क्रिकेट

SRH vs MI, TATA IPL 2025 41th Match 1st Inning Scorecard: सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 144 रनों का लक्ष्य, हेनरिक क्लासेन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी स्कोरकार्ड

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का 41वां मुकाबला आज यानी 23 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस सीजन में एसआरएच की अगुवाई पैट कमिंस कर रहे हैं. जबकि, मुंबई इंडियंस की अगुवाई हार्दिक पांड्या कर रहे हैं.

SRH vs MI, TATA IPL 2025 41th Match 1st Inning Scorecard: सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 144 रनों का लक्ष्य, हेनरिक क्लासेन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी स्कोरकार्ड
हेनरिक क्लासेन (Photo Credit: X Formerly Twitter/IPL)

Sunrisers Hyderabad vs Mumbai Indians, TATA IPL 2025 41th Match 1st Inning Scorecard Update: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (Indian Premier League 2025) का 41वां मुकाबला आज यानी 23 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला हैदराबाद (Hyderabad) के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम (Rajiv Gandhi International Stadium) में खेला जा रहा है. इस सीजन में एसआरएच की अगुवाई पैट कमिंस (Pat Cummins) कर रहे हैं. जबकि, मुंबई इंडियंस की अगुवाई हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) कर रहे हैं. दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. हर सीजन की तरह इस बार भी टाटा आईपीएल 2025 (TATA IPL 2025 ) में कुल 74 मुकाबले खेले जाएंगे. आईपीएल 2025 में अबतक सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने सात मुकाबले खेले हैं. इस दौरान टीम को महज दो मुकाबलों में जीत नसीब हुई हैं. वहीं, मुंबई इंडियंस ने आठ मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान टीम को चार मैच जीते और चार मुकाबले गंवाए हैं. यह भी पढ़ें: TATA IPL 2025 Hyderabad vs Mumbai 41th Match Live Scorecard: सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस के मैच का स्कोरकार्ड Live

आईपीएल इतिहास में सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस के बीच अबतक कुल 24 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान मुंबई इंडियंस का पड़ला भारी रहा हैं. मुंबई इंडियंस की टीम ने 14 मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, सनराइजर्स हैदराबाद को महज 10 मैच में जीत नसीब हुई हैं. इस सीजन दोनों टीम की यह दूसरी भिड़ंत है. इस सीजन के पहली भिड़ंत में मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 4 विकेट से हराया था. आईपीएल के पिछले सीजन में दोनों टीमों के बीच दो मुकाबले खेले गए थे. इस दौरान दोनों टीमों ने एक-एक मैच अपने नाम किया था.

सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस के मैच का स्कोरकार्ड

इस रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम का आगाज निराशाजनक रहा और महज 35 रन के स्कोर पर आधी टीम पवेलियन लौट गई. इसके बाद हेनरिक क्लासेन और अभिनव मनोहर ने मिलकर पारी को संभाला और टीम का स्कोर 130 रन के पार ले गए.

पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट खोकर 143 रन बनाए. सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से विस्फोटक बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन ने सबसे ज्यादा 71 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान हेनरिक क्लासेन ने 44 गेंदों पर नौ चौके और दो छक्के लगाए. हेनरिक क्लासेन के अलावा अभिनव मनोहर ने 43 रन बनाए.

दूसरी तरफ, मुंबई इंडियंस की टीम को घातक तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. मुंबई इंडियंस की ओर से ट्रेंट बोल्ट ने सबसे ज्यादा चार विकेट अपने नाम किए. ट्रेंट बोल्ट के अलावा दीपक चहर ने दो विकेट चटकाए. मुंबई इंडियंस की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 144 रन बनाने हैं. दोनों टीमें यह मुकाबला जीतकर टूर्नामेंट में दो पॉइंट्स हासिल करना चाहेगी.

पहली पारी का स्कोरकार्ड:

सनराइजर्स हैदराबाद की बल्लेबाजी: 143/8, 20 ओवर (अभिषेक शर्मा 8 रन, ट्रेविस हेड 0 रन, ईशान किशन 1 रन, नितीश कुमार रेड्डी 1 रन, हेनरिक क्लासेन 71 रन, अनिकेत वर्मा 12 रन, अभिनव मनोहर 43 रन, पैट कमिंस नाबाद 1 रन और हर्षल पटेल नाबाद 1 रन.)

मुंबई इंडियंस की गेंदबाजी: (जसप्रीत बुमराह 1 विकेट, ट्रेंट बोल्ट 4 विकेट, दीपक चहर 2 विकेट और हार्दिक पांड्या 1 विकेट).

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 23, 2025 09:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).