South Africa vs Team India, 1st T20I Stats And Record Preview: पहले टी20 मुकाबले में साउथ अफ्रीका को हराकर सीरीज में बढ़त बनाने उतरेगी टीम इंडिया, आज के मुकाबले में बन सकते हैं ये बड़े रिकॉर्ड

भारत की युवा टीम पहले टी20 मुकाबले में दबाव में होगी. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम नई ऊंचाइयों को छूने की उम्मीद करेगी. सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा पर अच्छी शुरुआत देने की जिम्मेदारी होगी. मिडिल आर्डर में सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या और तिलक वर्मा से बड़े रन की उम्मीद की जा सकती है.

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका (Image: ICC and BCCI)

South Africa National Cricket Team vs Indian National Cricket Team, 1st T20I Match Stats Preview And Milestones: साउथ अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच चार मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी 8 नवंबर से खेला जाएगा. दोनों टीमों की बीच पहला मुकाबला डरबन (Durban) के किंग्समीड (Kingsmead) में रात साढ़े आठ बजे से खेला जाएगा. दक्षिण अफ्रीका (South Africa) की टीम बांग्लादेश (Bangladesh) को दो टेस्ट मैचों की सीरीज हराने के बाद इस सीरीज में उतरेगी. इस सीरीज में साउथ अफ्रीका की कमान एडेन मार्कराम (Aiden Markram) के कंधों पर हैं. जबकि, टीम इंडिया की अगुवाई सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) कर रहे हैं. South Africa vs Team India, 1st T20I Key Players To Watch: पहले टी20 मुकाबले में टीम इंडिया के बल्लेबाज मचाएंगे कोहराम या साउथ अफ्रीका के गेंदबाज करेंगे तख्ता पलट, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

पिछली बार जब दोनों टीमों का सामना हुआ था, तब टीम इंडिया ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराया था. इस बार दक्षिण अफ्रीका घरेलू मैदान पर बदला लेने का प्रयास करेगा. दक्षिण अफ्रीका की टीम अपने घरेलू मैदान पर सीरीज का बेहतरीन आगाज करना चाहेगी. कप्तान एडन मार्करम की अगुवाई में यह टीम आक्रामक क्रिकेट खेलने में सक्षम है. मार्करम का साथ देने के लिए रायन रिकेल्टन और रीजा हेंड्रिक्स जैसी सलामी जोड़ी है, जो टीम को ताबड़तोड़ शुरुआत देने का दम रखते हैं.

भारत की युवा टीम पहले टी20 मुकाबले में दबाव में होगी. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम नई ऊंचाइयों को छूने की उम्मीद करेगी. सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा पर अच्छी शुरुआत देने की जिम्मेदारी होगी. मिडिल आर्डर में सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या और तिलक वर्मा से बड़े रन की उम्मीद की जा सकती है.

ऐसे में टीम इंडिया की नजरें टी20 सीरीज में साउथ अफ्रीका को उसी के घर में कड़ी चुनौती देने पर होगी. इस सीरीज में टीम इंडिया की कप्तानी सूर्यकुमार यादव करेंगे. इसके अलावा अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल और अर्शदीप सिंह सहित कई युवा खिलाड़ी नजर आएंगे. दोनों टीमों के बीच रोमांचक टी20 सीरीज देखने को मिल सकती है.

आज के मुकाबले में बन सकते हैं ये बड़े रिकॉर्ड

टी20 क्रिकेट में टीम इंडिया के दिग्गज आलराउंडर हार्दिक पांड्या को 5 हजार रन पूरे करने के लिए 66 रनों की जरूरत हैं.

अपने टी20 इंटरनेशनल करियर में 56 मैचों में 18.35 की औसत के साथ 87 विकेट लिए हैं. जबकि, हार्दिक पांड्या ने 105 मैचों में 26.01 की औसत से 87 ही विकेट लिए हैं. अर्शदीप सिंह और हार्दिक पांड्या विकेटों के मामले में जसप्रीत बुमराह (89) और भुवनेश्वर कुमार (90) को पीछे छोड़ सकते हैं. अगर ये गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को पीछे छोड़ देंगे तो वह भारत की ओर से टी20 इंटरनेशनल में दूसरे सबसे ज्यादा विकेट वाले गेंदबाज बन जाएंगे.

टी20 क्रिकेट में टीम इंडिया के दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को 7 हजार रन बनाने के लिए 59 रनों की दरकार हैं.

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में टीम इंडिया के दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को को 600 रन पूरे करने के लिए महज छह रनों की आवश्कयता हैं.

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में दक्षिण अफ्रीका के आक्रामक बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन को एक हजार रन पूरे करने के लिए महज 88 रनों की जरूरत हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs New Zealand, T20 World Cup 2026 49th Match Key Players To Watch Out: इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड के बीच आज खेला जाएगा अहम मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

England vs New Zealand, T20 World Cup 2026 49th Match Prediction: अहम मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर सेमीफाइनल की राह मजबूत करना चाहेगा इंग्लैंड, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

England vs New Zealand, T20 World Cup 2026 49th Match Weather Update: कोलंबो में इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

England vs New Zealand, T20 World Cup 2026 49th Match Preview: आज इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\