क्रिकेट

Sri Lanka Announces T20 Squad For Series Against New Zealand: न्यूज़ीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए श्रीलंका ने किया टीम का ऐलान, चरिथ असलांका को मिली बड़ी जिम्मेदारी; यहां देखें पूरा शेड्यूल

हाल ही में समाप्त हुए अबू धाबी टी10 टूर्नामेंट और श्रीलंका की न्यूज़ीलैण्ड के खिलाफ आखिरी सीरीज में अपने धमाकेदार प्रदर्शन के बाद भानुका राजपक्षे ने टीम में अपना स्थान बरकरार रखा है. इस टीम में दुनिथ वेल्लालागे टीम में शामिल नहीं किया गया है. वह टी20 सीरीज का हिस्सा नहीं हैं. नवंबर में श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच दो मैचों की टी20 सीरीज खेली गई थीं.

Sri Lanka Announces T20 Squad For Series Against New Zealand: न्यूज़ीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए श्रीलंका ने किया टीम का ऐलान, चरिथ असलांका को मिली बड़ी जिम्मेदारी; यहां देखें पूरा शेड्यूल
श्रीलंका बनाम न्यूज़ीलैंड (Photo: @OfficialSLC/@BLACKCAPS)

New Zealand National Cricket Team vs Sri Lanka National Cricket Team, T20I Series 2024: न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज (T20 Series) और तीन मैचों की वनडे सीरीज (ODI Series) खेली जानी हैं. इन सीरीज के लिए श्रीलंका की टीम न्यूजीलैंड का दौरा करेगी. सीरीज का आगाज 28 दिसंबर से होगा. इस दौरे पर पहले टी20 सीरीज खेली जाएगी. इस सीरीज के लिए बुधवार को श्रीलंका ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है. चरित असलांका (Charit Asalanka) तीन टी20 और तीन वनडे मैचों की सीरीज में श्रीलंका की 16 सदस्यीय टी20 टीम की अगुवाई करेंगे. नवंबर में घरेलू टी20 सीरीज में न्यूजीलैंड का सामना करने वाली टीम की तुलना में टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है. NZ W vs AUS W 2nd ODI 2024 Preview: दूसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड महिला टीम के बीच होगी काटें की टक्कर, मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

हाल ही में समाप्त हुए अबू धाबी टी10 टूर्नामेंट और श्रीलंका की न्यूज़ीलैण्ड के खिलाफ आखिरी सीरीज में अपने धमाकेदार प्रदर्शन के बाद भानुका राजपक्षे ने टीम में अपना स्थान बरकरार रखा है. इस टीम में दुनिथ वेल्लालागे टीम में शामिल नहीं किया गया है. वह टी20 सीरीज का हिस्सा नहीं हैं. नवंबर में श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच दो मैचों की टी20 सीरीज खेली गई थीं.

इस सीरीज में श्रीलंका ने पहले मैच में 4 विकेट से जीत हासिल की, जबकि न्यूजीलैंड ने पांच रन की करीबी जीत के साथ सीरीज बराबर की. सीरीज की मेजबानी दांबुला के रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में की गई थी. आगामी टी20 सीरीज के लिए श्रीलंका की टीम शुक्रवार को न्यूजीलैंड के लिए रवाना होगी. टी20 सीरीज के बाद दोनों टीमों के बीच 5, 8 और 11 जनवरी को तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी.

टी20 सीरीज के लिए श्रीलंका ने किया टीम का ऐलान:

श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज 28 दिसंबर से शुरू होगी, जबकि दूसरा टी20 मुकाबला 30 दिसंबर और तीसरा मैच 2 जनवरी 2025 को खेला जाएगा. पहले दो टी20 मैच माउंट माउंगानुई में खेले जाएंगे, जबकि अंतिम मैच नेल्सन में आयोजित किया जाएगा. हाल ही में श्रीलंका को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 2-0 से हार का सामना करना पड़ा था.

न्यूज़ीलैंड बनाम श्रीलंका टी20 सीरीज 2024 का फुल शेड्यूल (NZ vs SL  T20 Series 2024 Full Schedule)

तारीख मैच विवरण स्थान समय (IST)
 28 दिसंबर न्यूज़ीलैंड बनाम श्रीलंका, पहला टी20 बे ओवल, माउंट माउंगानुई सुबह 11:45 बजे
 30 दिसंबर न्यूज़ीलैंड बनाम श्रीलंका, दूसरा टी20 बे ओवल, माउंट माउंगानुई सुबह 11:45 बजे
 02 जनवरी न्यूज़ीलैंड बनाम श्रीलंका, पहला वनडे सैक्सटन ओवल, नेल्सन सुबह 05:45 बजे

मिचेल सैंटनर को न्यूजीलैंड की कमान

बता दें कि न्यूजीलैंड के स्टार गेंदबाज मिचेल सैंटनर को टी20 और वनडे के लिए टीम का कप्तान बनाया गया है. मिचेल सैंटनर औपचारिक तौर पर केन विलियम्सन की जगह लेंगे. मिचेल सैंटनर पिछले महीने श्रीलंका दौरे पर गई न्यूजीलैंड का नेतृत्व किया था, लेकिन यह नियुक्ति बस उसी सीरीज के लिए थी. फिलहाल अब मिचेल सैंटनर आधिकारिक तौर पर टी20 और वनडे फॉरमेट के लिए न्यूजीलैंड की कमान सौंप दी गई है.

श्रीलंका की टी20 टीम: चरिथ असलांका (कप्तान), पथुम निसांका, कुसल मेंडिस, कुसल परेरा, अविष्का फर्नांडो, कामिंदु मेंडिस, दिनेश चांडीमल, भानुका राजपक्षे, वानिंदु हसरंगा, महीश थीक्षाना, जेफरी वेंडरसे, चामिदु विक्रमसिंघे, मथीशा पथिराना, नुवान तुषारा, असिथा फर्नांडो, बिनुरा फर्नांडो.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 20, 2024 05:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).