SRH vs DC TATA IPL 2025 Live Streaming: सनराइजर्स हैदराबाद बनाम दिल्ली कैपिटल्स इंडियन प्रीमियर लीग मैच में होगा कड़क मुकाबला, जानिए कब, कहां और कैसे देखें लाइव प्रसारण

सनराइजर्स हैदराबाद बनाम दिल्ली कैपिटल्स IPL 2025 के मैच की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग भारत में जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी. जियोसिनेमा और डिज़्नी+स्टार के विलय के बाद जियोहॉटस्टार पर IPL 2025 के मैचों की स्ट्रीमिंग हो रही है. दर्शक अपने मोबाइल, लैपटॉप, टैबलेट या स्मार्ट टीवी पर DC बनाम SRH मैच का आनंद ले सकते हैं

दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Where To Watch Sunrisers Hyderabad vs Delhi Capitals Live Telecast: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के 55वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) का सामना दिल्ली कैपिटल्स (DC) से होगा. यह दोनों टीमों के लिए इस सीजन का 11वां मुकाबला होगा. जहां दिल्ली कैपिटल्स अब तक शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 में से 6 मैच जीतकर 12 अंकों के साथ प्लेऑफ की दौड़ में बनी हुई है, वहीं मेजबान हैदराबाद की हालत काफी खराब है। SRH ने अब तक केवल 6 अंक ही जुटाए हैं. अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या दिल्ली इस मुकाबले में वापसी कर पाएगी या हैदराबाद अपने घरेलू मैदान पर जीत दर्ज कर अंक तालिका में सुधार करेगी. सनराइजर्स हैदराबाद बनाम दिल्ली कैपिटल्स TATA IPL 2025 मैच से पहले जानिए कैसे बनाएं बेस्ट ड्रीम11 फैंटेसी प्लेइंग इलेवन

दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2025 की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में की थी. शुरुआत में टीम अपराजेय दिख रही थी, लेकिन अब तक उसे चार मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है. खासकर हालिया दौर में टीम की लय बिगड़ती नजर आ रही है, जहां पिछले चार में से तीन मुकाबले वह हार चुकी है. ऐसे में अगर दिल्ली को SRH के खिलाफ भी हार का सामना करना पड़ता है, तो प्लेऑफ में क्वालिफाई करना टीम के लिए और भी जटिल हो जाएगा.

सनराइजर्स हैदराबाद बनाम दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल 2025 मैच कब और कहां खेला जाएगा?

सनराइजर्स हैदराबाद बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल 2025 का 55वां मुकाबला सोमवार, 05 मई को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. यह मैच भारतीय समयानुसार रात 7:30 बजे शुरू होगा जबकि टॉस शाम 7:00 बजे किया जाएगा.

सनराइजर्स हैदराबाद बनाम दिल्ली कैपिटल्स IPL 2025 मैच का लाइव टेलीकास्ट कहां देखें?

IPL 2025 के सभी मैचों के आधिकारिक ब्रॉडकास्टिंग अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास हैं. सनराइजर्स हैदराबाद बनाम दिल्ली कैपिटल्स IPL 2025 मैच दर्शक स्टार स्पोर्ट्स 1, स्टार स्पोर्ट्स हिंदी, तमिल, तेलुगू और कन्नड़ चैनलों पर इस मैच का लाइव टेलीकास्ट देख सकते हैं.

सनराइजर्स हैदराबाद बनाम दिल्ली कैपिटल्स IPL 2025 मैच की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग कहां देखें?

सनराइजर्स हैदराबाद बनाम दिल्ली कैपिटल्स IPL 2025 के मैच की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग भारत में जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी. जियोसिनेमा और डिज़्नी+स्टार के विलय के बाद जियोहॉटस्टार पर IPL 2025 के मैचों की स्ट्रीमिंग हो रही है. दर्शक अपने मोबाइल, लैपटॉप, टैबलेट या स्मार्ट टीवी पर DC बनाम SRH मैच का आनंद ले सकते हैं. ध्यान रहे कि लाइव स्ट्रीमिंग देखने के लिए सब्सक्रिप्शन चार्जेज़ लागू हो सकते हैं.

Share Now

Tags

DC DC vs SRH Delhi Capitals Delhi Capitals vs Sunrisers Hyderabad indian premier league Indian Premier League 2025 IPL IPL 2025 IPL 2025 Live Streaming IPL 2025 Live Streaming Online IPL 2025 Live Telecast IPL LIVE Streaming IPL Live Telecast live cricket LIVE CRICKET SCORE live cricket streaming SRH SRH vs DC srh vs dc live SRH vs DC Live Streaming SRH vs DC Live Telecast SunRisers Hyderabad Sunrisers Hyderabad vs Delhi Capitals Sunrisers Hyderabad vs Delhi Capitals Live Sunrisers Hyderabad vs Delhi Capitals Live Streaming Sunrisers Hyderabad vs Delhi Capitals Live Telecast Sunrisers vs Capitals आईपीएल आईपीएल 2025 आईपीएल 2025 लाइव टेलीकास्ट आईपीएल 2025 लाइव स्ट्रीमिंग आईपीएल 2025 लाइव स्ट्रीमिंग ऑनलाइन आईपीएल लाइव टेलीकास्ट आईपीएल लाइव स्ट्रीमिंग इंडियन प्रीमियर लीग इंडियन प्रीमियर लीग 2025 एसआरएच एसआरएच बनाम डीसी एसआरएच बनाम डीसी लाइव एसआरएच बनाम डीसी लाइव टेलीकास्ट एसआरएच बनाम डीसी लाइव स्ट्रीमिंग डीसी डीसी बनाम एसआरएच दिल्ली कैपिटल दिल्ली कैपिटल बनाम सनराइजर्स हैदराबाद लाइव क्रिकेट लाइव क्रिकेट स्कोर लाइव क्रिकेट स्ट्रीमिंग पाक बनाम इंग्लैंड सनराइजर्स हैदराबाद सनराइजर्स हैदराबाद बनाम दिल्ली कैपिटल्स

संबंधित खबरें

Pakistan vs Australia, 3rd T20I Match Scorecard: लाहौर में पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को 111 रनों से दी करारी शिकस्त, 3-0 से किया सीरीज में क्लीन स्वीप; यहां देखें PAK बनाम AUS मैच का स्कोरकार्ड

Sri Lanka vs England, 2nd T20I Match Live Score Update: पल्लेकेले में श्रीलंका बनाम इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा हैं दूसरा टी20 इंटरनेशनल मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Sri Lanka vs England, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: पल्लेकेले में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Australia, 3rd T20I Match Scorecard: लाहौर में पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को दिया 210 रनों का लक्ष्य, सईम अयूब और बाबर आजम ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\