क्रिकेट

SRH vs DC, Hyderabad Weather Forecast: दिल्ली कैपिटल बनाम सनराइजर्स हैदराबाद TATA IPL 2025 मैच का खेल बिगाड़ेगी बारिश? जानिए कैसा रहेगा हैदराबाद के मौसम का मिजाज

मैच के दौरान मौसम क्रिकेट के लिए अनुकूल रहने की संभावना है और बारिश की कोई उम्मीद नहीं है. मुकाबले की शुरुआत में तापमान लगभग 31 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है, जो रात 11 बजे तक घटकर 29 डिग्री सेल्सियस तक आ सकता है.

SRH vs DC, Hyderabad Weather Forecast: दिल्ली कैपिटल बनाम सनराइजर्स हैदराबाद TATA IPL 2025 मैच का खेल बिगाड़ेगी बारिश? जानिए कैसा रहेगा हैदराबाद के मौसम का मिजाज
राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम(Photo credits: X/@shivam_6964)

Delhi Capitals vs Sunrisers Hyderabad Indian Premier League 2025: दिल्ली कैपिटल्स को लगातार दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा है और अब वे आईपीएल 2025 के 55वें मुकाबले में पिछली बार की रनर-अप टीम सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ने जा रहे हैं. यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए इस सीजन का 11वां मैच होगा. जहां दिल्ली के पास 10 मैचों में 12 अंक हैं, वहीं हैदराबाद सिर्फ 6 अंकों के साथ तालिका में नीचे पायदान पर है. हैदराबाद का नेट रन रेट -1.192 है, जो उनके खराब अभियान की तस्वीर साफ बयां करता है. ऐसे में SRH की प्लेऑफ की उम्मीदें लगभग खत्म हो चुकी हैं और अब वे सिर्फ अपनी साख बचाने के लिए मैदान में उतरेंगे. सनराइजर्स हैदराबाद बनाम दिल्ली कैपिटल्स इंडियन प्रीमियर लीग मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल और स्ट्रीमिंग समेत सारे डिटेल्स

वहीं दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने इस सीजन की शुरुआत ज़ोरदार अंदाज में की थी लेकिन हाल के प्रदर्शन ने चिंता बढ़ा दी है. पिछले चार मैचों में उन्हें तीन हार का सामना करना पड़ा है और उनकी स्थिरता पर सवाल उठने लगे हैं. अगर टीम को प्लेऑफ में सुरक्षित जगह बनानी है तो SRH के खिलाफ होने वाला यह मुकाबला जीतना बेहद जरूरी होगा. वहीं, मुकाबले से पहले मौसम भी चर्चा में बना हुआ है, ऐसे में फैन्स के मन में सवाल है कि क्या बारिश इस अहम मैच का मज़ा किरकिरा करेगी या मौसम साफ रहेगा.

हैदराबाद का मौसम(Hyderabad Weather)

सनराइजर्स हैदराबाद बनाम दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल 2025 का मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में 5 मई को खेला जाएगा, जिसकी शुरुआत भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से होगी. मैच के दौरान मौसम क्रिकेट के लिए अनुकूल रहने की संभावना है और बारिश की कोई उम्मीद नहीं है. मुकाबले की शुरुआत में तापमान लगभग 31 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है, जो रात 11 बजे तक घटकर 29 डिग्री सेल्सियस तक आ सकता है. इस मैदान की पिच आमतौर पर बल्लेबाज़ों के लिए मददगार मानी जाती है, लेकिन इस सीजन यहां की पिच काफी अनिश्चित रही है. अगर SRH vs DC मैच के लिए रेड सॉइल का इस्तेमाल किया गया तो बल्लेबाज़ों को थोड़ी राहत मिलेगी, लेकिन अगर ब्लैक सॉइल से पिच तैयार हुई तो उन्हें रन बनाना मुश्किल होगा।.

(The above story first appeared on LatestLY on May 05, 2025 10:31 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).