South Africa vs Sri Lanka 1st Test 2024 Day 3 Live Streaming: आज साउथ अफ्रीका और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा तीसरे दिन का खेल, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबला का लुफ्त

दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पहले टेस्ट मुकाबले का तीसरा दिन आज यानी 29 नवंबर को खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला डरबन(Durban) के किंग्समीड(Kingsmead) में खेला जा रहा है.

SA vs SL (Photo: @OfficialSLC/@ProteasMenCSA)

South Africa National Cricket Team vs Sri Lanka National Cricket Team 1st Test 2024 Day 3 Live Streaming: दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पहले टेस्ट मुकाबले का तीसरा दिन आज यानी 29 नवंबर को खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला डरबन(Durban) के किंग्समीड(Kingsmead) में खेला जा रहा है. दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक साउथ अफ्रीका की टीम दूसरी पारी में साउथ अफ्रीका ने 40 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 132 बनाए. इसके साथ मेजबान टीम ने 281 रनों की बढ़त हासिल की. फिलहाल साउथ अफ्रीका की ओर से की ओर से फिलहाल कप्तान टेम्बा बावुमा 45 गेंदों में 24 रन और ट्रिस्टन स्टब्स 51 गेंदों में 17 रन बनाकर नाबाद है. इसके अलावा एडेन मार्कराम 47 रन, टोनी डी ज़ोरज़ी 17 रन, ट्रिस्टन स्टब्स 16 रन और वियान मुल्डर 15 रन बनाकर आउट हो चुके हैं. वहीं श्रीलंका की ओर से दूसरी पारी में प्रभात जयसूर्या ने सब तक सबसे ज्यादा 15 ओवर में 48 रन देकर 2 विकेट चटकाए हैं. इसके अलावा विश्वा फर्नांडो को 1 विकेट मिला है. दोनों टीमों के लिए तीसरा दिन अहम है. यह भी पढें: BRH W vs SYT W Challenger WBBL 2024 Live Streaming: आज ब्रिसबेन हीट और सिडनी थंडर के बीच चैलेंजर मैच, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबला का लुफ्त

बता दें की दूसरे दिन लंच ब्रेक तक साउथ अफ्रीका की टीम पहली पारी में 49.4 ओवर में 191 रनों पर सिमट गई. साउथ अफ्रीका की ओर से सबसे ज्यादा टेम्बा बावुमा ने 117 गेंदों में 70 रनों की पारी खेली. वहीं श्रीलंका की ओर से लाहिरु कुमारा और असिथा फर्नांडो ने सबसे ज्यादा 3-3 विकेट चटकाए हैं. जबकि विश्वा फर्नांडो और प्रभात जयसूर्या को 1-1 विकेट मिला.

साउथ अफ्रीका और श्रीलंका के बीच पहले टेस्ट के तीसरे दिन का कब खेला जाएगा?

साउथ अफ्रीकाऔर श्रीलंका के बीच पहले टेस्ट मुकाबला का तीसरे दिन आज यानी 29 नवंबर शुक्रवार को भारतीय समयानुसार दोपहर 1:00 बजे डरबन के किंग्समीड में खेला जाएगा.

साउथ अफ्रीका और श्रीलंका के बीच पहले टेस्ट के तीसरे दिन का खेल कहां देखें?

बता दें की भारत में टीवी पर साउथ अफ्रीका बनाम श्रीलंका टेस्ट सीरीज़ का सीधा प्रसारण स्पोर्ट्स 18-1 और स्पोर्ट्स 18-1 एचडी चैनलों पर किया जाएगा. जबकि लाइव स्ट्रीमिंग जियोसिनेमा ऐप और वेबसाइट उपलब्ध होगी. ऐसे में फैंस यहां से पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन के खेल का लुफ्त उठा सकतें हैं.

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

श्रीलंका (प्लेइंग इलेवन): पथुम निसांका, दिमुथ करुणारत्ने, दिनेश चंडीमल, कुसल मेंडिस (डब्ल्यू), एंजेलो मैथ्यूज, कामिंडु मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा (सी), प्रभात जयसूर्या, लाहिरू कुमारा, असिथा फर्नांडो, विश्व फर्नांडो

दक्षिण अफ्रीका (प्लेइंग इलेवन): टोनी डी ज़ोरज़ी, एडेन मार्कराम, ट्रिस्टन स्टब्स, टेम्बा बावुमा (सी), डेविड बेडिंघम, काइल वेरिन (डब्ल्यू), वियान मुल्डर, मार्को जानसन, गेराल्ड कोएत्ज़ी, केशव महाराज, कैगिसो रबाडा

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच दूसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड