क्रिकेट

SRH vs RR, IPL 2025 2nd T20 Match Live Toss And Scorecard: राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का आगाज हो गया है. आईपीएल के आगामी सीजन में भाग लेने वाली सभी 10 टीमें जोर-शोर से आगामी सीजन की तैयारियों में जुटी हुई हैं. हर सीजन की तरह इस बार भी कुल 74 मुकाबले खेले जाएंगे. इस सीजन का दूसरा मुकाबला आज यानी 23 मार्च सनराइजर्स हैदराबाद क्रिकेट टीम बनाम राजस्थान रॉयल्स क्रिकेट टीम के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जा रहा हैं.

SRH vs RR, IPL 2025 2nd T20 Match Live Toss And Scorecard: राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड
सनराइजर्स हैदराबाद बनाम राजस्थान रॉयल्स (Photo Credit: X Formerly Twitter/IPL)

Sunrisers Hyderabad Cricket Team vs Rajasthan Royals Cricket Team, IPL 2025 2nd Match Live Toss And Scorecard Update: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (Indian Premier League 2025) का आगाज हो गया है. आईपीएल के आगामी सीजन में भाग लेने वाली सभी 10 टीमें जोर-शोर से आगामी सीजन की तैयारियों में जुटी हुई हैं. हर सीजन की तरह इस बार भी कुल 74 मुकाबले खेले जाएंगे. इस सीजन का दूसरा मुकाबला आज यानी 23 मार्च सनराइजर्स हैदराबाद क्रिकेट टीम (SRH) बनाम राजस्थान रॉयल्स क्रिकेट टीम (RR) के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला हैदराबाद (Hyderabad) के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम (Rajiv Gandhi International Stadium) में खेला जा रहा हैं. इस सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद की अगुवाई पैट कमिंस (Pat Cummins) कर रहे हैं. जबकि, राजस्थान रॉयल्स की कमान तीन मैचों के लिए रियान पराग (Riyan Parag) के कंधों पर हैं. इस बीच टूर्नामेंट के दूसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया हैं. इस रोमांचक मुकाबले में दोनों टीमें इन दिग्गज खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर रहीं हैं. यह भी पढ़ें: SRH vs RR, IPL 2025 2nd T20 Match Stats And Preview: सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच होगी कांटे की टक्कर, आज के मुकाबले में बन सकते हैं ये बड़े रिकॉर्ड

राजस्थान रॉयल्स ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला:

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन पर एक नजर

सनराइजर्स हैदराबाद: ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, इशान किशन, नितीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, अभिनव मनोहर, पैट कमिंस (कप्तान), सिमरजीत सिंह, हर्षल पटेल, मोहम्मद शमी.

राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जयसवाल, शुभम दुबे, नितीश राणा, रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिम्रोन हेटमायर, जोफ्रा आर्चर, महेश थीक्षाना, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा, फजलहक फारूकी.

सनराइजर्स हैदराबाद क्रिकेट टीम और राजस्थान रॉयल्स क्रिकेट टीम मैच का लाइव स्कोरकार्ड:

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 23, 2025 03:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).