क्रिकेट

SRH vs MI, TATA IPL 2025 41th Match Toss Update And Live Scorecard: मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का 41वां मुकाबला आज यानी 23 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस सीजन में एसआरएच की अगुवाई पैट कमिंस कर रहे हैं. जबकि, मुंबई इंडियंस की अगुवाई हार्दिक पांड्या कर रहे हैं.

SRH vs MI, TATA IPL 2025 41th Match Toss Update And Live Scorecard: मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड
मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Sunrisers Hyderabad vs Mumbai Indians, TATA IPL 2025 41th Match Toss Update And Live Scorecard Update: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (Indian Premier League 2025) का 41वां मुकाबला आज यानी 23 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला हैदराबाद (Hyderabad) के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम (Rajiv Gandhi International Stadium) में खेला जा रहा है. इस सीजन में एसआरएच की अगुवाई पैट कमिंस (Pat Cummins) कर रहे हैं. जबकि, मुंबई इंडियंस की अगुवाई हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) कर रहे हैं. दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. हर सीजन की तरह इस बार भी टाटा आईपीएल 2025 (TATA IPL 2025 ) में कुल 74 मुकाबले खेले जाएंगे. आईपीएल 2025 में अबतक सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने सात मुकाबले खेले हैं. इस दौरान टीम को महज दो मुकाबलों में जीत नसीब हुई हैं. वहीं, मुंबई इंडियंस ने आठ मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान टीम को चार मैच जीते और चार मुकाबले गंवाए हैं. इस रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया हैं. आज के इस मुकाबले में दोनों टीमें इन धुरंधर खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर रहीं हैं. Hyderabad vs Mumbai, TATA IPL 2025 41th Match Stats And Preview: सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा महा मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

मुंबई इंडियंस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन पर एक नजर

सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन, नितीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, पैट कमिंस (कप्तान), हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, जीशान अंसारी, ईशान मलिंगा.

मुंबई इंडियंस: रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, मिशेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, विग्नेश पुथुर.

सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस के मैच का स्कोरकार्ड

आईपीएल इतिहास में सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस के बीच अबतक कुल 24 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान मुंबई इंडियंस का पड़ला भारी रहा हैं. मुंबई इंडियंस की टीम ने 14 मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, सनराइजर्स हैदराबाद को महज 10 मैच में जीत नसीब हुई हैं. इस सीजन दोनों टीम की यह दूसरी भिड़ंत है. इस सीजन के पहली भिड़ंत में मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 4 विकेट से हराया था. आईपीएल के पिछले सीजन में दोनों टीमों के बीच दो मुकाबले खेले गए थे. इस दौरान दोनों टीमों ने एक-एक मैच अपने नाम किया था.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 23, 2025 07:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).