क्रिकेट

SL-W vs BAN-W ICC Women’s World Cup 2025 Live Toss & Scorecard: श्रीलंका महिला टीम ने टॉस जीत कर किया बल्लेबाजी का फैसला, बांग्लादेश पहले करेगी गेंदबाजी, देखें प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

श्रीलंका महिला टीम की कप्तान चमारी अथापथु ने टॉस जीत कर बल्लेबाजी का फैसला किया हैं. जिसके चलते, बांग्लादेश पहले गेंदबाजी करेगी. श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम वर्तमान में अंक तालिका में सातवें स्थान पर है.

SL-W vs BAN-W ICC Women’s World Cup 2025 Live Toss & Scorecard: श्रीलंका महिला टीम ने टॉस जीत कर किया बल्लेबाजी का फैसला, बांग्लादेश पहले करेगी गेंदबाजी, देखें प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड
श्रीलंका महिला बनाम बांग्लादेश महिला (Photo: X/@ESPNcricinfo /@BCBtigers)

Sri Lanka Women's National Cricket Team vs Bangladesh Women's National Cricket Team Match Scorecard: श्रीलंका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच आईसीसी महिला विश्व कप (ICC Women’s World Cup) 2025 का 21वां मुकाबला नवी मुंबई (Navi Mumbai) के डॉ. डी वाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी (Dr DY Patil Sports Academy) में खेला जा रहा हैं. श्रीलंका महिला टीम की कप्तान चमारी अथापथु ने टॉस जीत कर बल्लेबाजी का फैसला किया हैं. जिसके चलते, बांग्लादेश पहले गेंदबाजी करेगी. श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम वर्तमान में अंक तालिका में सातवें स्थान पर है. उन्होंने अपने पांच मुकाबलों में दो मैच गंवाए हैं, जबकि तीन मैच बारिश के कारण धुल गए. टीम का प्रदर्शन अब तक निराशाजनक रहा है. यह भी पढ़ें: महिला वनडे वर्ल्ड कप में बांग्लादेश से भिड़ेगी श्रीलंका की महिलाएं, जानिए कब, कहां और कैसे देखें लाइव प्रसारण

श्रीलंका महिला टीम ने जीता टॉस

यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

श्रीलंका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम: विशमी गुणरत्ने, चमारी अथापथु (कप्तान), हसिनी परेरा, हर्षिता समरविक्रमा, कविशा दिलहारी, नीलाक्षी डी सिल्वा, अनुष्का संजीवनी (विकेटकीपर), उदेशिका प्रबोधनी, सुगंधिका कुमारी, मल्की मदारा, इनोका राणावीरा

बांग्लादेश महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम: फरगना हक, रुब्या हैदर झेलिक, शर्मिन अख्तर, निगार सुल्ताना (विकेटकीपर/कप्तान), शोभना मोस्टोरी, शोर्ना अख्तर, रितु मोनी, नाहिदा अख्तर, राबेया खान, निशिता अख्तर निशि, मारुफा अख्तर

श्रीलंका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड

भारत में श्रीलंका महिला बनाम बांग्लादेश महिला ICC महिला विश्व कप 2025 मैच का टीवी प्रसारण अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास हैं. दर्शक Star Sports के विभिन्न चैनलों पर इस मैच का लाइव प्रसारण देख सकते हैं. ICC महिला विश्व कप 2025 का डिजिटल अधिकार JioHotstar के पास है. क्रिकेट फैंस JioHotstar ऐप और वेबसाइट के माध्यम से श्रीलंका महिला बनाम बांग्लादेश महिला मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 20, 2025 02:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).