क्रिकेट

The Legends League Cricket: लीजेंड लीग ऑफ क्रिकेट सीजन 2 के स्पेशल मैच की कप्तानी करेंगे सौरव गांगुली

भारतीय स्वतंत्रता के 75 वें वर्ष के उत्सव को समर्पित लीजेंड लीग क्रिकेट सीज़न दो होने वाला है, सीज़न का पहला मैच 15 सितंबर को कोलकाता के ईडन गार्डन में खेला जायेगा यह भारत महाराजा बनाम विश्व दिग्गज के बीच खेला जाएगा

The Legends League Cricket: लीजेंड लीग ऑफ क्रिकेट सीजन 2 के स्पेशल मैच की कप्तानी करेंगे सौरव गांगुली
सौरव गांगुली (Photo Credits: Instagram)

भारतीय स्वतंत्रता के 75 वें वर्ष के उत्सव को समर्पित लीजेंड लीग क्रिकेट सीज़न दो  होने वाला है, सीज़न का पहला मैच 15 सितंबर को कोलकाता के ईडन गार्डन में खेला जायेगा यह भारत महाराजा बनाम विश्व दिग्गज के बीच  खेला जाएगा, इस मैच में 10 देशो के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.  16 सितंबर, 2022 को शुरू होगी, जिसमें फ्रैंचाइज़ी प्रारूप में 4 लीजेंड्स टीमें लीग हिस्सा लेगी , इस सीजन में कुल 15 मैच खेले जाएंगे. यह भी पढ़ें : विराट कोहली से लेकर केएल राहुल तक, इस साल भारत की कप्तानी करने वाले खिलाड़ियों पर एक नजर

लीजेंड्स लीग क्रिकेट के कमिश्नर रवि शास्त्री ने कहा, "यह हमारे लिए गर्व का क्षण है कि हम अपनी आजादी के 75 वें वर्ष का जश्न मना रहे हैं, एक गर्वान्वित भारतीय के रूप में, मुझे यह बताते हुए बेहद ख़ुशी हो रही है कि हमने इस साल  को लीग को स्वतंत्रता समारोह के 75वें वर्ष को समर्पित करने का फैसला किया है" लीजेंड्स लीग क्रिकेट के सह-संस्थापक और सीईओ, रमन रहेजा ने कहा, "हमने इस साल स्वतंत्रता समारोह का हिस्सा बनने के लिए यह निर्णय लिया, यह देखते हुए कि यह हर भारतीय के लिए गर्व का क्षण है और  सबसे बड़ी बात यह है कि भारत के महाराजाओं का नेतृत्व सौरव गांगुली करेंगे और वर्ल्ड जायंट्स का नेतृत्व 16 सितंबर को सोशल कॉज मैच के लिए इयोन मॉर्गन करेंगे इसके बाद फ्रेंचाइजी में 4  टीमें 22 दिनों तक लीग खेलेगी, हम जल्द ही 100 से ज्यादा  खिलाड़ियों की पूरी सूची की घोषणा करेंगे.

उन्होंने कहा, "ईडन गार्डन की एक बड़ी इतिहास रही है, और स्टेडियम अपने आप में एक रिकॉर्ड  है, हम आवश्यक अनुमति के लिए सीएबी के अधिकारियों के साथ कोलकाता में मैच के लिए बेहतर परिणाम पर काम कर रहे हैं और उनके द्वारा सलाह के अनुसार आगे बढ़ेंगे

15 सितंबर को ईडन गार्डन में खेले जाने वाले विशेष मैच के लिए टीम:

भारत महाराजा: सौरव गांगुली (कप्तान), वीरेंद्र सहवाग, मोहम्मद कैफ, यूसुफ पठान, सुब्रमण्यम बद्रीनाथ, इरफान पठान, पार्थिव पटेल (विकेटकीपर), स्टुअर्ट बिन्नी, एस श्रीसंत, हरभजन सिंह, नमन ओझा (विकेटकीपर), अशोक डिंडा, प्रज्ञान ओझा , अजय जडेजा, आरपी सिंह, जोगिंदर शर्मा और रितिंदर सिंह सोढ़ी।

वर्ल्ड जायंट्स: इयोन मॉर्गन (c), लेंडल सिमंस, हर्शल गिब्स, जैक्स कैलिस, सनथ जयसूर्या, मैट प्रायर (wk), नाथन मैकुलम, जोंटी रोड्स, मुथैया मुरलीधरन, डेल स्टेन, हैमिल्टन मसाकाद्जा, मशरफे मुर्तजा, असगर अफगान, मिशेल जॉनसन , ब्रेट ली, केविन ओ ब्रायन और दिनेश रामदीन (विकेटकीपर)।

इसके बाद, लीग 17 सितंबर से शुरू होकर 8 अक्टूबर 2022 तक चलेगी, जिसमें 6 शहरों में 22 दिनों में 15 मैच खेले जाएंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 12, 2022 01:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).