India vs Sri Lanka 2nd T20I: श्रीलंका ने भारत को हराकर 1-1 से बराबर की सीरीज, आखिरी ओवर्स में पलटा मैच

श्रीलंका ने यहां आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में भारत को चार विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर कर दी है. भारत और श्रीलंका के बीच यह मुकाबला बुधवार को खेला जाना था, लेकिन मैच के दिन ही ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने की वजह से इस मैच को एक दिन के लिए स्थगित किया गया.

श्रीलंका क्रिकेट टीम (Photo Credits: Instagram/officialslc)

कोलंबो: श्रीलंका (Sri Lanka) ने यहां आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में भारत को चार विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर कर दी है. भारत और श्रीलंका के बीच यह मुकाबला बुधवार को खेला जाना था, लेकिन मैच के दिन ही ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने की वजह से इस मैच को एक दिन के लिए स्थगित किया गया. भारत ने इस मैच में देवदत्त पडीकल, रुतुराज गायकवाड़, नीतीश राणा और चेतन सकारिया को मौका दिया जिन्होंने इस मैच से अंतरराष्ट्रीय टी20 में डेब्यू किया है. Ind vs SL 2nd T20: शिखर धवन की पारी के चलते टीम इंडिया ने बनाए 132 रन, अब जीत दिलाने का दारोमदार गेंदबाजों पर

भारत ने इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट पर 132 रन बनाए. भारत की तरफ से कप्तान शिखर धवन ने 42 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से सर्वाधिक 40 रन बनाए. लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका ने 19.4 ओवर में छह विकेट पर 133 रन बनाकर मैच जीत लिया.

श्रीलंका की ओर से धनंजय डी सिल्वा ने 34 गेंदों पर एक चौका और एक छक्के की मदद से सर्वाधिक नाबाद 40 रन और चमीका करुणारत्ने ने छह गेंदों पर एक छक्के के सहारे नाबाद 12 रनों का योगदान दिया.

भारत की तरफ से चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने दो विकेट लिए जबकि राहुल चाहर, वरुण चक्रवर्ती, भुवनेश्वर कुमार और चेतन को एक-एक विकेट मिला.

लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने अविष्का फर्नाडो (11) का विकेट जल्द ही गंवा दिया. इसके कुछ देर बाद सदीरा समरविक्रमा (8) भी आउट हो गए. फिर कप्तान दासुन शनाका (3) को कुलदीप ने अपना शिकार बनाया.

मिनोद भानुका ने कुछ देर टिक कर पारी को संभालने की कोशिश की लेकिन वह बहुत देर तक संघर्ष नहीं कर सके और 31 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 36 रन बनाकर चौथे बल्लेबाज के रूप में आउट हुए. इसके कुछ देर बाद वनिंदु हसारंगा (15) भी पवेलियन लौट गए.

इसके बाद चेतन ने रमेश मेंडिस (2) को आउट किया जो उनके अंतरराष्ट्रीय टी20 करियर का पहला विकेट साबित हुआ.

इससे पहले, भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अच्छी शुरुआत की और धवन तथा गायकवाड़ ने पहले विकेट के लिए 49 रन जोड़े. रुतुराज (21) हालांकि आउट हो गए और यह साझेदारी टूट गई. इसके बाद धवन और पडीकल ने पारी आगे बढ़ाई लेकिन धवन अपना विकेट गंवा बैठे और अर्धशतक बनाने से चूक गए.

इसके कुछ देर बाद पडीकल (29) भी तीसरे बल्लेबाज के रूप में आउट हुए. विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन भी कमाल नहीं दिखा सके और 13 गेंदों पर सात रन बनाकर पवेलियन लौटे. फिर नीतीश (9) भी अपना विकेट गंवा बैठे.

भारत की पारी में भुवनेश्वर कुमार 13 और नवदीप सैनी एक रन बनाकर नाबाद रहे. श्रीलंका की तरफ से अकीला धनंजय ने दो विकेट लिए, जबकि हसारंगा, शनाका और दुशमंता चमीरा को एक-एक विकेट मिला.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी