क्रिकेट

SRH vs RCB, IPL 2026 67th Match Rajiv Gandhi Stadium Stadium Pitch Report: राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज मचाएंगे कोहराम या रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गेंदबाज बरपाएंगे कहर, जानें पिच रिपोर्ट

टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 67वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगा. ये मुकाबला हैदराबाद में खेला जाएगा. मौजूदा सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद ने अब तक 13 मैच खेले हैं. इस दौरान सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को आठ मुकाबलों में जीत और पांच मैचों में हार मिली है. दूसरी तरफ, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने इस सीजन में अब तक 13 मैच खेले हैं.

SRH vs RCB, IPL 2026 67th Match Rajiv Gandhi Stadium Stadium Pitch Report: राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज मचाएंगे कोहराम या रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गेंदबाज बरपाएंगे कहर, जानें पिच रिपोर्ट
Rajiv Gandhi International Stadium

Sunrisers Hyderabad vs Royal Challengers Bengaluru, TATA Indian Premier League 2026 67th Match Rajiv Gandhi Stadium Stadium Pitch Report: टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 67वां मुकाबला आज यानी 22 मई को सनराइजर्स हैदराबाद बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (SRH vs RCB) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला हैदराबाद (Hyderabad) के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम (Rajiv Gandhi International Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने इस सीजन में अब तक 13 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 9 में जीत और 4 में हार मिली है. वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद ने 13 मुकाबलों में 8 जीत दर्ज की है, जबकि 5 मैचों में हार का सामना किया है. दोनों टीमें पहले ही प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर चुकी हैं और अब जीत के साथ अपनी लय बरकरार रखना चाहेंगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. इस सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद की अगुवाई पैट कमिंस (Pat Cummins) कर रहे हैं, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कमान रजत पाटीदार (Rajat Patidar) के कंधों पर है. यह भी पढ़ें: GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Stats And Preview: गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 67वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगा. ये मुकाबला हैदराबाद में खेला जाएगा. मौजूदा सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद ने अब तक 13 मैच खेले हैं. इस दौरान सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को आठ मुकाबलों में जीत और पांच मैचों में हार मिली है. दूसरी तरफ, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने इस सीजन में अब तक 13 मैच खेले हैं. इस दौरान आरसीबी की टीम को नौ मुकाबलों में जीत और चार मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. ऐसे में आइए मुकाबले से जुड़ी जरूरी बातों पर नजर डालते हैं.

सनराइजर्स हैदराबाद बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु हेड टू हेड (SRH vs RCB Head To Head)

टाटा आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक 27 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान सनराइजर्स हैदराबाद का पलड़ा भारी रहा है. सनराइजर्स हैदराबाद को 14 मैचों में जीत मिली है. जबकि, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम 12 मुकाबले अपने नाम कर पाई है. एक मुकाबले का कोई नतीजा नहीं निकला था. इस सीजन दोनों टीमों के बीच यह दूसरा मुकाबला होगा. पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराया था.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने अपने पिछले मुकाबले में पंजाब किंग्स को हराया था. उस मैच में जितेश शर्मा ने कप्तानी की थी, लेकिन इस मुकाबले में रजत पाटीदार की वापसी हो सकती है. बल्लेबाजी में विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल से बड़ी पारी की उम्मीद होगी. वहीं, टिम डेविड और जितेश शर्मा मध्यक्रम में अहम भूमिका निभा सकते हैं. गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड टीम के लिए तुरुप का इक्का साबित हो सकते हैं.

दूसरी तरफ, सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने अपने पिछले मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स को 5 विकेट से हराया था. ऐसे में टीम उसी लय को बरकरार रखना चाहेगी. बल्लेबाजी में ट्रेविस हेड और ईशान किशन से तेज शुरुआत की उम्मीद होगी. वहीं, हेनरिक क्लासेन मध्यक्रम में मैच विनर साबित हो सकते हैं. गेंदबाजी में पैट कमिंस और ईशान मलिंगा से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी.

राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच रिपोर्ट (Rajiv Gandhi International Stadium Pitch Report)

टाटा आईपीएल 2026 का 67वां मुकाबला आज यानी 22 मई को सनराइजर्स हैदराबाद बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैदान की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है. यहां गेंद अच्छी तरह बल्ले पर आती है, जिससे बल्लेबाज आसानी से बड़े शॉट खेल पाते हैं. हालांकि, स्पिन गेंदबाजों को बीच के ओवरों में थोड़ी मदद मिल सकती है. तेज गेंदबाजों को विकेट लेने के लिए अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ सकती है. इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 165 रन है. यहां का सर्वोच्च स्कोर सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 286/6 बनाया था.

हैदराबाद का मौसम (Hyderabad Weather Update)

टाटा आईपीएल 2026 का 67वां मुकाबला कल आज यानी 22 मई को सनराइजर्स हैदराबाद बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. एक्यूवेदर के मुताबिक, 22 मई को हैदराबाद में अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहने की उम्मीद है. मुकाबला शाम 7:30 बजे से शुरू होगा. बारिश की 55 प्रतिशत संभावना है, ऐसे में मैच के दौरान मौसम खलल डाल सकता है.

सनराइजर्स हैदराबाद के लिए हेनरिक क्लासेन ने इस सीजन में 13 पारियों में 50.45 की औसत और 155.89 की स्ट्राइक रेट से 555 रन बनाए हैं. वहीं, ईशान किशन शानदार फॉर्म में नजर आए हैं. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए विराट कोहली ने 13 पारियों में 54.20 की औसत और 164.74 की स्ट्राइक रेट से 542 रन बनाए हैं. गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार ने 13 मुकाबलों में 24 विकेट चटकाए हैं.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (SRH vs RCB 67th T20 Match Playing Prediction)

सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, स्मरण रविचंद्रन, नितीश रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा और साकिब हुसैन.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: जैकब बेथेल, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड और सुयश शर्मा.

नोट: सनराइजर्स हैदराबाद क्रिकेट टीम बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on May 22, 2026 03:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).