सौरव गांगुली ने देश की एकता बताने के लिए शेयर की तस्वीर, सोशल मीडिया पर लोगों ने उठाए सवाल

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एवं मौजूदा समय में भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने अपने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर अपलोड की है. इस तस्वीर के शेयर करते ही वह अपने फैंस के निशाने पर आए गए हैं.

सौरव गांगुली (Photo Credits: ANI)

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एवं मौजूदा समय में भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (Board of Control for Cricket in India) के अध्यक्ष सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट्स से एक तस्वीर अपलोड की है. इस तस्वीर के शेयर करते ही वह अपने फैंस के निशाने पर आए गए हैं. दरअसल गांगुली ने जो तस्वीर शेयर की है वह फेक तस्वीर है. इस तस्वीर में दुनिया के नक्शे पर भारत जगमगाता दिख रहा है. इसे रविवार 5 अप्रैल की रात नासा द्वारा ली गई तस्वीर बताया जा रहा है, जो की सच नहीं है.

सौरव गांगुली के इस तस्वीर के पोस्ट करते ही उनके फैंस उन्हें नसीहत देने लगे. एक क्रिकेट फैंस ने लिखा, 'प्लीज फेक तस्वीर मत डालिए, इतनी तो समझ होगी न आपमें.' वहीं दादा के एक दूसरे फैन ने लिखा, 'उन पढ़े-लिखे लोगों के लिए बता दूं कि ये नासा द्वारा ली गई तस्वीर नहीं है, बल्कि एक सांकेतिक तस्वीर है, जिसके जरिये एकजुटता दिखाई गई है.'

यह भी पढ़ें- COVID-19: लॉकडाउन के बीच BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली ने बढ़ाया मदद का हाथ, जरूरतमंदों को दान करेंगे 50 लाख रुपए के चावल

बता दें कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने देश में कोरोना वायरस (Coronavirus) के खिलाफ जारी जंग में पांच अप्रैल यानि बीते रविवार को देश वासियों से आह्वान किया था कि सभी लोग अपने घरों में रात 9 बजे से 9 मिनट के लिए इलेक्ट्रिक लाइट बंद करके उस स्थान पर दीपक या मोमबत्तियां जलाएं.

पीएम मोदी के इस आह्वान के बाद सभी देश वासियों ने रविवार शाम को उनका साथ देते हुए अपने घरों में इलेक्ट्रिक लाइट बंद कर उसके स्थान पर दीपक और मोमबत्तियों का प्रयोग किया था.

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies vs South Africa, 47th Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को 9 विकेट से रौंदा, सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें WI बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

West Indies vs South Africa, 47th Match Scorecard: अहमदाबाद में वेस्टइंडीज ने दक्षिण अफ्रीका को दिया 177 रनों का लक्ष्य, जेसन होल्डर और रोमारियो शेफर्ड ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

West Indies vs South Africa, T20 World Cup 2026 47th Match Live Score Update: अहमदाबाद में वेस्टइंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies vs South Africa, 47th Match Live Toss And Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\