SRH vs RCB, IPL 2020 Eliminator: एबी डी विलियर्स की जुझारू पारी, बैंगलौर ने हैदराबाद को दिया 132 रन का लक्ष्य

अबू धाबी स्थित शेख जायद क्रिकेट स्टेडियम में आज रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले जा रहे एलिमिनेटर मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 132 रन बनाए हैं. टीम के लिए मध्यक्रम के अनुभवी बल्लेबाज एबी डी विलियर्स ने 43 गेंद में 56 रन की सर्वाधिक अर्धशतकीय पारी खेली.

सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर (Photo Credits: File Photo)

SRH vs RCB, IPL 2020 Eliminator Match: अबू धाबी (Abu Dhabi) स्थित शेख जायद क्रिकेट स्टेडियम (Sheikh Zayed Cricket Stadium) में आज रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर (Royal Challengers Bangalore) और सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के बीच खेले जा रहे एलिमिनेटर मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 132 रन बनाए हैं. टीम के लिए मध्यक्रम के अनुभवी बल्लेबाज एबी डी विलियर्स (AB de Villiers) ने 43 गेंद में 56 रन की सर्वाधिक अर्धशतकीय पारी खेली. डी विलियर्स ने अपनी इस शानदार पारी के दौरान पांच चौके लगाए.

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर के लिए आज पारी की शुरुआत देवदत्त पडिकल और कप्तान विराट कोहली ने की. दोनों खिलाड़ियों ने संभलकर खेलते हुए 1.2 ओवर में सात रन की साझेदारी की, लेकिन इसी स्कोर पर विराट कोहली चौका मारने के प्रयास में जेसन होल्डर की गेंद पर विकेटकीपर खिलाड़ी श्रीवत्स गोस्वामी के हाथों लपके गए. कोहली ने सात गेंदों का सामना करते हुए छह रन की पारी खेली.

यह भी पढ़ें- IPL 2020: David Warner की बेटियों ने इस खास अंदाज में SRH को दी मैच से पहले शुभकामनाएं, वीडियो देखकर आप भी हो जाएंगे खुश

बैंगलौर के लिए इन खिलाड़ियों के अलावा देवदत्त पडिकल ने छह गेंद में एक, एरॉन फिंच ने 30 गेंद में तीन चौके और एक छक्का की मदद से 32, मोइन अली ने एक गेंद में शून्य, शिवम दुबे ने 13 गेंद में आठ, वॉशिंगटन सुंदर छह गेंद में पांच, नवदीप सैनी ने आठ गेंद में एक चौका की मदद से नाबाद  नौ और मोहम्मद सिराज ने सात गेंद में एक चौका की मदद से नाबाद 10 रन की पारी खेली.

सनराइजर्स हैदराबाद के लिए ऑलराउंडर खिलाड़ी जेसन होल्डर ने अपने चार ओवरों के स्पेल में 25 रन खर्च करते हुए सर्वाधिक तीन सफलता प्राप्त की. होल्डर ने बैंगलौर के कप्तान विराट कोहली, देवदत्त पडिकल और शिवम दुबे को अपना शिकार बनाया. होल्डर के अलावा टीम के लिए टी. नटराजन ने दो और शहबाज नदीम ने एक सफलता प्राप्त की.

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Scorecard: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपरकिंग्स को 10 रनों से रौंदा, ईशान मलिंगा ने चटकाए 3 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Scorecard: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपरकिंग्स के सामने रखा 195 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा और हेनरिक क्लासेन ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 29वें मुकाबले में जीत का सिलसिला जारी रखना चाहेगी पंजाब किंग्स, लखनऊ सुपर जायंट्स से होगी टक्कर, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 28वें मुकाबले में जीत की तलाश में उतरेगी कोलकाता नाइट राइडर्स, राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कड़ा मुकाबला, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू