SL vs IND 3rd T20I Match 2021: आखिरी T20I मुकाबले में इन कारणों से मिली टीम इंडिया को हार

भारत बनाम श्रीलंका क्रिकेट टीम के बीच खेले जानें वाले सीमित ओवरों के प्रारूप का खेल समाप्त हो चूका है. वनडे सीरीज में जहां भारतीय टीम का वर्चस्व रहा, वहीं T20I सीरीज को मेजबान टीम ने अपने नाम किया. T20I सीरीज का तीसरा एवं आखिरी मुकाबला बीते 29 जुलाई को श्रीलंका की राजधानी कोलंबो स्थित आर प्रेमदास स्टेडियम में खेला गया.

श्रीलंका क्रिकेट टीम (Photo Credits: ICC)

कोलंबो, 30 जुलाई: भारत बनाम श्रीलंका क्रिकेट टीम के बीच खेले जानें वाले सीमित ओवरों के प्रारूप का खेल समाप्त हो चूका है. वनडे सीरीज में जहां भारतीय टीम का वर्चस्व रहा, वहीं T20I सीरीज को मेजबान टीम ने अपने नाम किया. T20I सीरीज का तीसरा एवं आखिरी मुकाबला बीते 29 जुलाई को श्रीलंका (Sri Lanka) की राजधानी कोलंबो (Colombo) स्थित आर प्रेमदास स्टेडियम (R. Premadasa International Cricket Stadium) में खेला गया. इस मुकाबले में मेजबान टीम ने उम्दा प्रदर्शन करते हुए पहले भारतीय टीम को महज 81 रनों पर रोक दिया. उसके बाद बल्लेबाजी करते हुए इस लक्ष्य को साढ़े पांच ओवर शेष रहते महज तीन विकेट के नुकसान पर प्राप्त कर लिया.

मेजबान टीम के लिए गेंदबाजी के दौरान ऑलराउंडर खिलाड़ी वानिंदु हसरंगा (Wanindu Hasaranga) ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए अपने चार ओवरों के स्पेल में महज नौ रन खर्च करते हुए चार भारतीय बल्लेबाजों को पवेलियन लौटाया. इसमें रुतराज गायकवाड़, विकेटकीपर संजु सैमसन, भुवनेश्वर कुमार और वरुण चक्रवर्ती का नाम शामिल है. बात करें कल के मुकाबले में श्रीलंका के खिलाफ टीम इंडिया को किन वजहों से शिकस्त मिली तो वो इस प्रकार हैं-

यह भी पढ़ें- SL vs IND T20I Series 2021: सीरीज हारने के बाद गुरु Rahul Dravid ने कहा- श्रृंखला से खिलाड़ियों ने जाना की सभी विकेट सपाट नहीं होते

बल्लेबाजों ने किया निराश:

श्रीलंका के खिलाफ आखिरी T20I मुकाबले में कोई भी भारतीय बल्लेबाज विकेट पर टिकने में नाकामयाब रहा. टीम के लिए कप्तान शिखर धवन जहां खाता भी नहीं खोल पाए, वहीं रुतराज गायकवाड़ ने (14), देवदत्त पडिक्कल ने (9), विकेटकीपर खिलाड़ी संजु सैमसन ने (0) और नितीश राणा ने महज छह रन की पारी खेली. नतीजा ये रहा कि भारतीय टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए महज 81 रन ही बनाने में कामयाब रही.

अनुभवी बल्लेबाजी की खली कमी:

दूसरे T20I मुकाबले की तरह तीसरे T20I मुकाबले में भी अनुभवी बल्लेबाजों की कमी साफतौर पर नजर आई. शिखर धवन के जल्द आउट होने के बाद युवा बल्लेबाज विकेट पर टिकने में नाकामयाब रहे.

यह भी पढ़ें- SL vs IND 2nd T20I Match 2021: दूसरे T20I मुकाबले में इन कारणों से मिली टीम इंडिया को हार

बता दें कि भारत का अगला मुकाबला अब इंग्लैंड के साथ है. इंग्लैंड के साथ टेस्ट श्रृंखला में दो-दो हाथ करने के लिए विराट कोहली की अगुवाई में भारतीय A टीम डरहम में जमकर पसीना भी बहा रही है. इंग्लैंड के साथ पहला टेस्ट मुकाबला चार अगस्त से आठ अगस्त के बीच नॉटिंघम (Nottingham) में खेला जाएगा.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Eid 2026 Moon Sighting In India Live News Updates: भारत में नहीं दिखा चांद, 21 मार्च को मनाई जाएगी ईद-उल-फित्र

New Zealand Women vs South Africa Women 3rd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\