South Africa vs India, 1st T20I Match Live Streaming: दक्षिण अफ्रीका और टीम इंडिया के बीच आज खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

पिछली बार जब दोनों टीमों का सामना हुआ था, तब टीम इंडिया ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराया था. इस बार दक्षिण अफ्रीका घरेलू मैदान पर बदला लेने का प्रयास करेगा. दक्षिण अफ्रीका की टीम अपने घरेलू मैदान पर सीरीज का बेहतरीन आगाज करना चाहेगी. कप्तान एडन मार्करम की अगुवाई में यह टीम आक्रामक क्रिकेट खेलने में सक्षम है.

टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका (Photo Credits: Twitter)

South Africa National Cricket Team vs Indian National Cricket Team, 1st T20I Live Streaming: साउथ अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच चार मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी 8 नवंबर से खेला जाएगा. दोनों टीमों की बीच पहला मुकाबला डरबन (Durban) के किंग्समीड (Kingsmead) में रात साढ़े आठ बजे से खेला जाएगा. दक्षिण अफ्रीका (South Africa) की टीम बांग्लादेश (Bangladesh) को दो टेस्ट मैचों की सीरीज हराने के बाद इस सीरीज में उतरेगी. इस सीरीज में साउथ अफ्रीका की कमान एडेन मार्कराम (Aiden Markram) के कंधों पर हैं. जबकि, टीम इंडिया की अगुवाई सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) कर रहे हैं. South Africa vs India 1st T20I 2024 Preview: पहले टी20 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका मचाएगी कोहराम या टीम इंडिया अपने रिकॉर्ड को रखेगी बरकरार, मुकाबले से पहले यहां जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल और स्ट्रीमिंग की जानकारी

पिछली बार जब दोनों टीमों का सामना हुआ था, तब टीम इंडिया ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराया था. इस बार दक्षिण अफ्रीका घरेलू मैदान पर बदला लेने का प्रयास करेगा. दक्षिण अफ्रीका की टीम अपने घरेलू मैदान पर सीरीज का बेहतरीन आगाज करना चाहेगी. कप्तान एडन मार्करम की अगुवाई में यह टीम आक्रामक क्रिकेट खेलने में सक्षम है. मार्करम का साथ देने के लिए रायन रिकेल्टन और रीजा हेंड्रिक्स जैसी सलामी जोड़ी है, जो टीम को ताबड़तोड़ शुरुआत देने का दम रखते हैं.

भारत की युवा टीम पहले टी20 मुकाबले में दबाव में होगी. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम नई ऊंचाइयों को छूने की उम्मीद करेगी. सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा पर अच्छी शुरुआत देने की जिम्मेदारी होगी. मिडिल आर्डर में सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या और तिलक वर्मा से बड़े रन की उम्मीद की जा सकती है.

ऐसे में टीम इंडिया की नजरें टी20 सीरीज में साउथ अफ्रीका को उसी के घर में कड़ी चुनौती देने पर होगी. इस सीरीज में टीम इंडिया की कप्तानी सूर्यकुमार यादव करेंगे. इसके अलावा अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल और अर्शदीप सिंह सहित कई युवा खिलाड़ी नजर आएंगे. दोनों टीमों के बीच रोमांचक टी20 सीरीज देखने को मिल सकती है.

साउथ अफ्रीका और भारत के बीच पहला टी20 मैच कब से खेला जाएगा?

साउथ अफ्रीका और भारत के बीच पहला टी20 मुकाबला आज यानी 8 नवंबर को भारतीय समयानुसार रात 8:30 बजे से डरबन के किंग्समीड में खेला जाएगा.

कब-कहां और कैसे देखें लाइव मैच

बता दें की साउथ अफ्रीका और भारत के बीच पहला टी20 मैच का सीधा प्रसारण स्पोर्ट्स18 के चैनलों पर उपलब्ध होगा. जबकि लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा पर उपलब्ध होगी. इसके अलावा आगामी सीरीज के पल-पल की जानकारी आप लेटेस्टली की वेबसाइट पर देख सकते हैं.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन

दक्षिण अफ्रीका: रीजा हेंड्रिक्स, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, एडेन मार्करम, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, मार्को येंसन, केशव महाराज, गेराल्ड कोएट्जी, ओटनील बार्टमैन और पैट्रिक क्रूगर.

टीम इंडिया: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, आवेश खान और यश दयाल.

Share Now

संबंधित खबरें

Ahilyanagar School Girl Acid Attack: महाराष्ट्र के अहिल्यानगर में शर्मनाक वारदात, स्कूल से लौट रही मासूम बच्ची पर अज्ञात व्यक्ति ने किया एसिड अटैक

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका तीसरा टी20 मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

West Indies Women vs Australia Women T20 And ODI Series Schedule And Full Details: इस दिन से वेस्टइंडीज बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जाएगी व्हाइट बॉल सीरीज, बस एक क्लिक पर देखें टीमें, शेड्यूल और अन्य अहम आंकड़े

New Zealand vs South Africa, 3rd T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका तीसरा टी20 मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\