क्रिकेट

IND vs SA 1st Test Match 2019: विराट कोहली ने जीता टॉस, लिया पहले बल्लेबाजी करने का फैसला

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जानें वाले तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में आज विशाखापट्टनम के डॉ. वाइएस राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है. मैच का लाइव प्रसारण सुबह 9.30 बजे से किया जाएगा.

IND vs SA 1st Test Match 2019: विराट कोहली ने जीता टॉस, लिया पहले बल्लेबाजी करने का फैसला
फाफ डु प्लेसिस और विराट कोहली (Photo Credits: ICC-Twitter)

India vs South Africa 1st Test Match 2019: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जानें वाले तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में आज विशाखापट्टनम (Visakhapatnam) के डॉ. वाइएस राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम (Dr. Y. S. Rajasekhara Reddy ACA–VDCA Cricket Stadium) में कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है. मैच का लाइव प्रसारण सुबह 9.30 बजे से किया जाएगा.

विशाखापट्टनम में दोनों टीमों की नजरें इस मुकाबले को जीतकर बढ़त हासिल करने पर होंगी. भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की T20 सीरीज 1-1 से बराबर रही थी. मेजबान टीम ने इस मैच के लिए युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत की जगह अनुभवी विकेटकीपर रिद्धिमान साहा को टीम में जगह दी है. रोहित शर्मा सलामी बल्लेबाज की भूमिका निभाएंगे.

वहीं मेहमान टीम दक्षिण अफ्रीका आज के मैच से अपने आईसीसी टेस्ट चैम्पियनशिप अभियान की शुरुआत करेगी. यह भी पढ़ें- Live Cricket Streaming and Score India vs South Africa 1st Test Match: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका 2019 के पहले टेस्ट मैच को आप Star Sports पर देख सकते हैं लाइव

टीमें इस प्रकार है-

भारत: विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे (उप-कप्तान), रोहित शर्मा, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, हनुमा विहारी, रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), ईशांत शर्मा, मोहम्मद शमी.

दक्षिण अफ्रीका: एडिन मार्कराम, डीन एल्गर, थेयुनिस डे ब्रयून, टेम्बा बावुमा (उप-कप्तान), फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), वार्नोन फिलेंडर, सेनुरान मुतुसामी, केशव महाराज, डेन पिएड्ट, कागिसो रबादा.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 02, 2019 09:39 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).