South Africa vs West Indies, 2nd T20I Match Preview: आज दक्षिण अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स
दक्षिण अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज (Photo Credit: X Formerly Twitter)

South Africa National Cricket Team vs West Indies Cricket Team, 2nd T20I Match Preview Details: दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का दूसरा मुकाबला आज यानी 29 जनवरी को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला सेंचुरियन (Centurion) के सुपरस्पोर्ट पार्क (SuperSport Park) में भारतीय समयानुसार रात 9:30 बजे से खेला जाएगा. पहले टी20 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका की टीम ने वेस्टइंडीज को आठ विकेट से हरा दिया था. इसके साथ ही दक्षिण अफ्रीका की टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली हैं. अब दूसरे टी20 मुकाबले को जीतकर दक्षिण अफ्रीका की टीम सीरीज अपने नाम करना चाहेगी. वेस्टइंडीज की टीम सीरीज में वापसी करना चाहेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीरीज में दक्षिण अफ्रीका की कमान एडेन मार्कराम (Aiden Markram) के हाथों में हैं. जबकि, वेस्टइंडीज की अगुवाई ब्रैंडन किंग (Brandon King) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: Pakistan vs Australia, 1st T20I Match Prediction: पहले टी20 मुकाबले में पाकिस्तान को हराकर सीरीज जीत के साथ आगाज करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज दोनों टीमों ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में काफी खराब प्रदर्शन किया है. दक्षिण अफ्रीका की टीम पाकिस्तान और टीम इंडिया के खिलाफ लगातार दो टी20 इंटरनेशनल सीरीज हारी है तो वेस्टइंडीज भी पिछले पांच में से महज एक ही मैच जीत पाई है. क्विंटन डी कॉक, डेवाल्ड ब्रेविस और एनरिक नॉर्टजे ने हाल ही में खत्म हुए एसए20 लीग में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है.

दोनों टीम अपने पिछले प्रदर्शन को भुलाकर इस सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करना चाहेंगी. आगामी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए भी यह सीरीज काफी महत्वपूर्ण होने वाली है. दोनों टीमों की नजर इस सीरीज के जरिए टी20 वर्ल्ड कप से पहले अपनी रणनीति को परखने पर होगी.

दक्षिण अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज वनडे हेड-टू-हेड (SA vs WI T20I Head to Head Stats)

दक्षिण अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज के बीच अबतक कुल 27 टी20 इंटरनेशनल खेले गए हैं. इस दौरान वेस्टइंडीज की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. वेस्टइंडीज की टीम ने 14 मुकाबलों में जीत दर्ज की हैं. जबकि, दक्षिण अफ्रीका की टीम को महज 13 मैचों में जीत नसीब हुई है. अब तक खेले गए टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम और वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के बीच बहुत ज्यादा मैच नहीं हुए हैं, लेकिन जितने भी मुकाबले हुए हैं, वे काफ़ी रोमांचक रहे हैं.

सुपरस्पोर्ट पार्क स्टेडियम पिच रिपोर्ट (SuperSport Park Pitch Report)

दक्षिण अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का दूसरा मुकाबला आज यानी 29 जनवरी को सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क में खेला जाएगा. सुपरस्पोर्ट पार्क, सेंचुरियन की पिच बल्लेबाजी के लिए अच्छी मानी जाती है, यहां जमकर चौके-छक्कों की बरसात होती है. पिच में काफी उछाल देखने को मिलता है, जिसकी वजह से गेंद बल्ले पर अच्छे से आती है. हालांकि, यहां बाउंस भी मिलेगा जिससे तेज गेंदबाजों को मदद मिलेगी. यहां टॉस जीतकर कप्तान पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर सकते हैं. इस पिच पर पहली पारी का औसत स्कोर 175 रन है.

दक्षिण अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज के बीच दूसरे टी20 मुकाबले के लिए मुख्य खिलाड़ी (SA vs WI Key Players To Watch Out): क्विंटन डी कॉक, एडेन मार्कराम, डेवाल्ड ब्रेविस, मार्को जेनसन, ब्रैंडन किंग, शिमरॉन हेटमायर, गुडाकेश मोटी और शमर जोसेफ ये कुछ ऐसे खिलाड़ी है जो मैच का रुख बदलना जानते है. जिनपर सबकी निगाहें रहेगी.

वैसे खिलाड़ी जो मिनी बैटल में एक दुसरे को कर सकते है परेशान (Mini Battle): दक्षिण अफ्रीका के विस्फोटक बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस और गुडाकेश मोटी के बीच की टक्कर रोमांचक हो सकती है. वहीं शिमरॉन हेटमायर और मार्को जेनसन के बीच की भिड़ंत भी इस मुकाबले के नतीजे पर असर डाल सकती है. दोनों टीमों के पास कई प्रभावशाली युवा खिलाड़ियों के साथ संतुलित लाइनअप है.

दक्षिण अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टी20 इंटरनेशनल मुकाबला कब और कहां खेला जाएगा?

दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का दूसरा मुकाबला आज यानी 29 जनवरी को सेंचुरियन (Centurion) के सुपरस्पोर्ट पार्क (SuperSport Park) में भारतीय समयानुसार रात 9:30 बजे से खेला जाएगा. जबकि, इस मुकाबले का टॉस रात 9:00 बजे होगा.

कैसे और कहां देखें दक्षिण अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज के बीच दूसरे टी20 मुकाबले मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग?

दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का दूसरा मुकाबला आज यानी 29 जनवरी को सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क में खेला जाएगा. भारत में क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह सीरीज स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (Star Sports Network), जिओ हॉटस्टार ऐप (Jio Hotstar) और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (SA vs WI 2nd T20I Match Playing Prediction)

दक्षिण अफ्रीका: क्विंटन डी कॉक (विकेट कीपर), एडेन मार्कराम (कप्तान), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को जेनसन, जॉर्ज लिंडे, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्टजे.

वेस्टइंडीज: एविन लुईस, ब्रैंडन किंग (कप्तान), जॉनसन चार्ल्स (विकेटकीपर), शिमरॉन हेटमायर, कीसी कार्टी, जस्टिन ग्रीव्स, गुडाकेश मोटी, खारी पियरे, जेडन सील्स, शमर जोसेफ, मैथ्यू फोर्ड.

नोट: दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.