Smriti Mandhana Stats In T20 World Cup: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में कुछ ऐसा रहा हैं स्मृति मंधाना का प्रदर्शन, यहां देखें भारतीय उपकप्तान के दिलचस्प आंकड़े

इस साल यह टूर्नामेंट संयुक्त अरब अमीरात में आयोजित किया जाएगा. टूर्नामेंट का यह नौवां सीजन तीन से 20 अक्तूबर तक दुबई और शारजाह में खेला जाएगा. अब एक बार फिर खिताब के लिए टीमों के बीच यूएई में टक्कर होने जा रही है. टीम इंडिया को ग्रुप ए में ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और श्रीलंका के साथ रखा गया है.

स्मृति मंधाना (Photo Credits: Twitter)

ICC Women's T20 World Cup 2024: आगामी आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप (ICC Women's T20 World Cup 2024) के लिए भारतीय राष्ट्रीय महिला क्रिकेट टीम (Indian National Women's Cricket Team) की घोषणा हो गई है. 27 अगस्त को बीसीसीआई (BCCI) ने टीम का ऐलान किया. हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) को टीम की कमान सौंपी गई हैं. वहीं, स्मृति मंधाना (Smriti Mandhan) टीम की उपकप्तान होंगी. महिला चयन समिति ने 15 सदस्यीय टीम का चयन किया हैं. महिला टी20 वर्ल्ड कप का लगातार दूसरे साल आयोजन होने जा रहा है. Harmanpreet Kaur Stats In T20 World Cup: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में कुछ ऐसा रहा हैं हरमनप्रीत कौर का प्रदर्शन, यहां देखें भारतीय कप्तान के दिलचस्प आंकड़े

इस साल यह टूर्नामेंट संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में आयोजित किया जाएगा. टूर्नामेंट का यह नौवां सीजन तीन से 20 अक्तूबर तक दुबई और शारजाह में खेला जाएगा. अब एक बार फिर खिताब के लिए टीमों के बीच यूएई में टक्कर होने जा रही है. टीम इंडिया को ग्रुप ए में ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और श्रीलंका के साथ रखा गया है.

बता दें कि टीम इंडिया अपने अभियान की शुरुआत चार अक्तूबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ करेगी. वहीं, टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला छह अक्तूबर को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दुबई में खेला जाएगा. इस बार सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना भारतीय टीम के उपकप्तान की जिम्मेदारी में भी नजर आएंगी. चलिए स्मृति मंधाना के टी20 वर्ल्ड कप के प्रदर्शन पर एक नजर डालते हैं.

आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप में 21 मैच खेल चुकी हैं स्मृति मंधाना

बता दें कि टीम इंडिया की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने साल 2014 में पहली बार आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप में हिस्सा लिया था. इस टूर्नामेंट में स्मृति मंधाना ने अब तक 21 मैच खेली हैं. इस दौरान स्मृति मंधाना ने 22.45 की औसत और 118.46 की स्ट्राइक रेट के साथ 449 रन बनाई हैं. इस बीच स्मृति मंधाना कोई शतक नहीं लगा सकी हैं. टी20 वर्ल्ड कप में स्मृति मंधाना का सर्वोच्च स्कोर 87 रन रहा है. स्मृति मंधाना इस टूर्नामेंट के इतिहास में मिताली राज (726 रन) और हरमनप्रीत कौर (576 रन) के बाद तीसरी सबसे ज्यादा रन वाली भारतीय महिला बल्लेबाज हैं.

पिछले सीजन में कुछ ऐसा रहा स्मृति मंधाना का प्रदर्शन

पिछला टी20 वर्ल्ड कप फरवरी 2023 में साउथ अफ्रीका में खेला गया था. पिछले सीजन में स्मृति मंधाना का अच्छा प्रदर्शन रहा था. स्मृति मंधाना ने 4 पारियों में 37.75 की औसत और 138.53 की स्ट्राइक रेट के साथ 151 रन बनाए थे. इस बीच स्मृति मंधाना ने 2अर्धशतक लगाए थे. बता दें कि पिछले सीजन में भारतीय टीम सेमीफाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 रन से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी.

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली भारतीय महिला बल्लेबाज

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में स्मृति मंधाना भारतीय टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज हैं. स्मृति मंधाना ने अपना पहला मुकाबला साल 2013 में खेला था. स्मृति मंधाना अब तक 141 मैच की 135 पारियों में 28.86 की औसत से 3,493 रन बना चुकी हैं. स्मृति मंधाना की स्ट्राइक रेट 122.51 की रही है. टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में स्मृति मंधाना से ज्यादा रन सिर्फ न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स (4,348 रन) ने बनाए हैं. इस लिस्ट में टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर 3,426 रनों के साथ तीसरे पायदान पर है.

ये रिकॉर्ड्स बना सकती हैं स्मृति मंधाना

एशिया में खेलते हुए स्मृति मंधाना ने 89 मैचों में 24.56 की औसत से 1,867 रन बनाए हैं. स्मृति मंधाना एशिया में 2 हजार रन पूरे करने वाली वर्ल्ड की तीसरी और भारत की दूसरी बल्लेबाज बन सकती हैं. स्मृति मंधाना से पहले श्रीलंका की कप्तान चमारी अट्टापट्टू और टीम इंडिया कप्तान हरमनप्रीत ऐसा कर चुकी हैं. आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप में स्मृति मंधाना अपने 500 रन पूरे कर सकती हैं. इसके अलावा स्मृति मंधाना टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 3500 रन पूरे करने वाली सिर्फ दूसरी बल्लेबाज बन जाएंगी.

Share Now

संबंधित खबरें

RWP vs ISU, PSL 2026 12th Match Live Score Update: रावलपिंडिज बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच गद्दाफी स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RWP vs ISU, PSL 2026 12th Match Winner Prediction: रावलपिंडिज बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

RWP vs ISU, PSL 2026 12th Match Lahore Pitch Report And Weather Update: आज लाहौर में खेले जाने वाले मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

RWP vs ISU, PSL 2026 12th Match Preview: लाहौर में आज रावलपिंडिज बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स