SRH vs DC, TATA IPL 2025 55th Match Pitch Report: हैदराबाद में एसआरएच के बल्लेबाजों की आएगी आंधी या दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज करेंगे वापसी, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट

आईपीएल इतिहास में राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने अब तक 62 मुकाबले खेले हैं. इस दौरान सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 37 मैच में जीत और 24 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है. इसके अलावा एक मैच टाई रहा है. इस मैदान पर सनराइजर्स हैदराबाद का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 286 रन रहा है. दूसरी तरफ, दिल्ली कैपिटल्स ने इस मैदान पर अबतक कुल नौ मुकाबले खेले हैं.

राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम(Photo credits: X/@shivam_6964)

Sunrisers Hyderabad vs Delhi Capitals, TATA IPL 2025 55th Match Pitch Update: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League 2025) के 18वें संस्करण में आज फैंस के लिए एक कांटे की टक्कर की तैयार है. आज यानी पांच मई को टूर्नामेंट का 55वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद बनाम दिल्ली कैपिटल्स (SRH vs DC ) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला हैदराबाद (Hyderabad) के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम (Rajiv Gandhi International Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा. इस सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की टीम का शानदार प्रदर्शन रहा हैं. अक्षर पटेल (Axar Patel) की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स ने 10 मैचों में छह जीते हैं और चार हारे हैं. 12 अंकों के साथ दिल्ली कैपिटल्स की टीम अंक तालिका में पांचवें पायदान पर है. दूसरी तरफ, सनराइजर्स हैदराबाद की स्थिति अच्छी नहीं रहीं है. इस सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद की अगुवाई पैट कमिंस (Pat Cummins) कर रहे हैं. जबकि, दिल्ली कैपिटल्स की कमान अक्षर पटेल (Axar Patel) के कंधों पर हैं. पैट कमिंस की कप्तानी वाली टीम अंक तालिका में फिलहाल नौवें स्थान पर है. यह भी पढ़ें: RCB Still Knocked Out Of IPL 2025 Playoff Qualification: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अभी भी प्लेऑफ की रेस से हो सकती हैं बाहर? इन टीमों से रहेगा खतरा

आईपीएल इतिहास में राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने अब तक 62 मुकाबले खेले हैं. इस दौरान सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 37 मैच में जीत और 24 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है. इसके अलावा एक मैच टाई रहा है. इस मैदान पर सनराइजर्स हैदराबाद का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 286 रन रहा है. दूसरी तरफ, दिल्ली कैपिटल्स ने इस मैदान पर अबतक कुल नौ मुकाबले खेले हैं. इस बीच दिल्ली कैपिटल्स की टीम को छह मैचों में जीत और तीन में हार मिली है. इस मैदान पर दिल्ली कैपिटल्स की टीम का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 193 रन रहा है. ऐसे में एक रोमांचक मैच देखने को मिल सकता है.

हेड टू हेड रिकॉर्ड (SRH vs DC Head To Head)

आईपीएल इतिहास में दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच अबतक कुल 25 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान सनराइजर्स हैदराबाद का पड़ला भारी रहा हैं. सनराइजर्स हैदराबाद ने 13 मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, दिल्ली कैपिटल्स को 12 मुकाबलों में जीत नसीब हुई हैं. इस सीजन में दोनों टीमों की यह दूसरी भिड़ंत हैं. पहले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने बाजी मारी थीं. पिछले सीजन दोनों टीमों के बीच सिर्फ एक मैच खेले गया था और यह मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद ने 67 रन से अपने नाम किया था. दिल्ली कैपिटल्स इस बार वापसी करना चाहेगी.

पिच रिपोर्ट (SRH vs DC Pitch Report)

टाटा आईपीएल 2025 का 55वां मुकाबला आज सनराइजर्स हैदराबाद बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच हैदराबाद में खेला जाएगा. राजीव गांधी स्‍टेडियम की पिच पर बल्लेबाजों को काफी मदद मिल सकती है. तेज गेंदबाजों की तुलना में स्पिन गेंदबाज असरदार साबित होते हैं. ऐसे में तेज गेंदबाजों को विकेट चटकाने के लिए एक्स्ट्रा कोशिश करेंगे. इस मैदान एक बार बल्लेबाजों की नजरें जम जाती है तो आसानी से बड़े-बड़े शॉट लगते हैं. यहां की पिच से एक रोचक मुकाबला देखने को मिलता है. टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगी.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर

सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, कामिंदु मेंडिस, नितीश रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, जीशान अंसारी और मोहम्मद शमी.

दिल्ली कैपिटल्स: फाफ डु प्लेसिस, अभिषेक पोरेल(विकेटकीपर), करुण नायर, केएल राहुल, अक्षर पटेल(कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, विप्रज निगम, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, दुश्मंथा चमीरा और मुकेश कुमार.

नोट: सनराइजर्स हैदराबाद बनाम दिल्ली कैपिटल्स के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

Tags

2025 2025 Indian Premier League 2025 IPL 2025 Tata Indian Premier League 2025 Tata IPL 2025 आईपीएल 2025 इंडियन प्रीमियर लीग 2025 टाटा आईपीएल 2025 टाटा इंडियन प्रीमियर लीग Hyderabad Hyderabad Pitch Report Hyderabad Weather Hyderabad Weather Update indian premier league Indian Premier League 2025 IPL IPL 2025 Rajiv Gandhi International stadium Rajiv Gandhi International Stadium Pitch Report SRH vs DC Head To Head SRH vs DC Live Streaming SRH vs DC Pitch Report SRH vs DC Stats Sunrisers Hyderabad vs Delhi Capitals Sunrisers Hyderabad vs Delhi Capitals Live Match Scorecard Sunrisers Hyderabad vs Delhi Capitals Live Streaming Sunrisers Hyderabad vs Delhi Capitals Stats Tata 2025 IPL Tata Indian Premier League Tata Indian Premier League 2025 Tata IPL where to watch sunrisers hyderabad vs delhi capitals आईपीएल आईपीएल 2025 इंडियन प्रीमियर लीग इंडियन प्रीमियर लीग 2025 टाटा 2025 आईपीएल टाटा आईपीएल टाटा इंडियन प्रीमियर लीग टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2025 दिल्ली कैपिटल्स राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम सनराइजर्स हैदराबाद सनराइजर्स हैदराबाद बनाम दिल्ली कैपिटल्स हैदराबाद हैदराबाद पिच रिपोर्ट हैदराबाद बनाम दिल्ली हैदराबाद मौसम हैदराबाद मौसम अपडेट

\