सौरव गांगुली ने कहा- विराट को यह बताने का हक है कि वह किसे कोच चाहते हैं

पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली ने बुधवार को कहा है कि भारतीय टीम के मौजूदा कप्तान विराट कोहली को पूरा अधिकार है कि वह इस बात को जाहिर करें कि वह कोच के पद पर किसे देखना चाहते हैं. यहां जी बांग्ला फुटबाल लीग के पुरस्कार वितरण समारोह से इतर संवाददाताओं से बात करते हुए गांगुली ने कहा, "वह कप्तान हैं, इसलिए उनके पास अपनी इच्छा जाहिर करने का अधिकार है."

पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली (Photo Credits: IANS)

पूर्व कप्तान सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) ने बुधवार को कहा है कि भारतीय टीम के मौजूदा कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) को पूरा अधिकार है कि वह इस बात को जाहिर करें कि वह कोच के पद पर किसे देखना चाहते हैं. यहां जी बांग्ला फुटबाल लीग के पुरस्कार वितरण समारोह से इतर संवाददाताओं से बात करते हुए गांगुली ने कहा, "वह कप्तान हैं, इसलिए उनके पास अपनी इच्छा जाहिर करने का अधिकार है."

भारतीय टीम के वेस्टइंडीज दौरे पर रवाना होने से पहले कप्तान कोहली ने कहा था कि अगर मौजूदा कोच रवि शास्त्री (Ravi Shastri) को पद पर बनाए रखा जाता है तो पूरी टीम खुश होगी. कोहली ने कहा था, "क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) ने अभी तक मुझसे कोई संपर्क नहीं किया है, लेकिन वो मेरा विचार जानना चाहते हैं तो मैं जाकर उनसे बात करूंगा. रवि भाई के साथ हमारा तालमेल अच्छा है और अगर वह अपने पद पर बने रहते हैं तो हम खुश होंगे."

यह भी पढ़ें- विपक्ष कितना भी मजबूत हो, सौरव गांगुली ने कभी कदम पीछे नहीं हटाए: सुनील गावस्कर

अगले महीने में प्रशासकों की समिति (सीओए) द्वारा गठित की गई नई क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) टीम के मुख्य कोच का चुनाव करेगी. इस सीमित में भारत को पहला विश्व कप दिलाने वाले कप्तान कपिल देव, पूर्व कोच अंशुमन गायकवाड और भारतीय महिला टीम की पूर्व कप्तान शांथा रंगास्वामी हैं. इन तीनों ने ही महिला टीम के कोच का चुनाव किया था.

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs LSG, IPL 2026 24th Match Scorecard: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 5 विकेट से हराया, विराट कोहली और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Live Score Update: चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Key Players To Watch Out: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Live Toss And Scorecard: चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड