Sri Lanka Beat New Zealand, 1st ODI Scorecard: पहले वनडे में श्रीलंका ने न्यूजीलैंड को 45 रनों से हराया, गेंदबाजों ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें SL बनाम NZ मैच का स्कोरकार्ड

वनडे सीरीज में श्रीलंका की कमान चरित असलांका के कंधों पर होगी. इसके अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज कुसल परेरा और तेज गेंदबाज मोहम्मद शिराज की वनडे टीम में वापसी हुई है. जबकि न्यूजीलैंड की कप्तानी मिशेल सेंटनर के हाथों में होगी. कीवी टीम में विकेटकीपर बल्लेबाज मिच हे और ऑलराउंडर नाथन स्मिथ को पहली बार शामिल किया गया है.

श्रीलंका क्रिकेट टीम (Photo Credits: Twitter)

Sri Lanka National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team, 1st ODI Match Scorecard: श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 13 नवंबर को खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दांबुला (Dambulla) के रांगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम (Rangiri Dambulla International Stadium) में खेला गया. पहले वनडे मुकाबले में श्रीलंका (Sri Lanka) ने न्यूजीलैंड (New Zealand) को 45 रनों से हरा दिया हैं. इसके साथ ही श्रीलंका ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली हैं. Sri Lanka vs New Zealand, 1st ODI Scorecard: पहले वनडे में श्रीलंका ने न्यूजीलैंड के सामने रखा 221 (DLS) रनों का लक्ष्य, कुसल मेंडिस और अविष्का फर्नांडो ने खेली शानदार शतकीय पारी; यहां देखें पहली इनिंग का स्कोरकार्ड

वनडे सीरीज में श्रीलंका की कमान चरित असलांका के कंधों पर होगी. इसके अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज कुसल परेरा और तेज गेंदबाज मोहम्मद शिराज की वनडे टीम में वापसी हुई है. जबकि न्यूजीलैंड की कप्तानी मिशेल सेंटनर के हाथों में होगी. कीवी टीम में विकेटकीपर बल्लेबाज मिच हे और ऑलराउंडर नाथन स्मिथ को पहली बार शामिल किया गया है.

यहां देखें SL बनाम NZ मैच का स्कोरकार्ड:

इस बीच पहले वनडे मुकाबले में श्रीलंका के कप्तान चरित असलांका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका के टीम का आगाज निराशाजनक रहा और महज 17 रन के स्कोर पर टीम को पहला बड़ा झटका लगा. श्रीलंका की टीम ने 49.2 ओवरों में पांच विकेट खोकर 324 रन बनाए. श्रीलंका की तरफ से कुसल मेंडिस ने सबसे ज्यादा 143 रनों की धमाकेदार पारी खेली. इस शानदार पारी के दौरान कुसल मेंडिस ने 128 गेंदों पर 17 चौके और दो छक्के लगाए. कुसल मेंडिस के अलावा अविष्का फर्नांडो ने 100 रन बनाए.

दूसरी तरफ, न्यूजीलैंड की टीम को जैकब डफ़ी ने पहली बड़ा सफलता दिलाई. न्यूजीलैंड की ओर जैकब डफ़ी ने सबसे ज्यादा तीन विकेट अपने नाम किए. जैकब डफ़ी के अलावा माइकल ब्रेसवेल और ईश सोढ़ी ने एक-एक विकेट लिए. न्यूजीलैंड की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 27 ओवर में 221 रन बनाने थे. बारिश की वजह से ओवर में कटौती की गई हैं.

लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम का आगाज बेहतरीन रहा और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए महज 80 गेंदों पर 88 रन बोर्ड पर जड़ दिए. न्यूजीलैंड की टीम 27 ओवर में नौ विकेट खोकर महज 175 रन ही बना सकीं. न्यूजीलैंड की तरफ से सलामी बल्लेबाज विल यंग ने सबसे ज्यादा 48 रन बनाए. विल यंग के अलावा टिम रॉबिन्सन ने 35 रन बटोरे.

श्रीलंका की टीम को महेश थीक्षणा ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. श्रीलंका की ओर से दिलशान मदुशंका ने सबसे ज्यादा तीन विकेट अपने नाम किए. दिलशान मदुशंका के अलावा चरित असलांका और महेश थीक्षाना को दो-दो विकेट मिला. सीरीज का दूसरा मुकाबला रविवार यानी 17 नवंबर को दोपहर साढ़े तीन बजे से खेला जाएगा.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच दूसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड