South Africa vs West Indies, 1st T20I Match Live Score Update: पार्ल में दक्षिण अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा हैं पहला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज दोनों टीमों ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में काफी खराब प्रदर्शन किया है. दक्षिण अफ्रीका की टीम पाकिस्तान और टीम इंडिया के खिलाफ लगातार दो टी20 इंटरनेशनल सीरीज हारी है तो वेस्टइंडीज भी पिछले पांच में से महज एक ही मैच जीत पाई है. क्विंटन डी कॉक, डेवाल्ड ब्रेविस और एनरिक नॉर्टजे ने हाल ही में खत्म हुए एसए20 लीग में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है.

दक्षिण अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज (Photo Credit: X Formerly Twitter)

South Africa National Cricket Team vs West Indies Cricket Team, 1st T20I Match Live Score Update: दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी 27 जनवरी को खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला पार्ल (Paarl) के बोलैंड पार्क (Boland Park) में भारतीय समयानुसार रात 9:30 बजे से खेला जा रहा हैं. दक्षिण अफ्रीका ने अपनी पिछली टी20 सीरीज टीम इंडिया के खिलाफ खेली थी जिसमें उसे 3-1 से करारी हार झेलनी पड़ी है. दूसरी तरफ वेस्टइंडीज टीम भी अफगानिस्तान के खिलाफ अपनी पिछली टी20 सीरीज 2-1 से हारकर आ रही है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीरीज में दक्षिण अफ्रीका की कमान एडेन मार्कराम (Aiden Markram) के हाथों में हैं. जबकि, वेस्टइंडीज की अगुवाई ब्रैंडन किंग (Brandon King) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: South Africa vs West Indies, 1st T20I Match Live Streaming In India: दक्षिण अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20 मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

इस रोमांचक मुकाबले में क्विंटन डी कॉक, एडेन मार्कराम, डेवाल्ड ब्रेविस, मार्को जेनसन, ब्रैंडन किंग, शिमरॉन हेटमायर, गुडाकेश मोटी और शमर जोसेफ ये कुछ ऐसे खिलाड़ी है जो मैच का रुख बदलना जानते है. जिनपर सबकी निगाहें रहेगी. दक्षिण अफ्रीका के विस्फोटक बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस और गुडाकेश मोटी के बीच की टक्कर रोमांचक हो सकती है. वहीं शिमरॉन हेटमायर और मार्को जेनसन के बीच की भिड़ंत भी इस मुकाबले के नतीजे पर असर डाल सकती है. दोनों टीमों के पास कई प्रभावशाली युवा खिलाड़ियों के साथ संतुलित लाइनअप है.

दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (South Africa National Cricket Team vs West Indies Cricket Team Match Scorecard)

दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज दोनों टीमों ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में काफी खराब प्रदर्शन किया है. दक्षिण अफ्रीका की टीम पाकिस्तान और टीम इंडिया के खिलाफ लगातार दो टी20 इंटरनेशनल सीरीज हारी है तो वेस्टइंडीज भी पिछले पांच में से महज एक ही मैच जीत पाई है. क्विंटन डी कॉक, डेवाल्ड ब्रेविस और एनरिक नॉर्टजे ने हाल ही में खत्म हुए एसए20 लीग में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है.

दोनों टीम अपने पिछले प्रदर्शन को भुलाकर इस सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करना चाहेंगी. आगामी आईसीसी T20 वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए भी यह सीरीज काफी महत्वपूर्ण होने वाली है. दोनों टीमों की नजर इस सीरीज के जरिए टी20 वर्ल्ड कप से पहले अपनी रणनीति को परखने पर होगी.

नोट: दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies vs South Africa, 47th Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को 9 विकेट से रौंदा, सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें WI बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

West Indies vs South Africa, 47th Match Scorecard: अहमदाबाद में वेस्टइंडीज ने दक्षिण अफ्रीका को दिया 177 रनों का लक्ष्य, जेसन होल्डर और रोमारियो शेफर्ड ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: जोहान्सबर्ग में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्कराम ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

South Africa vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: सेंचुरियन में दक्षिण अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 इंटरनेशनल मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

\