सौरव गांगुली की बीमार मां को अस्पताल से मिली छुट्टी
पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली की मां निरूपा गांगुली बुधवार को अस्पताल से छुट्टी मिल गई जिन्हें हृदय संबंधी परेशानी के कारण दो दिन पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था. गांगुली के बड़े भाई स्नेहाशीष गांगुली ने कहा ,‘‘ अब वह पहले से बेहतर है और उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है.’
कोलकाता. पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली की मां निरूपा गांगुली बुधवार को अस्पताल से छुट्टी मिल गई जिन्हें हृदय संबंधी परेशानी के कारण दो दिन पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था.
गांगुली के बड़े भाई स्नेहाशीष गांगुली ने कहा ,‘‘ अब वह पहले से बेहतर है और उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है.’’ इससे पहले गांगुली ने अपनी मां के बीमार होने की पुष्टि यहां एक कार्यक्रम में की.
मां की बीमारी के कारण आईसीसी विश्व कप में कमेंट्री कर रहे गांगुली स्वदेश आ गये है. उन्होंने कहा, ‘‘ वह (मां) चिकित्सकों की देखरेख में है.’’
विश्व कप में वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत के मुकाबले से पहले गांगुली मंगलवार को इंग्लैंड वापस लौट जाऐंगे.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 19, 2019 10:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

