स्पॉट फिक्सिंग के कारण तीन साल तक बैन झेलने वाले पाकिस्तान बल्लेबाज शरजील खान ने कहा- अतीत में नहीं जाना चाहता

स्पॉट फिक्सिंग के कारण तीन साल का बैन झेलने के बाद वापसी कर रहे पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज शरजील खान ने कहा है कि वह अतीत में नहीं जाना चाहते और आगे की तरफ ध्यान देते हुए पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में अच्छा प्रदर्शन करना चाहते हैं.

शरजील खान (Photo Credits: IANS)

स्पॉट फिक्सिंग के कारण तीन साल का बैन झेलने के बाद वापसी कर रहे पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज शरजील खान ने कहा है कि वह अतीत में नहीं जाना चाहते और आगे की तरफ ध्यान देते हुए पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में अच्छा प्रदर्शन करना चाहते हैं. शरजील 20 फरवरी से शुरू हो रहे पीएसएल के पांचवें संस्करण में कराची किंग्स की तरफ से खेलेंगे.

उन्होंने कहा, "हर किसी का अतीत होता है और भविष्य भी. मैं अतीत में नहीं जाना चाहता. जो हुआ वो हो चुका और वो चैप्टर अब खत्म हो चुका है. मेरा ध्यान अब सिर्फ पीएसएल में अच्छा करने पर है. मैं राष्ट्रीय टीम में चयन के बारे में भी नहीं सोच रहा हूं."

यह भी पढ़ें- कर्नाटक के दो पूर्व क्रिकेटर सीएम गौतम और अबरार काजी स्पॉट फिक्सिंग मामले में गिरफ्तार

शरजील को पीएसएल-2017 में स्पॉट फिक्सिंग के कारण तीन साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया था. उन पर मैच में तय समय पर जानबूझकर दो गेंदों पर रन न बनाने के आरोप थे. उन्होंने कहा, "मैं पीएसएल खेलते हुए बैन हुआ था और पीएसएल में वापसी कर रहा हूं, इसलिए मेरे लिए इस टूर्नामेंट में अच्छा करना बहेद जरूरी है."

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका ने पाकिस्तान के सामने रखा 183 रनों का लक्ष्य, लाहिरू उदारा ने खेली 91 रन की तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka 1st T20I Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका पहले टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड