SRH vs RCB , IPL 2023 Match 65 Live Streaming: आज होगा सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच हाई वोल्टेज मुकाबला, जानें कब, कहां और कैसे देखें मैच

इस मैच के ज़रिए दोनों ही टीमें आईपीएल के इस सीसोना का अपना 13वां लीग मैच खेलेंगी. आरसीबी इस मैच में जीत दर्ज कर प्लेऑफ की ओर एक और कमद बढ़ाना चाहेगी. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम प्वाइंटस टेबल में 12 मैचों में 6 जीत और 12 अंक हासिल करके प्वाइटंस टेबल में पांचवें नबंर पर मौजूद है.

सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Photo Credits: Twitter)

मुंबई: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 16वें सीजन के 65वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) का सामना होने वाला है. दोनों के बीच यह मैच हैदराबाद (Hyderabad) के होम ग्राउंड राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम (Rajiv Gandhi International Stadium) में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. प्लेऑफ को ध्यान में रखते हुए आरसीबी (RCB) के लिए यह मैच बहुत अहम होगा.

यह इस सीज़न दोनों के बीच खेले जाने वाला पहला मैच होगा. आईपीएल 2023 में अब तक जहां आरसीबी शानदार लय में दिखाई दी है, वहीं सनराइजर्स हैदराबाद को खराब फॉर्म का सामना करना पड़ा है. IPL Points Table 2023: लीग के 64वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को हराकर अंक तालिका में आठवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, यहां देखें अन्य टीमों का हाल

इस मैच के ज़रिए दोनों ही टीमें आईपीएल के इस सीसोना का अपना 13वां लीग मैच खेलेंगी. आरसीबी इस मैच में जीत दर्ज कर प्लेऑफ की ओर एक और कमद बढ़ाना चाहेगी. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम प्वाइंटस टेबल में 12 मैचों में 6 जीत और 12 अंक हासिल करके प्वाइटंस टेबल में पांचवें नबंर पर मौजूद है. इस मैच में जीत अपने नाम कर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर प्लेऑफ के और करीब जाना चाहेगी. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर अपने दोनों मैच जीतकर प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर सकती है.

हेड टू हेड

बता दें कि आईपीएल इतिहास में सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीमें अब तक 21 बार आमने-सामने आ चुके हैं, जिसमें सनराइजर्स हैदराबाद ने 12 मुकाबलों में जीत हासिल की हैं. वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 9 मैच जीते हैं. ओवरऑल हेड टू हेड में सनराइजर्स हैदराबाद का पलड़ा रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से भारी है. आज दोनों के बीच आईपीएल 2023 का पहला मैच खेला जाएगा.

दोनों के बीच आज का मैच सनराइजर्स हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. यहां दोनों टीमों के बीच 7 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें सनराइजर्स हैदराबाद ने 6 मुकाबले और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने महज 1 में जीत अपने नाम की है. ऐसे में आज देखना दिलचस्प होगा कि क्या आरसीबी हैदराबाद को उनके घरेलू मैदान पर हरा पाती है या नहीं.

दोनों के बीच आखिरी भिड़ंत आईपीएल के पिछले सीजन में हुई थी. वह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया था, जिसमें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 67 रनों से शानदार जीत दर्ज की थी. उस मैच में विराट कोहली गोल्डन डक का शिकार हुए थे, जबिक फाफ डु प्लेसिस ने नाबाद 73 रनों की पारी खेली थी.

कब और कहां देखें मैच

सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच यह मुकाबला आज शाम 7:30 पर शुरू होगा. हैदराबाद के होम ग्राउंड राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में दोनों टीमें टकराएंगी. इस मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के अलग-अलग चैनल्स पर अलग-अलग भाषाओं में किया जाएगा. लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा एप पर उपलब्ध रहेगी. यहां भी अंग्रेजी के साथ-साथ अन्य भारतीय भाषाओं में कमेंट्री सुनने का विकल्प मौजूद है. बता दें कि जियो सिनेमा एप पर इस मैच को फ्री में देखा जा सकता है.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन

सनराइजर्स हैदराबाद: अनमोलप्रीत सिंह, अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्कराम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, ग्लेन फिलिप्स/हैरी ब्रूक, अब्दुल समद, भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन, मयंक मारकंडे, फजलहक फारूकी/मार्को जानसन.

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), ग्लेन मैक्सवेल, महिपाल लोमरोर, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), माइकल ब्रेसवेल, अनुज रावत, वेन पार्नेल, कर्ण शर्मा, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज.

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): गुजरात टाइटंस से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची KKR, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस को 29 रनों से रौंदा, सुनील नारायण ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 248 रनों का टारगेट, फिन एलन और अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड