South Africa Women vs West Indies Women, 3rd Match Scorecard: तीसरे टी20 में नॉनकुलुलेको म्लाबा ने बल्लेबाजों की तोड़ी कमर, साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को महज 118 रनों पर रोका; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

आईसीसी महिला टी20 विश्व कप का आगाज हो गया हैं. टी20 वर्ल्ड कप का तीसरा मुकाबला आज साउथ अफ्रीका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. साउथ अफ्रीका की कमान लौरा वोल्वार्ड्ट के हाथों में हैं. जबकि वेस्टइंडीज की कप्तानी हेले मैथ्यूज कर रहीं हैं.

दक्षिण अफ़्रीका महिला बनाम वेस्ट इंडीज़ महिला (Photo Credits: X)

South Africa Women National Cricket Team vs West Indies Women National Cricket Team, ICC Womens T20 World Cup 2024 3rd Match Scorecard: 2024 आईसीसी महिला टी20 विश्व कप (2024 ICC Women’s T20 World Cup) का आगाज हो गया हैं. टी20 वर्ल्ड कप का तीसरा मुकाबला आज साउथ अफ्रीका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दुबई (Dubai) के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Dubai International Cricket Stadium) में खेला जा रहा हैं. साउथ अफ्रीका की कमान लौरा वोल्वार्ड्ट (Laura Wolvaardt) के हाथों में हैं. जबकि वेस्टइंडीज की कप्तानी हेले मैथ्यूज (Hayley Matthews) कर रहीं हैं. South Africa Women vs West Indies Women, 3rd Match Live Playing XI Update: हाईवोल्टेज मुकाबले में इन दिग्गजों के साथ मैदान में उतर रहीं हैं साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज, दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन पर एक नजर

साउथ अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम और वेस्टइंडीज महिला क्रिकेट टीम के बीच अब कुल 22 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान वेस्टइंडीज ने 14 मुकाबलों में जीत दर्ज की हैं. वहीं, साउथ अफ्रीका की टीम ने महज सात मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि एक मुकाबले का रिजल्ट नहीं निकला.

इस बीच टूर्नामेंट के तीसरे मुकाबले में साउथ अफ्रीका की कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज के टीम का आगाज बढ़िया नहीं रहा और महज 32 रन के स्कोर पर टीम के तीन बल्लेबाज पवेलियन लौट गई. इसके बाद स्टैफनी टेलर और शेमाइन कैंपबेल ने मिलकर पारी को संभाला.

यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड:

वेस्टइंडीज की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट खोकर 118 रन बनाए. वेस्टइंडीज की तरफ से स्टैफनी टेलर ने सबसे ज्यादा नाबाद 44 रनों की धमाकेदार पारी खेली. अपनी इस शानदार पारी के दौरान स्टैफनी टेलर 41 ने गेंदों पर दो चौके और एक छक्का लगाई. स्टैफनी टेलर के अलावा शेमाइन कैंपबेल ने 17 रन बनाए.

साउथ अफ्रीका के टीम को स्टार आलराउंडर मारिज़ैन कप्प ने पहली सफलता दिलाई. साउथ अफ्रीका की ओर से नॉनकुलुलेको म्लाबा ने सबसे ज्यादा चार विकेट अपने नाम की. नॉनकुलुलेको म्लाबा के अलावा मारिज़ैन कप्प ने दो विकेट लिए. साउथ अफ्रीका की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 119 रन बनाने हैं. दोनों टीम यह मुकाबला जीतकर इस टूर्नामेंट में अच्छी शुरूआत करना चाहेंगी.

Share Now

संबंधित खबरें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? ऑकलैंड में न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

New Zealand vs South Africa 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: ऑकलैंड में न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस

New Zealand vs South Africa, 3rd T20I Match Key Players To Watch Out: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर होंगी सबकी निगाहें

New Zealand vs South Africa, 3rd T20I Match Eden Park Pitch Report: ऑकलैंड में खेले जाने वाले तीसरे टी20 मुकाबले में बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या गेंदबाज मचाएंगे कहर? मैच से पहले जानें सेडॉन पार्क की पिच रिपोर्ट

\