क्रिकेट

SRH vs MI TATA IPL 2025 Live Streaming: आज सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला, जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मैच का लुफ्त

टाटा आईपीएल 2025 (Indian Premier League 2025) का 41वां मैच आज यानी 23 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला हैदराबाद (Hyderabad) के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम (Rajiv Gandhi International Stadium) में खेला जाएगा. सनराइजर्स हैदराबाद टीम का यह 8वां मैच होगा.

SRH vs MI TATA IPL 2025 Live Streaming: आज सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला,  जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मैच का लुफ्त
मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Sunrisers Hyderabad vs Mumbai Indians IPL 2025 Live Streaming: टाटा आईपीएल 2025 (Indian Premier League 2025) का 41वां मैच आज यानी 23 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला हैदराबाद (Hyderabad) के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम (Rajiv Gandhi International Stadium) में खेला जाएगा. सनराइजर्स हैदराबाद टीम का यह 8वां मैच होगा. सनराइजर्स हैदराबाद ने अब तक 7 मैच खेले हैं. जिसमें 2 में जीत में दर्ज की है और 5 में हार का सामना करना पड़ा है. अब पैट कमिंस की अगुवाई में  आज वे मुंबई के खिलाफ अपनी तीसरी जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेगी. जबकि मुंबई इंडियंस की टीम जीत की लय को बरक़रार रखने के इरादे से उतरेगी. मुंबई ने अपने पिछले तीनों मैचों में जीत दर्ज की है. ऐसे में हार्दिक पांड्या की कप्तानी में मुंबई की नजरें चौथी जीत पर होगी. मुंबई ने अभी तक 8 मैच खेले हैं. जिसमें 4 में जीत दर्ज की है और 4 में हार का सामना करना पड़ा है.

यह भी पढें: TATA IPL Points Table 2025 Update: दिल्ली कैपिटल्स ने LSG को हराकर दूसरे स्थान पर बनाई मजबूत पकड़, पॉइंट्स टेबल के टॉप पर बरक़रार GT; यहां देखें इंडियन प्रीमियर लीग का अपडेटेड अंक तालिका

सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2025 का 41वां मुकाबला कब और कहा खेला जाएगा?

सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2025 का 41वां मुकाबला आज यानी 23 अप्रैल को हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. जबकि टॉस इससे आधे घंटे पहले होगा.

सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2025 का 41वां मुकाबला किस टीवी चैनल पर देख सकते हैं?

सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2025 का 41वां मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर उपलब्ध होगा.

सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2025 का 41वें मुकाबला की लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी?

सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2025 के 41वें मैच को ऑनलाइन जियोहॉटस्टार (JioHotstar) एप पर देखा जा सकता है. इसके साथ ही मैच से जुड़े लाइव अपडेट फैंस https://hindi.latestly.com/sports/ पर भी पढ़ सकते हैं.

सनराइजर्स हैदराबाद टीम: हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन, नितीश कुमार रेड्डी, अनिकेत वर्मा, हर्षल पटेल, जीशान अंसारी, मोहम्मद शमी, ईशान मलिंगा, राहुल चाहर, अभिनव मनोहर, जयदेव उनादकट, सचिन बेबी, वियान मुल्डर, कामिन्डु मेंडिस, अथर्व तायदे, सिमरजीत सिंह, स्मरण रविचंद्रन

मुंबई इंडियंस टीम: रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, विल जैक्स, तिलक वर्मा, नमन धीर, मिशेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रित बुमरा, अश्विनी कुमार, कॉर्बिन बॉश, राज बावा, रॉबिन मिंज, सत्यनारायण राजू, कर्ण शर्मा, रीस टॉपले, मुजीब उर रहमान, कृष्णन श्रीजीत, अर्जुन तेंदुलकर, बेवन जैकब्स, विग्नेश पुथुर

नोट: सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस के मैच का स्कोरकार्ड हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 23, 2025 07:35 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).