैच दानुष्का गुणातिल्का (57) के बाद अपने गेंदबाजों के बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर दुनिया की आठवें नंबर की टीम श्रीलंका ने दुनिया की नंबर वन टीम पाकिस्तान को यहां खेले गए पहले टी-20 मैच में 64 रनों से करारी शिकस्त दी. इस जीत के बाद श्रीलंका ने तीन मैचों की टी-20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. पाकिस्तान ने यहां गद्दाफी स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया. मेजबान टीम ने अपना दूसरा टी-20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेल रहे युवा तेज गेंदबाज मोहम्मद हसनैन की बेहतरीन हैट्रिक के सहारे श्रीलंकाई टीम को पांच विकेट पर 165 रन पर रोक दिया.

पाकिस्तान की टीम हालांकि इस लक्ष्य को हासिल नहीं कर पाई और वह 17.4 ओवर में 101 रन पर ढेर हो गई. पाकिस्तान के लिए इफ्तिखार अहमद ने 25, कप्तान सरफराज अहमद ने 24, बाबर आजम ने 13, काफी समय बाद टीम में लौटे अहमद शहजाद ने चार और उमर अकमल खाता खोले बिना आउट हुए. श्रीलंका की ओर से नुवान प्रदीप हैट्रिक लेने से चूक गए. उन्होंने और इसुरु उदाना ने तीन- तीन विकेट जबकि वानिंदु हसरंगा ने दो और कसुन रजिता ने एक विकेट लिया. यह भी पढ़ें- PAK vs SL T20 Series 2019: श्रीलंका के खिलाफ T20 सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम में इन बड़े खिलाड़ियों की हुई वापसी, देखें लिस्ट

इससे पहले, श्रीलंका ने गुणातिल्का के अर्धशतक की मदद से पांच विकेट पर 165 रन का स्कोर बनाया. गुणातिल्का ने 38 गेंदों पर आठ चौके और एक छक्का लगाया. टी-20 में उनका यह पहला अर्धशतक है. उनकी इस बेहतरीन पारी के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला. गुणातिल्का के अलावा अविष्का फर्नाडो ने 33 और भानुका राजपक्षे ने 32 जबकि कप्तान दासुन शनाका ने 10 गेंदों पर दो छक्के के सहारे 17 रनों का योगदान दिया.

पाकिस्तान की ओर से हसनैन ने लगातार तीन गेंदों पर तीन विकेट लेकर अपनी हैट्रिक पूरी की. उनके अलावा शादाब खान को एक विकेट मिला. दोनों टीमों के बीच दूसरा टी-20 मैच सोमवार को खेला जाएगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 06, 2019 04:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).