क्रिकेट

West Indies vs South Africa 3rd T20I 2024 Live Streaming: वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबलें में लाज बचानें उतरेगी दक्षिण अफ्रीका, यहां जानें कब- कहां और कैसे देखें लाइव प्रसारण

भारत में वेस्टइंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका तीसरे टी20 आई मैच का लाइव स्ट्रीमिंग फैनकोड ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी, जहां फैंस मैच पास लेकर लाइव स्ट्रीमिंग फैनकोड ऐप और वेबसाइट पर देख सकेंगे.

West Indies vs South Africa 3rd T20I 2024 Live Streaming: वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबलें में लाज बचानें उतरेगी दक्षिण अफ्रीका, यहां जानें कब- कहां और कैसे देखें लाइव प्रसारण
वेस्टइंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका (Photo Credits: Twitter)

West Indies Cricket Team vs South Africa National Cricket Team Live Telecast: वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम टी20 श्रृंखला का तीसरा मुकाबला 28 अगस्त(बुधवार) को त्रिनिदाद के ब्रायन लारा स्टेडियम, तारोबा में खेला जाएगा. वेस्टइंडीज ने शुरुआती दोनों मुकाबलें जीतकर सीरीज में 2-0 से बढ़त बना लिया है. दक्षिण अफ्रीका आखिरी मुकाबले में जीत दर्ज कर क्लीन स्वीप से बचना चाहेगा. तो आइए वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम और दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम तीसरे टी20 के प्रसारण संबंधित जानकारी के लिए नीचें स्क्रॉल करें. यह भी पढ़ें: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टी20 में हराकर क्लीन स्वीप करने उतरेगी वेस्टइंडीज, यहां जानें कैसे चुनें बेस्ट फैंटेसी प्लेइंग इलेवन

सीरीज के दूसरे टी20 मुकाबले में वेस्टइंडीज ने दक्षिण अफ्रीका को 30 रनों से करारी शिकस्त दी थी. इसी के साथ मेजबान टीम तीन मैचों की सीरीज में 2-0 से कब्जा भी जमाया. इस मैच में दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकशान पर 176 रन बनाए. वेस्टइंडीज की ओर से शाई होप ने सबसे ज्यादा 22 गेंदों में 41 रन बनाए थे. 177 रनों के जवाब में साउथ अफ्रीका की टीम की 149 रनों पर सिमट गई.  दक्षिण अफ्रीका की ओर से सबसे ज्यादा रन रीजा हेंड्रिक्स ने 18 गेंदों में 44 रन बनाए.

वेस्टइंडीज बनाम दक्षिण अफ़्रीका तीसरा टी20I कब और कहां खेला जाएगा?

28 अगस्त(बुधवार) को वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम तीसरा टी20I भारतीय समयानुसार रात 12:30 AM बजे से त्रिनिदाद के ब्रायन लारा स्टेडियम, तारोबा में  खेला जाएगा. जिसका टॉस भारतीय समयानुसार रात 12:00 बजे होगा.

वेस्टइंडीज बनाम दक्षिण अफ़्रीका तीसरा टी20I का टेलीकास्ट कहां देखें?

भारत में वेस्टइंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका तीसरें टी20 मैच का कोई भी अधिकारिक प्रसारणकर्ता उपलब्ध नहीं होने के कारण इस धुआंधार मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट उपलब्ध नहीं होगा. स्पोर्ट्समैक्स, फ्लो स्पोर्ट्स और रश स्पोर्ट्स कैरिबियन में मैच दिखाएंगे, जबकि सुपरस्पोर्ट दक्षिण अफ्रीका में मैचों का प्रसारण करेगा. लेकिन इसके स्ट्रीमिंग संबंधित जानकारी के लिए नीचें स्क्रॉल करें.

वेस्टइंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका तीसरा T20I का लाइव स्ट्रीमिंग कैसे देखें?

भारत में वेस्टइंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका तीसरा टी20 आई मैच का लाइव स्ट्रीमिंग फैनकोड ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी, जहां फैंस मैच पास लेकर लाइव स्ट्रीमिंग फैनकोड ऐप और वेबसाइट पर देख सकेंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 26, 2024 08:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).