South Africa vs Pakistan 1st Test 2024 Day 2 Live Streaming: दूसरे दिन साउथ अफ्रीका की नजरें बड़े स्कोर पर होगी, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहले मैच के दूसरे दिन का खेल आज यानी 27 दिसंबर से खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला सेंचुरियन (Centurion) के सुपरस्पोर्ट पार्क (SuperSport Park) में खेला जा रहा हैं. पहले दिन का खेल खत्म होने तक साउथ अफ्रीका ने 22 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 82 रन बनाए.

South Africa (Photo: @ESPNcricinfo)

South Africa National Cricket Team vs Pakistan National Cricket Team 1st Test 2024 Day 2 Live Streaming: दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहले मैच के दूसरे दिन का खेल आज यानी 27 दिसंबर से खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला सेंचुरियन (Centurion) के सुपरस्पोर्ट पार्क (SuperSport Park) में खेला जा रहा हैं. पहले दिन का खेल खत्म होने तक साउथ अफ्रीका ने 22 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 82 रन बनाए. मेजबान टीम अभी भी 129 रन से पीछे है. साउथ अफ्रीका की ओर से फिलहाल एडेन मार्कराम ने 67 गेंदों में 47 रन और कप्तान टेम्बा बावुमा 23 गेंदों में 4 रन बनाकर नाबाद हैं. वहीं पाकिस्तान की ओर से खुर्रम शहजाद 8 ओवर में 28 रन देकर सबसे ज्यादा 2 विकेट चटकाए. मोहम्मद अब्बास को एक विकेट मिला. यह भी पढें: Australia vs India: ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने कोहली को कहा जोकर! विराट के अपमान पर भड़के सुनील गावस्कर और इरफान पठान

पहले दिन पाकिस्तान की टीम 57.3 ओवर में 211 रनों पर सिमट गई. पाकिस्तान की ओर से कामरान गुलाम सबसे ज्यादा 54 रन बनाए. जबकि बाबर आज़म 4 रनम कप्तान शान मसूद 4 रन और मोहम्मद रिज़वान 27 रन बनाकर आउट हो गए. वहीं साउथ अफ्रीका की ओर से डेन पैटरसन से सबसे ज्यादा 5 विकेट चटकाए।इसके अलावा कोर्बिन बॉश को 4 विकेट और मार्को जैन्सन 1 विकेट मिला.

साउथ अफ्रीका और पाकिस्तान के बीच पहले टेस्ट के दूसरे दिन का खेल कब खेला जाएगा?

साउथ अफ्रीका और पाकिस्तान के बीच पहले टेस्ट के दूसरे दिन का खेल आज 27 दिसंबर शुक्रवार को भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे सेंचुरियन (Centurion) के सुपरस्पोर्ट पार्क में खेला जाएगा.

साउथ अफ्रीका और पाकिस्तान के बीच पहले टेस्ट के दूसरे दिन का खेल कहां देखें?

भारत में टीवी पर साउथ अफ्रीका बनाम पाकिस्तान टेस्ट सीरीज़ का सीधा प्रसारण स्पोर्ट्स 18-1 एसडी और स्पोर्ट्स 18-1 एचडी चैनलों पर किया जाएगा. जबकि लाइव स्ट्रीमिंग जियोसिनेमा ऐप और वेबसाइट उपलब्ध होगी. ऐसे में फैंस यहां से पहले टेस्ट मुकाबला का लुफ्त उठा सकतें हैं.

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

साउथ अफ्रीका: टोनी डी ज़ोरज़ी, एडेन मार्कराम, रयान रिकेल्टन, ट्रिस्टन स्टब्स, टेम्बा बावुमा (कप्तान), डेविड बेडिंगम, काइल वेरिन (विकेटकीपर), मार्को जेन्सन, कॉर्बिन बॉश, कैगिसो रबाडा, डेन पैटर्सन

पाकिस्तान: शान मसूद (कप्तान), सईम अयूब, बाबर आजम, कामरान गुलाम, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सऊद शकील, सलमान आगा, आमेर जमाल, नसीम शाह, खुर्रम शहजाद, मोहम्मद अब्बास

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच दूसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड