SRH vs KKR 3rd IPL Match 2021: बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजी में भी छाई कोलकाता, हैदराबाद को 10 रनों से हराया

सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच चेन्नई स्थित एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए आज तीसरे आईपीएल मुकाबले में कोलकाता ने हैदराबाद को 10 रन से शिकस्त देते हुए इस सीजन की अपनी पहली सफलता प्राप्त कर ली है.

कोलकाता नाईट राइडर्स (Photo Credits: Twitter)

SRH vs KKR 3rd IPL Match 2021: सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) और कोलकाता नाईट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के बीच चेन्नई (Chennai) स्थित एमए चिदंबरम स्टेडियम (M. A. Chidambaram Stadium) में खेले गए आज तीसरे आईपीएल मुकाबले में कोलकाता ने हैदराबाद को 10 रनों से शिकस्त देते हुए इस सीजन की अपनी पहली सफलता प्राप्त कर ली है. हैदराबाद की टीम कोलकाता द्वारा दिए गए 188 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए निर्धारित ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 177 रन ही बना सकी. टीम के लिए मध्यक्रम के अनुभवी बल्लेबाज मनीष पांडे (Manish Pandey) ने 61 रन की सर्वाधिक नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली. पांडे ने अपनी इस उम्दा पारी के दौरान 44 गेंदों का सामना करते हुए तीन छक्के और दो चौके लगाए.

मनीष पांडे के अलावा सनराइजर्स हैदराबाद के लिए विकेटकीपर खिलाड़ी रिद्धिमान साहा ने पारी की शुरुआत करते हुए छह गेंद में एक छक्का की मदद से सात, कप्तान डेविड वॉर्नर ने चार गेंद में तीन, जॉनी बेयरस्टो ने 40 गेंद में पांच चौके और तीन छक्के की मदद से 55, मोहम्मद नबी ने 11 गेंद में दो चौके की मदद से 14, विजय शंकर ने सात गेंद में एक छक्का की मदद से 11 और अब्दुल समद ने आठ गेंद में दो छक्के की मदद से नाबाद 19 रन की पारी खेली.

यह भी पढ़ें- SRH vs KKR 3rd IPL Match 2021: नीतीश राणा और राहुल त्रिपाठी ने लगाया शानदार अर्धशतक, कोलकाता ने हैदराबाद को दिया 188 रनों का बड़ा लक्ष्य

कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए प्रसिद्ध कृष्णा ने अपने चार ओवरों के स्पेल में 35 रन खर्च करते हुए सर्वाधिक दो सफलता प्राप्त की. कृष्णा ने कप्तान डेविड वॉर्नर और मोहम्मद नबी को अपना शिकार बनाया. कृष्णा के अलावा टीम के लिए पैट कमिंस, शाकिब अल हसन और आंद्रे रसेल ने क्रमशः एक-एक सफलता प्राप्त की.

Share Now

संबंधित खबरें

Karnataka Shocker: दुबारे कैंप में प्रशिक्षित हाथियों की लड़ाई के दौरान मलबे की तरह गिरी हथनी, तमिलनाडु की महिला पर्यटक की कुचलकर मौत (Watch Video)

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Stats And Preview: चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Key Players To Watch Out: आज चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें