RCB Still Knocked Out Of IPL 2025 Playoff Qualification: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अभी भी प्लेऑफ की रेस से हो सकती हैं बाहर? इन टीमों से रहेगा खतरा
सीएसके के खिलाफ जीत के बाद आरसीबी की टीम पॉइंट्स टेबल में एक बार फिर टॉप पर पहुंच गई है. आरसीबी की टीम ने अब तक 11 मुकाबले खेले हैं. इस दौरान आरसीबी की टीम को आठ मैचों में जीत मिली. वहीं तीन मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है. फिलहाल आरसीबी की टीम के पास 16 अंक हैं.
Royal Challengers Bengaluru: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (Indian Premier League 2025) अपने अंतिम पड़ाव की तरफ बढ़ रहा है. आईपीएल के इस सीजन में 10 टीमें ट्रॉफी पर कब्जा करने में जुटी हुई हैं. हर सीजन की तरह इस बार भी टाटा आईपीएल 2025 (TATA IPL 2025 ) में कुल 74 मुकाबले खेले जाएंगे. इस सीजन का 52वां मुकाबला 3 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु क्रिकेट टीम (RCB) बनाम चेन्नई सुपर किंग्स क्रिकेट टीम (CSK) के बीच खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बेंगलुरु (Bengaluru) के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम (M Chinnaswamy Stadium) में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने चेन्नई सुपर किंग्स को दो रनों से हरा दिया हैं. इसके साथ ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने इस सीजन में अपनी आठवीं जीत दर्ज कर ली हैं. इस सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स की अगुवाई एमएस धोनी (MS Dhoni) कर रहे हैं. जबकि, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कमान रजत पाटीदार (Rajat Patidar) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: PBKS vs LSG, TATA IPL 2025 54th Match Toss Update And Live Scorecard: लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड
आखिरी बॉल तक चले इस मुकाबले को आरसीबी ने दो रनों से जीत लिया. इस रोमांचक जीत के बाद आरसीबी की टीम को दो अंक मिले. प्लेऑफ में जाने के लिए आरसीबी को थोड़ी और मेहनत करनी होगी. टॉप 4 की रेस में आरसीबी की टीम को कई टीमों से खतरा रहने वाला है.
पॉइंट्स टेबल में आरसीबी का हाल
सीएसके के खिलाफ जीत के बाद आरसीबी की टीम पॉइंट्स टेबल में एक बार फिर टॉप पर पहुंच गई है. आरसीबी की टीम ने अब तक 11 मुकाबले खेले हैं. इस दौरान आरसीबी की टीम को आठ मैचों में जीत मिली. वहीं तीन मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है. फिलहाल आरसीबी की टीम के पास 16 अंक हैं.
समझें प्लेऑफ का पूरा समीकरण
बता दें कि 16 पॉइंट्स पर भी आरसीबी की टीम प्लेऑफ से बाहर हो सकती है. टॉप 4 में आरसीबी की टीम को अपनी जगह पक्की करने के लिए कम से कम एक मैच और जीतना होगा. आरसीबी की टीम के अलावा चार ऐसी टीमें हैं, जिनके पास 18 अंकों तक पहुंचने का मौका है. इन टीमों में मुंबई इंडियंस, गुजरात टाइटंस, पंजाब किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स शामिल हैं. ऐसे में ये टीमें आरसीबी की टीम के लिए खतरा पैदा कर सकती हैं.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मैच का हाल
इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का 52वां मुकाबला 3 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु क्रिकेट टीम बनाम चेन्नई सुपर किंग्स क्रिकेट टीम के बीच खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने चेन्नई सुपर किंग्स को दो रनों से हरा दिया हैं. इसके साथ ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने इस सीजन में अपनी आठवीं जीत दर्ज कर ली हैं.
इस रोमांचक मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट खोकर 213 रन बनाए. चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 214 रन बनाने थे. लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम 20 ओवर में पांच विकेट खोकर महज 211 रन ही बना सकीं.
(The above story first appeared on LatestLY on May 04, 2025 10:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

