SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Score Update: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक 22 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें चेन्नई सुपरकिंग्स ने 15 मैच जीते हैं, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद को 7 मुकाबलों में जीत मिली है. पिछले सीजन में दोनों टीमों के बीच खेले गए मुकाबलों में दोनों टीमों ने एक-एक जीत हासिल की थी. ऐसे में आंकड़ों के अनुसार चेन्नई सुपरकिंग्स का पलड़ा भारी नजर आता है.

सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Sunrisers Hyderabad vs Chennai Super Kings, TATA Indian Premier League 2026 27th Match Live Scorecard Update: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 27वां मुकाबला आज यानी 18 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स (SRH vs CSK) के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला हैदराबाद (Hyderabad) के राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम (Rajiv Gandhi Cricket Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों का इस सीजन में प्रदर्शन अब तक समान रहा है. सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स ने 5-5 मुकाबलों में 2-2 जीत दर्ज की है, जबकि 3-3 मैचों में हार का सामना किया है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है. इस सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद की अगुवाई ईशान किशन (Ishan Kishan) कर रहे हैं, जबकि चेन्नई सुपरकिंग्स की कमान रुतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) के हाथों में है. यह भी पढ़ें: SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Preview: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में आज सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 27वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद का सामना चेन्नई सुपरकिंग्स से होगा. सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने पिछले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराया था और टीम आत्मविश्वास से भरी होगी. वहीं चेन्नई सुपरकिंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ जीत हासिल की थी और वह अपनी लय बरकरार रखना चाहेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है.

सनराइजर्स हैदराबाद क्रिकेट टीम बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (Sunrisers Hyderabad Cricket Team vs Chennai Super Kings Cricket Team Match Scorecard)

आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक 22 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें चेन्नई सुपरकिंग्स ने 15 मैच जीते हैं, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद को 7 मुकाबलों में जीत मिली है. पिछले सीजन में दोनों टीमों के बीच खेले गए मुकाबलों में दोनों टीमों ने एक-एक जीत हासिल की थी. ऐसे में आंकड़ों के अनुसार चेन्नई सुपरकिंग्स का पलड़ा भारी नजर आता है.

चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम इस मुकाबले में अपनी पिछली जीत के बाद बिना ज्यादा बदलाव के उतर सकती है. कप्तान रुतुराज गायकवाड़ से बड़ी पारी की उम्मीद होगी. वहीं संजू सैमसन, शिवम दुबे और डेवाल्ड ब्रेविस जैसे खिलाड़ी बल्लेबाजी में अहम भूमिका निभा सकते हैं. गेंदबाजी में मुकेश चौधरी और नूर अहमद टीम के लिए अहम साबित हो सकते हैं. दूसरी तरफ सनराइजर्स हैदराबाद की टीम भी संतुलित नजर आ रही है. अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड और हेनरिक क्लासेन टीम की बल्लेबाजी की जिम्मेदारी संभालेंगे. गेंदबाजी में प्रफुल हिंगे और साकिब हुसैन पर नजर रहेगी.

नोट: सनराइजर्स हैदराबाद क्रिकेट टीम बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड