SRH IPL 2025 Playoffs Qualification Scenarios: सनराइजर्स हैदराबाद के लिए प्लेऑफ की राह कठिन, पर नामुमकिन नहींजानें SRH के टॉप-4 में पहुंचने की पूरी गणित!

सनराइजर्स हैदराबाद ने 10 मैचों में सिर्फ 6 अंक हासिल किए हैं और उन्हें अपने शेष चारों मुकाबले जीतने होंगे ताकि 14 अंकों के साथ वह प्लेऑफ की दौड़ में बरकरार रह सकें. लेकिन अकेले जीत से कुछ नहीं होगा, उन्हें अन्य टीमों के परिणामों पर भी निर्भर रहना होगा. अगर दूसरी टीमों के प्रदर्शन उनके पक्ष में जाते हैं.

Sunrisers Hyderabad (Photo Credit: X/@IPL)

SRH IPL 2025 Playoffs Qualification Scenarios: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 में अब तक सनराइजर्स हैदराबाद का सफर काफी निराशाजनक रहा है. दस मैचों में महज़ तीन जीत और सात हार के साथ, पैट कमिंस की अगुवाई वाली यह टीम अंकतालिका में नीचे से दूसरे स्थान पर है। बीते साल शानदार बल्लेबाज़ी और आक्रामक सोच से उपविजेता बनने वाली यह टीम इस बार पूरी तरह असंतुलन में नजर आई है. ऐसे में अब सबसे बड़ा सवाल यही है. क्या SRH अभी भी प्लेऑफ की दौड़ में बनी हुई है? अगर सनराइजर्स हैदराबाद एक और मैच हार जाती है, तो IPL 2025 में उनकी उम्मीदें पूरी तरह खत्म हो जाएंगी. वे चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बाद टूर्नामेंट से बाहर होने वाली तीसरी टीम बन जाएंगे. 2016 में खिताब जीतने के बाद SRH ने अब तक दूसरा खिताब नहीं जीता है और इस बार भी उनकी उम्मीदें धूमिल होती नजर आ रही हैं. सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर दूसरे पायदान पर पहुंची गुजरात टाइटंस, RCB को हुआ बड़ा नुकसान; यहां देखें इंडियन प्रीमियर लीग का अपडेटेड अंक तालिका

SRH का अब तक का प्रदर्शन

सनराइजर्स हैदराबाद ने 10 मैचों में सिर्फ 6 अंक हासिल किए हैं और उन्हें अपने शेष चारों मुकाबले जीतने होंगे ताकि 14 अंकों के साथ वह प्लेऑफ की दौड़ में बरकरार रह सकें. लेकिन अकेले जीत से कुछ नहीं होगा, उन्हें अन्य टीमों के परिणामों पर भी निर्भर रहना होगा. अगर दूसरी टीमों के प्रदर्शन उनके पक्ष में जाते हैं और SRH अपने सभी मुकाबले जीत जाती है, तो उनके पास क्वालीफाई करने की उम्मीद जिंदा रह सकती है.

अस्थिरता बनी सबसे बड़ी कमजोरी

SRH की सबसे बड़ी परेशानी इस सीज़न में उनकी अस्थिरता रही है. एक मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ उन्होंने आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा रन चेज़ कर लिया, जहां अभिषेक शर्मा ने तूफानी शतक जड़ा. लेकिन अगले ही मुकाबले में उनकी पूरी बल्लेबाज़ी लड़खड़ा गई और टीम को हार का सामना करना पड़ा। यही उतार-चढ़ाव SRH को इस मुकाम तक ले आया है.

क्या SRH कर सकती है वापसी?

थ्योरी में देखें तो SRH अभी भी प्लेऑफ की दौड़ में बनी हुई है, लेकिन व्यवहार में इसकी संभावना कम नज़र आती है. टीम को अपने सभी बचे हुए मैच जीतने होंगे और बाकी टीमों के परिणाम भी अनुकूल होने चाहिए. टीम के पास क्वालिटी खिलाड़ी हैं. अभिषेक शर्मा, हेनरिक क्लासेन, ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा और खुद पैट कमिंस जो किसी भी मैच का रुख पलट सकते हैं। लेकिन क्या वे लगातार चार मैच जीत पाएंगे, यह एक बड़ा सवाल है.

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs Australia 1st Test 2026 Day 2 Live Streaming: दूसरे दिन कब, कहां और कैसे देखें दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला टेस्ट मैच, जानें भारत में लाइव स्ट्रीमिंग और फ्री टेलीकास्ट की पूरी डिटेल्स

South Africa vs Australia, 1st Test Live Score Update: डरबन में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

South Africa vs Australia 1st Test Match Day 1 Live Toss And Scorecard: डरबन में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

South Africa vs Australia, 1st Test Match Key Players To Watch Out: डरबन में साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें