क्रिकेट

South Africa vs Zimbabwe, 2nd T20I Match Scorecard: विंडहोक में जिम्बाब्वे ने दक्षिण अफ्रीका के सामने रखा 144 रनों का लक्ष्य, डुआन जानसन और प्रेनेलन सुब्रायेन ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Zimbabwe, 2nd T20I Match Scorecard: विंडहोक में जिम्बाब्वे ने दक्षिण अफ्रीका के सामने रखा 144 रनों का लक्ष्य, डुआन जानसन और प्रेनेलन सुब्रायेन ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड
दक्षिण अफ्रीका बनाम जिम्बाब्वे (Photo Credit: X Formerly Twitter)

South Africa National Cricket Team vs Zimbabwe National Cricket Team, 2nd T20I Match Scorecard Update: दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम जिम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच नामीबिया टी20आई ट्राई-सीरीज 2026 का दूसरा मुकाबला आज यानी 29 अगस्त को खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला विंडहोक (Windhoek) के नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड (Namibia Cricket Ground) में खेला जा रहा है. टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में मेजबान नामीबिया के खिलाफ 18 रन से हार झेलने वाली ब्योर्न फोर्टुइन (Bjorn Fortuin) की अगुवाई वाली दक्षिण अफ्रीकी टीम इस मैच में वापसी करने के इरादे से मैदान में उतरी है. दूसरी तरफ सिकंदर रजा (Sikandar Raza) की कप्तानी वाली जिम्बाब्वे की टीम जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत करना चाहेगी. डेवाल्ड ब्रेविस (Dewald Brevis), टोनी डी जोरजी (Tony de Zorzi), ब्रायन बेनेट (Brian Bennett) और ब्लेसिंग मुजरबानी (Blessing Muzarabani) जैसे खिलाड़ियों पर सभी की नजरें रहेंगी. यह भी पढ़ें: South Africa vs Zimbabwe, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: विंडहोक मे जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच अब तक कुल 9 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान दक्षिण अफ्रीका का पूरी तरह दबदबा रहा है. प्रोटियाज टीम ने 8 मुकाबलों में जीत दर्ज की है, जबकि जिम्बाब्वे अब तक एक भी मैच नहीं जीत सका है. एक मुकाबले का कोई नतीजा नहीं निकला. ऐसे में आंकड़ों के लिहाज से दक्षिण अफ्रीका का पलड़ा भारी माना जा रहा है.

दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला काफी रोमांचक होने की उम्मीद है. दक्षिण अफ्रीका की टीम में लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, टोनी डी जोरजी, डेवाल्ड ब्रेविस और जेसन स्मिथ जैसे विस्फोटक बल्लेबाज मौजूद हैं. वहीं गेंदबाजी में क्वेना मफाका, लुथो सिपामला, प्रेनेलन सुब्रायन और कप्तान ब्योर्न फोर्टुइन अहम भूमिका निभा सकते हैं. दूसरी ओर जिम्बाब्वे की टीम में सिकंदर रजा, ब्रायन बेनेट, तदिवानाशे मारुमानी और रयान बर्ल जैसे भरोसेमंद खिलाड़ी शामिल हैं. गेंदबाजी में ब्लेसिंग मुजरबानी, ग्राहेम क्रेमर और ब्रैड इवांस विपक्षी बल्लेबाजों के लिए चुनौती पेश कर सकते हैं.

दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम जिम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (South Africa National Cricket Team vs Zimbabwe National Cricket Team Match Scorecard)

इस रोमांचक मुकाबले में जिम्बाब्वे की टीम के कप्तान सिकंदर रजा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम का आगाज धमाकेदार रहा और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 45 रन बोर्ड पर जड़ दिए.

पहले बल्लेबाजी करते हुए जिम्बाब्वे की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट खोकर 144 रन बनाए. जिम्बाब्वे की तरफ से स्टार सलामी बल्लेबाज ब्रायन बेनेट ने सबसे ज्यादा 34 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान ब्रायन बेनेट ने 35 गेंदों पर चार चौके और एक छक्का लगाए. ब्रायन बेनेट के अलावा दिवानाशे मारुमनी ने 30 रन बनाए.

दूसरी तरफ, दक्षिण अफ्रीका की टीम को डुआन जानसन ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. दक्षिण अफ्रीका की ओर से डुआन जानसन ने सबसे ज्यादा तीन विकेट अपने नाम किए. डुआन जानसन के अलावा प्रेनेलन सुब्रायेन ने दो विकेट चटकाए. दक्षिण अफ्रीका की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 145 रन बनाने हैं. दोनों टीमें यह मुकाबला जीतकर टूर्नामेंट में अहम अंक हासिल करना चाहेंगी.

पहली पारी का स्कोरकार्ड:

जिम्बाब्वे की बल्लेबाजी: 144/8, 20 ओवर (ब्रायन बेनेट 34 रन, बेन करन 24 रन, डायोन मायर्स 17 रन, सिकंदर रज़ा 10 रन, रयान बर्ल 4 रन, वेस्ले माधवेरे 12 रन, तदिवानाशे मारुमनी 30 रन, ब्रैड इवांस 4 रन, न्यूमैन न्यामुरी नाबाद 2 रन और ब्लेसिंग मुज़ारबानी नाबाद 0 रन.)

दक्षिण अफ्रीका की गेंदबाजी: (डुआन जानसन 3 विकेट, प्रेनेलन सुब्रायेन 2 विकेट, क्वेना मफाका 1 विकेट, ब्योर्न फोर्टुइन 1 विकेट और ईथन बॉश 1 विकेट).

नोट: दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम जिम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारी वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 29, 2026 07:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).