South Africa vs India 1st T20I 2024 Preview: पहले टी20 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका मचाएगी कोहराम या टीम इंडिया अपने रिकॉर्ड को रखेगी बरकरार, मुकाबले से पहले यहां जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल और स्ट्रीमिंग की जानकारी
भारत की युवा टीम पहले टी20 मुकाबले में दबाव में होगी. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम नई ऊंचाइयों को छूने की उम्मीद करेगी. सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा पर अच्छी शुरुआत देने की जिम्मेदारी होगी. मिडिल आर्डर में सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या और तिलक वर्मा से बड़े रन की उम्मीद की जा सकती है.
South Africa National Cricket Team vs Indian National Cricket Team, 1st T20I Preview: साउथ अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच चार मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला कल यानी 8 नवंबर से खेला जाएगा. दोनों टीमों की बीच पहला मुकाबला डरबन (Durban) के किंग्समीड (Kingsmead) में रात साढ़े आठ बजे से खेला जाएगा. दक्षिण अफ्रीका (South Africa) की टीम बांग्लादेश (Bangladesh) को दो टेस्ट मैचों की सीरीज हराने के बाद इस सीरीज में उतरेगी. इस सीरीज में साउथ अफ्रीका की कमान एडेन मार्कराम (Aiden Markram) के कंधों पर हैं. जबकि, टीम इंडिया की अगुवाई सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) कर रहे हैं. South Africa vs India, 1st T20I Key Player Battle To Watch: पहले टी20 मुकाबले में साउथ अफ्रीका के गेंदबाज मचाएंगे तांडव या भारतीय बल्लेबाजों को होगा दबदबा? इन खिलाड़ियों के बीच होगी कांटे की टक्कर
पिछली बार जब दोनों टीमों का सामना हुआ था, तब टीम इंडिया ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराया था. इस बार दक्षिण अफ्रीका घरेलू मैदान पर बदला लेने का प्रयास करेगा. दक्षिण अफ्रीका की टीम अपने घरेलू मैदान पर सीरीज का बेहतरीन आगाज करना चाहेगी. कप्तान एडन मार्करम की अगुवाई में यह टीम आक्रामक क्रिकेट खेलने में सक्षम है. मार्करम का साथ देने के लिए रायन रिकेल्टन और रीजा हेंड्रिक्स जैसी सलामी जोड़ी है, जो टीम को ताबड़तोड़ शुरुआत देने का दम रखते हैं.
भारत की युवा टीम पहले टी20 मुकाबले में दबाव में होगी. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम नई ऊंचाइयों को छूने की उम्मीद करेगी. सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा पर अच्छी शुरुआत देने की जिम्मेदारी होगी. मिडिल आर्डर में सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या और तिलक वर्मा से बड़े रन की उम्मीद की जा सकती है.
ऐसे में टीम इंडिया की नजरें टी20 सीरीज में साउथ अफ्रीका को उसी के घर में कड़ी चुनौती देने पर होगी. इस सीरीज में टीम इंडिया की कप्तानी सूर्यकुमार यादव करेंगे. इसके अलावा अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल और अर्शदीप सिंह सहित कई युवा खिलाड़ी नजर आएंगे. दोनों टीमों के बीच रोमांचक टी20 सीरीज देखने को मिल सकती है.
हेड टू हेड रिकॉर्ड (IND vs SA Head To Head Record)
बता दें कि दक्षिण अफ्रीका और भारत के बीच पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला साल 2006 में खेला गया था. टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच कुल 27 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान टीम इंडिया ने 15 मुकाबलों में जीत दर्ज की हैं जबकि साउथ अफ्रीका की टीम 11 बार विजयी हुआ है. 1 मैच बिना किसी नतीजे के रहा है. हेड टू हेड में टीम इंडिया का पड़ला भारी नजर आ रहा है. देखना होगा कि नवंबर में होने वाली टी20 सीरीज में कौन सी टीम जीतती है. बता दें कि आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 फाइनल के बाद ये दोनों टीमें पहली बार कोई टी20 इंटरनेशनल मुकाबला खेलते हुए नजर आएंगी.
पिच रिपोर्ट (SA vs IND Pitch Report)
दक्षिण अफ्रीका और भारत के बीच पहला टी20 मुकाबला किंग्समीड स्टेडियम में खेला जाएगा. किंग्समीड स्टेडियम की पिच पर तेज गेंदबाजों को गति और उछाल का फायदा मिल सकता हैं. शुरूआती ओवरों में स्विंग का भी साथ मिलने की उम्मीद है, जिससे तेज गेंदबाज विकेट निकालने की कोशिश करेंगे. बल्लेबाजों को खुद को जमाने के बाद ही शॉट्स खेलने चाहिए. इस मैदान पर औसत पहली पारी का स्कोर 153 रन है, और पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को 170 रन तक का टारगेट देने की कोशिश करनी चाहिए. टॉस जीतने वाली टीम को पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकती हैं.
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका पहले टी20 मैच में मुख्य खिलाड़ी (Key Players): रयान रिकेल्टन, हेनरिक क्लासेन, एडेन मार्करम, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, मार्को येंसन, सूर्यकुमार यादव, अभिषेक शर्मा, रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, रवि बिश्नोई और अर्शदीप सिंह ये कुछ ऐसे खिलाड़ी है जो मैच का रुख बदलना जानते है. जिनपर सबकी निगाहें होगी.
वैसे खिलाड़ी जो मिनी बैटल में एक दुसरे को कर सकते है परेशान(Mini Battle): दक्षिण अफ्रीका के स्टार बल्लेबाज़ ट्रिस्टन स्टब्स और अर्शदीप सिंह के बीच की टक्कर रोमांचक हो सकती है. इसके अलावा अभिषेक शर्मा और मार्को येंसन के बीच भी कांटे की टक्कर हो सकती हैं. बाकी वैसे दोनों टीमों के पास एक मजबूत बल्लेबाजी क्रम है. जो गेंदबाजों के लिए बड़ी चुनौती होगी. इसके अलावा दोनों टीमों के पास संतुलित लाइनअप है.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन
दक्षिण अफ्रीका: रीजा हेंड्रिक्स, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, एडेन मार्करम, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, मार्को येंसन, केशव महाराज, गेराल्ड कोएट्जी, ओटनील बार्टमैन और पैट्रिक क्रूगर.
टीम इंडिया: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, आवेश खान और यश दयाल.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 07, 2024 11:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

