South Africa vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 34th Match Pitch Report And Weather Update: साउथ अफ्रीका बनाम यूएई के बीच 34वें मुकाबले में कैसा रहेगा अरुण जेटली स्टेडियम की पिच का मिजाज, बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल
साउथ अफ्रीका की टीम में क्विंटन डी कॉक, रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर और ट्रिस्टन स्टब्स जैसे स्टार खिलाड़ी शामिल हैं. वहीं गेंदबाजी में कगिसो रबाडा, एनरिक नॉर्टजे, लुंगी एनगिडी और मार्को जानसन जैसे घातक गेंदबाज मौजूद हैं. दूसरी ओर यूएई की टीम में आर्यांश शर्मा, अलीशान शराफू, सैयद हैदर, जुनैद सिद्दीकी और मुहम्मद जवादुल्लाह जैसे खिलाड़ी टीम को मजबूती देते नजर आएंगे.
South Africa National Cricket Team vs United Arab Emirates National Cricket Team, ICC T20 World Cup 2026 34th Match Pitch Report And Weather Update: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 34वां मुकाबला आज यानी 18 फरवरी को साउथ अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम यूनाइटेड अरब अमीरात राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दिल्ली (Delhi) के अरुण जेटली स्टेडियम (Arun Jaitley Stadium, Delhi) में भारतीय समयानुसार सुबह 11:00 बजे से खेला जाएगा. साउथ अफ्रीका टीम की कमान एडेन मार्कराम के हाथों में है, जबकि यूनाइटेड अरब अमीरात की अगुवाई मुहम्मद वसीम कर रहे हैं. ग्रुप D में दोनों ही टीमों के लिए यह मुकाबला बेहद अहम है. अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए दोनों टीमें जीत दर्ज करना चाहेंगी. यह भी पढ़ें: ICC T20 World Cup 2026 Points Table Updated: वर्ल्ड कप में हुआ बड़ा उलटफेर, ऑस्ट्रेलिया हुई बाहर; यहां देखें सभी टीमों की स्तिथि
साउथ अफ्रीका की टीम में क्विंटन डी कॉक, रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर और ट्रिस्टन स्टब्स जैसे स्टार खिलाड़ी शामिल हैं. वहीं गेंदबाजी में कगिसो रबाडा, एनरिक नॉर्टजे, लुंगी एनगिडी और मार्को जानसन जैसे घातक गेंदबाज मौजूद हैं. दूसरी ओर यूएई की टीम में आर्यांश शर्मा, अलीशान शराफू, सैयद हैदर, जुनैद सिद्दीकी और मुहम्मद जवादुल्लाह जैसे खिलाड़ी टीम को मजबूती देते नजर आएंगे. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दिलचस्प होने की उम्मीद है.
इस अहम मुकाबले के लिए दोनों टीमें पूरी तरह तैयार हैं. दिल्ली की तेज आउटफील्ड और छोटी बाउंड्री को देखते हुए एक हाई स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है. हालांकि स्पिन गेंदबाजों की भी इस मैदान पर अहम भूमिका रह सकती है.
साउथ अफ्रीका बनाम यूएई टी20 हेड टू हेड रिकॉर्ड (SA vs UAE T20I Head To Head Record)
अब तक टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट इतिहास में दोनों टीमों के बीच कोई मुकाबला नहीं खेला गया है. ऐसे में दोनों टीमें एक-दूसरे को चुनौती देना चाहेगी. इस वर्ल्ड कप में दक्षिण अफ्रीका की टीम अपने तीनों मुकाबले जीतकर सुबर-8 में जगह बना चुकी है, जबकि यूएई केवल एक जीत मिली है.
अरुण जेटली स्टेडियम की पिच रिपोर्ट (Arun Jaitley Stadium Pitch Report)
टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 34वां मुकाबला आज अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली में खेला जाएगा. इस मैदान की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है. यहां गेंद बल्ले पर अच्छी तरह आती है और आउटफील्ड भी काफी तेज है. हालांकि, जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, स्पिनरों को मदद मिल सकती है. टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी कर बड़ा स्कोर खड़ा करने की कोशिश कर सकती है.
दिल्ली के मौसम का हाल (Delhi Weather Update)
टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 34वां मुकाबला आज दिल्ली में खेला जाएगा. मौसम विभाग के अनुसार मैच के दौरान मौसम साफ रहने की संभावना है. अधिकतम तापमान लगभग 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 14 से 16 डिग्री के बीच रहने की उम्मीद है. बारिश की संभावना बेहद कम बताई जा रही है. ऐसे में फैंस को पूरा मुकाबला देखने का मौका मिल सकता है.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (SA vs UAE 34th Match Playing Prediction)
साउथ अफ्रीका: एडेन मार्कराम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को जानसन, कगिसो रबाडा, केशव महाराज, एनरिक नॉर्टजे, लुंगी एनगिडी.
यूनाइटेड अरब अमीरात: आर्यांश शर्मा (विकेटकीपर), मुहम्मद वसीम (कप्तान), अलीशान शराफू, सोहैब खान, सैयद हैदर, हर्षित कौशिक, मुहम्मद अरफान, हैदर अली, सिमरनजीत सिंह, जुनैद सिद्दीकी, मुहम्मद जवादुल्लाह.
नोट: साउथ अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम यूनाइटेड अरब अमीरात राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.